आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। अपने भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का प्रयास करें। साथ ही आज शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकती हैं। ऐसे में अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकाल कर आराम करने से मदद मिलेगी। नियमित रूप से सुबह उठकर योग और व्यायाम का अभ्यास कर सकती हैं। यह आपको पूरे दिन सक्रिय रखेगा, और आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं।
काम तेज गति से आगे बढ़ेगा और सभी मीटिंग्स ठीक उसी तरह चलेंगी जैसा कि आप चाहती हैं। नई मीटिंग आपके लिए सकारात्मक रूप से सामने आ सकती है। वहीं कार्यस्थल पर रचनात्मक तरीके से जिम्मेदारियों को संभालने का प्रयास करें। नई नौकरी या परियोजना के विषय पर चर्चा कर सकती हैं। वहीं रिज्यूमे भेजने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। हालांकि, सहकर्मी आज आप से नाराज रह सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें पर्सनल स्पेस दें।
परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में उनकी केयर करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का प्रयास करें। साथ ही आज सामाजिक दायित्वों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में अपने समय को संतुलित रखने की कोशिश करें। रात को देर से भोजन करने की आदत आपके पेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय अनुसार भोजन करें और खाने के बाद कुछ देर टहलना न भूलें। यदि आप सिंगल है, तो मानसिक थकान के कारण नए लोगों से मिलने के मूड में नहीं रहेंगी। साथ ही ऐसा करने के लिए खुद पर दबाव न बनाएं।
एक्टिविटी टिप – कार्य के बीच ब्रेक लेकर गहरी सांस वाले व्यायाम का अभ्यास करने से ध्यान केंद्रित रखने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोग जो कहते हैं उन पर ज्यादा ध्यान न दें।
यह भी पढ़ें: क्या आपके नन्हें शिशु को भी है कोरोनावायरस का खतरा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।