बाहरी भोजन से परहेज वृश्चिक राशि के जातकों को पेट की समस्या से रखेगा दूर

बाहरी भोजन की जगह घर का बना खाना आपकी सेहत को संतुलित रखेगा। यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से दूर रखता है।
Aaj ka vrishchik rahi ka rashifal
आज का वृश्चिक राशि का राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 11 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज आपको कई जगहों पर यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। परंतु यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शनि के प्रभाव से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा नाजुक रहेगा। आपको किसी तरह की खाद्य पदार्थ से परहेज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ भी खाने से पहले स्वास्थ्य का अच्छी तरह ध्यान करना आवश्यक है। खाने की अच्छी आदत और फाइबर युक्त भोजन आपके पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं आप आज अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्या आपको चिंतित कर सकती है। 

 

डायबिटीज, मोटापा, गैस और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर से मिलकर सलाह लेने की जरूरत है। इलाज में देरी करना आपके स्वास्थ्य को मुश्किल में डाल सकता है।   तनाव मुक्त रहकर आप अपनी ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक कर सकते हैं। बेवजह की परेशानियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। एवोकाडो, शहद, लाल और पीली शिमला मिर्च, विटामिन सी युक्त फल आपकी सेहत को संतुलित रखने में मदद करेगा।

 

यह भी पढ़ें:  फटी एड़ियों को खराब न करने दें अपनी इमेज, काम आएगा ये DIY फुट स्क्रब

  • 100
लेखक के बारे में

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख