आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से आप अपनी ऊर्जा शक्ति में वृद्धि कर सकती हैं। अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने का प्रयास करें। अधिक समय स्क्रीन के सामने रहने से आपको मानसिक तौर पर थकावट महसूस होगी, वहीं आंखों की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे भाग मैं आपके कार्य की गति धीमी हो सकती है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं बदलते मौसम को देखते हुए महिलाओं तथा बच्चों के संक्रमित होने की संभावना है। अधिक भोजन करने से बचें यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। आसपास के वातावरण के स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
अपनी आंखों को तनाव देने से बचें। कार्य में सहकर्मियों का सहयोग लेना उचित रहेगा। वहीं आज परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपको छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक वित्तीय मोर्चों को सुलझाने की जरूरत है। यह आपके साथ साथ परिवार के सदस्यों के मानसिक तनाव को दूर रखने में मदद करेगा। सामाजिक जीवन संतुलित रहेगा और आप अपने परिचित लोगों से कार्य संबंधी कुछ सहायता प्राप्त कर सकती हैं। लोगों की बातों को व्यक्तिगत रुप से न लेने का प्रयास करें, अपने भावनात्मक कमजोरी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अपने अतीत को लेकर अत्यधिक पछतावा महसूस करेंगी।
गतिविधि युक्ति – अपने लक्ष्यों और इरादों को लेकर स्पष्ट रहें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए लकी रंग – फ़िरोजी नीला
कर्म टिप – मूड सविंग्स से बचें।
यह भी पढ़ें: Holi 2022 : ज्यादा चढ़ गई है भांग, तो हैंगओवर उतारने के लिए आजमाएं ये जांचे-परखे नुस्खे