scorecardresearch

भोजन स्किप करना आज पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे

समय पर न सोना और ज्यादा सोचना आपकी सेहत को पहुंचा सकता हैंं नुकसान, जानिए कैसे रखे आज अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल
Written by: Tamanna C
Published On: 8 Aug 2022, 05:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
aaj ka rashifal
यहां है आपका 06 नवम्बर का राशिफल

खुद को हाइड्रेट रखें मेष राशि के जातक

आपको अपनी शारीरिक गतिविधि धीमा करने के साथ शारीरिक व्यायाम की तकनीकों के प्रति ज्यादा सचेत होने की आवश्यकता है। साथ ही खुद को अच्छे से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। अगर आपकी आंखें संवेदनशील हैं, तो आज आंखों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आप पूरी एनर्जी के साथ काम पर लौटेंगी। नए विचार और उत्साह के साथ अत्यधिक काम रहेगा लेकिन कुछ बड़े फैसले लेने के लिए लोग आप पर निर्भर हो सकते हैं। आज काम पर दिन लंबा और प्रोडक्टिव हो सकता है, साथ ही सामाजिक और पारिवारिक जीवन पीछे छुटने की संभावना है।

लव टिप – अपने लव इंटरेस्ट को लेकर मूडी बनने से परहेज करें। क्योंकि वे आपके इरादों को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं

भोजन छोड़ने से परहेज करें वृषभ राशि की लड़कियां

बिजी शेडुल के कारण आपको अपनी शारीरिक गतिविधि भी छोड़नी पड़ सकती है। साथ ही शाम व्यस्त होने से भोजन छोड़ने से परहेज करें अन्यथा आप ज्यादा कमजोर महसूस कर सकती हैं। आप क्या चाहती हैं और कैसे चाहते हैं, इसको लेकर स्पष्ट रहें। क्योंकि स्थितियों और बातचीत को छोड़ देने से ज्यादा अराजकता पैदा हो सकती है। टीम के सदस्यों के साथ अधिक जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा लेकिन आप समय निकालकर परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बीता पाएंगी। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें।

एक्टिविटी टिप – स्विमिंग करें या खेलकूद के लिए जाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – बहुत ज्यादा कल्पना नहीं करें

गले की समस्या से परेशान रहेंगी मिथुन राशि की महिलाएं

गले और छाती से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आप मौसम के कारण कमजोर भी महसूस कर सकती हैं। लेकिन आज बाहर के खाने से परहेज करें। स्पष्टता और फैसले लेने के साथ आज एक व्यस्त दिन हो सकता है। अगर आप काम में विस्तार की सोच रही हैं, तो आज चीजें आपके अनुसार होने की संभावना है। क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय ज्यादा फ्लेक्सिबल होने की कोशिश करें। आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। साथ ही परिवार का कोई व्यक्ति चिड़चिड़ा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज क्वालिटी टाइम बिताने से सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।

लव टिप – पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए जल्द ही एक अच्छी नाइट डेट प्लान करें।एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

अत्यधिक थकावट से ग्रस्त रहेंगी कर्क राशि की लड़कियां

आज आप थकावट के कारण काम पर जाना नहीं चाहेंगी। लेकिन दिन का दूसरा भाग ज्यादा प्रोडक्टिव रहेगा। अगर आप लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तो आज अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखें। आपको खुद को हाइड्रेटेड रखने की आवश्यकता है। साथ ही अपने अधूरे काम पर नजर रखें अन्यथा इससे समस्या भी हो सकती हैं। परिवार के सदस्य डिमांडिंग रहेंगे और आपको लेकर नाराज भी होंगे। लेकिन पारिवारिक कलेश से बचने के लिए आप किसी दोस्त के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगडा़ नहीं करें

एक्टिविटी टिप – काम के बाद स्ट्रेस को खत्म करने के लिए कोई शारीरिक गतिविधि करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार का शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा विवेकपूर्ण बनी रहें

शारीरिक गतिविधि करने का प्रयास करें सिंह राशि के जातक

त्वचा और घुटने से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए शारीरिक गतिविधि करने का प्रयास करें। आज काम स्थिर रहेगा, लेकिन अन्य लोग अपनी जिम्मेदारी संभालने को लेकर आपसे बात करेंगे। अगर आप किसी नए क्लाइंट की तलाश कर रही हैं, तो आज सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल भी रखें। व्यस्त काम के कारण आज पारिवारिक जीवन धीमा रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप नए लोगों से जुड़ेंगी।

लव टिप – अगर आप हाल ही में किसी से मिली हैं और उसकी ओर आकर्षित हुई हैं, तो मिले-जुले संकेत देने के बजाय ज्यादा संचारी बनें।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

समय से सोने की कोशिश करें कन्या राशि के जातक

आज का दिन थकावट भरा रहेगा क्योंकि आप थकावट और सुस्ती के साथ जागेंगी। आंखों और एलर्जी के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त हैं, तो आज आपको समस्या ही सकती है। काम स्थिर होगा लेकिन आप अपने अगले कदम पर स्पष्ट नहीं रहेंगी। इसके कारण कई चीजों में देरी हो सकती है। इसलिए शाम को आराम करें और जल्दी सोएं। साथ ही आपको खुद पर कठोर होने से बचना होगा।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ योजना बनाने से पीछे रहें अन्यथा यह आपके रिश्ते पर दबाव डाल सकता है।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले पढ़ने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – खुद तक ज्यादा भरोसा रखें

मानसिक थकावट से ग्रस्त रहेंगी तुला राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा लेकिन मानसिक थकावट के कारण सुस्ती और थकावट आप पर हावी हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में अपने गले का ख्याल रखने की कोशिश करें। काम का विस्तार करने, नए लोगों को काम पर रखने या भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए आज एक प्रोडक्टिव दिन होगा। आज लोग एक ही पृष्ठ पर होंगे जहां आपको बाहरी स्रोतों से स्पष्टता भी मिलेगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है। आज पुराने दोस्तों से संपर्क होने की संभावना भी है।

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम की समस्याओं को लेकर सावधान रहें जिनसे आप हाल ही में मिली हैं या पसंद करती हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को जर्नल करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

निजी जीवन में ज्यादा संतुलित रहें वृश्चिक राशि की महिलाएं

आपको अपने निजी जीवन में ज्यादा संतुलित बनने और काम से दूर रहने पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य पर भारी भी पड़ सकता है। नए विचारों और रचनात्मकता के साथ काम स्थिर रहेगा। लेकिन आपको परिस्थितियों को संभलने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपना समय निकालेंगी। सामाजिक जीवन सुचारू रहेगा साथ ही कोई दोस्त भावनात्मक समर्थन के लिए आपसे बात कर सकता है।

लव टिप – काम के सिलसिले में पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करें।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – सावधान रहें

अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें धनु राशि के जातक

कल रात आपने जो कुछ भी खाया है, उसके कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने की कोशिश करें। आज काम पर एक व्यस्त दिन होगा जहां जरूरी नहीं कि योजना के अनुसार चीजें चलती रहें। इसलिए ज्यादा निर्णायक बनी रहें अन्यथा आप अपने आसपास के लोगों को कंफ्यूज कर सकती हैं। स्लीप पैटर्न में गड़बड़ी होने के कारण आप सुस्त हो सकती हैं। काम और थकावट के कारण पारिवारिक और सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।

लव टिप – नए लोगों से दूर रहें जब तक कि आप इस बारे में स्पष्ट नहीं कि आप क्या चाहते हैं।एक्टिविटी टिप – गहरी सांस लेने का व्यायाम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – दृढ़ रहें

एनर्जी से भरपूर रहेंगी मकर राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप अपनी कसरत और योग को लेकर एनर्जी से भरपूर रहेंगी। आज दिन स्थिर रहेगा, जहां सहकर्मी और टीम के सदस्य अपना समय निकालकर आपके लिए चीजों को आसान बनाएंगे। आज होने वाली मीटिंग को लेकर स्पष्टता आने की संभावना है। लेकिन आपको मीटिंग में देर करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप पुराने दोस्तों से मिलने के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। उनके साथ ज्यादा धैर्यवान बनी रहें

एक्टिविटी टिप – खारे पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – दूसरों के साथ जेंटल बनी रहें

अत्यधिक दवा से परहेज करें कुंभ राशि की महिलाएं

अच्छा महसूस करने के लिए आराम ही एकमात्र उपाय है। अत्यधिक दवा से परहेज करें अन्यथा आपको घबराहट हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में समय पर भोजन करने की कोशिश करें। काम पर व्यस्त दिन देरी हो सकती है। लोगों से कोई भी उम्मीद नहीं रखें अन्यथा आप निराश महसूस कर सकती हैं। समय पर खाएं और अपने गले का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि हर कोई अपने जीवन में व्यस्त हो सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि आप कार्य योजनाओं पर चर्चा करने के लिए दोस्तों और सोशल पार्टनर से मिल सकती हैं।

लव टिप – किसी ऐसे व्यक्ति को अपनी समस्याएं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताएं जिसे आप अभी जान रही हैं।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – ज्यादा धैर्य बनाएं रखें

अपनी डाइट पर ज्यादा कंट्रोल रख पाएंगी मीन राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप रात में आराम कर पाएंगी। साथ ही आप अपनी डाइट पर ज्यादा कंट्रोल भी रख पाएंगी। आसपास के लोगों के साथ काम पर मतभेद हो सकता है। लेकिन इसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। आज लोग नाराज या चिड़चिड़े हो सकते हैं। उन्हें रहने के लिए स्पेस देने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य आपको अपने मामलों में घसीटने की कोशिश करेंगे। लेकिन ज्यादा दृढ़ बनी रहें। असली मामला जाने बिना दूसरों को दोष नहीं दें। पारिवारिक तनाव के कारण सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो अपने अतीत पर ध्यान देने के बजाय नए लोगों से मिलने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – प्रार्थना करें या मंत्रो का उच्चार करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – मौव
कर्म टिप – ज्यादा चौकस बनी रहें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख