आज आपको मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। वहीं भारी शारीरिक गतिविधियों को करने से कंधों के संवेदनशील होने की संभावना है। आपकी मांसपेशियों की कमजोरी आज पूरे दिन आपको परेशान रखेंगी। वहीं आपको दिन प्रतिदिन की शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त सचेत रहने की जरूरत है। समय अनुसार आपको स्वस्थ और संतुलित भोजन करना चाहिए। दिन में हल्का हल्का भोजन लेने का प्रयास करें। एक बार में अधिक भोजन करने से भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता। अपनी दवा छोड़ने से बचें।
आज आप कार्य में अधिक व्यस्त रहेंगी। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें। वित्त कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने की जरूरत है। आज दिन के दूसरे भाग में कार्य संबंधी कई योजनाओं को लेकर व्यस्त रह सकती हैं। आपके ऊपर मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन से जुड़ी कई तरह की जिम्मेदारियां होंगी। यह कार्य थकाऊ और अप्रत्याशित हो सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ अच्छी खबर लेकर आ सकता है।
आज पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा। वहीं परिवार में किसी ऐसे सदस्य से जुड़ने की संभावना है जो व्यवसाय में आपकी मदद कर सकें। काम से संबंधि तनाव को अपने पार्टनर पर हावी न होने दें। यह आप दोनों के रिश्ते के बीच में आ सकता है। आज आपके पार्टनर स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहेंगे ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज आप सामाजिक जीवन में अधिक व्यस्त रह सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने के लिए अकेले समय व्यतीत करेंगी।
एक्टिविटी टिप – तैराकी या किसी तरह के खेल में भाग ले सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक बेहतर श्रोता बने।
यह भी पढ़ें: हीट स्ट्रोक से बचना है तो सिर ढक कर निकलें बाहर, सुपर इफैक्टिव है ये बरसों पुराना नुस्खा