स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप स्लीप पैटर्न में बदलाव करने पर ध्यान दे पाएंगी। आप अपनी शारीरिक गतिविधि फिर से शुरू करने के साथ मानसिक रूप से खुद को शांत रखने के लिए एक आध्यात्मिक अभ्यासी की मदद ले पाएंगी। दिन के दूसरे भाग में खाना छोड़ने से परहेज करें अन्यथा आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
काम स्थिर रहेगा, लेकिन काम पर लोगों के साथ मतभेद करने से बचें। कार्य स्थिर होने के कारण आपको नई पोस्ट या जॉब व प्रोजेक्ट के बारे में स्पष्टता प्राप्त हो सकती है। लेकिन अपनी सफलता का घमंड नही करें। आप अपने रचनात्मक विचारों को प्रसारित करने के साथ सीनियर्स से भी समर्थन प्राप्त कर पाएंगी। आज आप फाइनेंस और पेपरवर्क के आयोजन पर ध्यान दे पाएंगी। आज कोई जरूरी मीटिंग आपके पक्ष में काम कर सकती है। काम के दौरान भोजन छोड़ने से परहेज करें अन्यथा आप बीमार हो सकती हैं।
पार्टनर व उनके द्वारा आपके लिए किए गए कुछ फैसलों के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। आप उनके काम करने के तरीके से परेशान हो सकती हैं। अपने पार्टनर और अपने मतभेद में परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं घसीटे। बातचीत करते समय शांत रहें और उन्हें परिस्थितियों को सुधारने का मौका दें। साथ ही किसी बात को साबित करने के लिए पुरानी स्थितियों को नहीं घसीटे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। लेकिन दोस्तों के साथ कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए आपको लोगों को खुश करना पड़ सकता है। लोग के सोचने पर ध्यान नही दे। किसी पुराने दोस्त से फिर से जुड़कर अच्छा समय बिताने की संभावना है। अगर आप सिंगल है, तो अतीत के अनुभवों को दिमाग से निकाल नहीं पाने के कारण थोड़ा भावुक महसूस कर सकती हैं।
ऐक्टिविटी टिप – अकेले वॉक करने जाने से आपको अपने गुस्से और पछतावे की भावनाओं को छोड़ने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – निर्णायक बनें
यह भी पढ़े – Sawan Fasting : मम्मी कहती हैं सावन में उपवास करो, पर क्या है इस पर एलोपैथ और आयुर्वेद की राय
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।