छाती और गले से संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से मिलकर समस्या पर सलाह ले सकती हैं। साथ ही ठंडी चीजों के सेवन से बचें। क्योंकि यह आपके संक्रमण को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। वहीं शारीरिक गतिविधियों को करने से मदद मिलेगी। शाम को व्यस्तता के कारण भोजन स्किप करने से बचें। ऐसा करने से आप कमजोर हो सकती हैं। तनावमुक्त रहने के लिए दिन के समय सांस वाली एक्सरसाइज कर सकती हैं।
आज कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। कार्यस्थल पर आज सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। वहीं सीनियर्स द्वारा कार्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपी जाएंगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को स्पष्टता मिलने की संभावना है। वित्त कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। नहीं तो बाद में यह बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की संभावना है, ऐसी परिस्थिति से खुद को दूर रखें।
परिवार के बड़े सदस्य परिवार में किसी के व्यवहार को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में उनके साथ समय बिताने का प्रयास करें, ऐसा करने से उन्हें बेहतर महसूस होगा। भाई-बहन कैरियर संबंधी सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। पार्टनर को उनके दिनचर्या और व्यवहार को लेकर न टोकें, क्योंकि यह आप दोनों के बीच तनाव का कारण बन सकता है। आज शाम दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकती हैं। यह सभी के लिए तनाव को दूर करने का एक अच्छा मौका होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज काम के सिलसिले में किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिनकी और आकर्षण महसूस कर सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग और स्ट्रेच का अभ्यास करना उचित रहेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – अतीत के कारण वर्तमान खराब न करें।
यह भी पढ़ें: बार-बार भूख लगती है, तो हर रोज़ खाएं बस एक चम्मच इसबगोल की भूसी, यहां हैं इसके अनदेखे स्वास्थ्य लाभ
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें