स्वस्थ शरीर के लिए वसायुक्त भोजन से परहेज रखें वृश्चिक राशि की महिलाएं

फैटी भोजन के अधिक सेवन से आप मोटापे सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में स्वस्थ संतुलित भोजन का सेवन करने की कोशिश करें।
Ye hai vrishchik rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 23 Apr 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लेकिन आपको वसायुक्त भोजन से परहेज रखने की जरूरत है। बढ़ते वजन से परेशान है तो शारीरिक गतिविधियों को करने से मदद मिलेगी। स्वस्थ शरीर के लिए मिल स्कीप करने से बचें। अपने आहार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, और शाम को भोजन छोड़ने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। 

कार्यस्थल पर लोगों के साथ मनमुटाव होने से कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। अन्य लोगों की समस्याओं में पड़ने की जगह अपनी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में कार्य में कुछ नए विकास देखने को मिलेंगे। हालांकि, क्षमता से अधिक कार्य करने से बचे, क्योंकि यह आपकी शारीरिक कमजोरी का कारण बन सकता है। अटके हुए कागजी कार्यों के पूरा होने की संभावना है।  

आज पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों के बीच संतुलित रहेंगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए वक्त बिता सकती हैं। सामाजिक रुप से आज कई पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। इसके साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप सिंगल हैं, तो डेट पर जाने की प्लानिंग को अंतिम समय में कैंसिल करना पड़ सकता है।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले अपनी रुचि की किताब पढ़ सकती है।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला

प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद

कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहे।

यह भी पढ़ें:  यदि सेक्स अब आपके लिए ‘मजेदार’ नहीं रहा, तो यह हो सकता है यूट्रस प्रोलैप्स का संकेत

  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख