scorecardresearch

थकान भरे दिन के लिए करें खुद को योग और व्यायाम के साथ तैयार

आपकी टेबल पर पहले ही बहुत सारा काम है, अभी कोई और प्रोजेक्ट शुरु न करें। थकान से बचने के लिए योग का अभ्यास करें। कमर दर्द के प्रति सजग रहें।
Published On: 17 Feb 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai dhanu rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है धनु राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

आज धनु राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आप चिकित्सा उद्यम से जुड़े व्यापार का हिस्सा बन सकते हैं। आप गठिया की समस्या और पीठ के दर्द से परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कि इस वक़्त आप कई छोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से ग्रसित हों। आपको बुखार, खांसी, सर दर्द और एनीमिया के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अपने शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने की कोशिश करें। लंबे सफ़र से वापस आने के बाद आपको थकावट महसूस हो सकती है। यात्रा अगर अनिवार्य नहीं है, तो इसे अनदेखा कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिक परेशानी होने के कारण आपको स्ट्रेस हो सकता है। अत्यधिक स्ट्रेस आपकी सेहत के लिए नकारात्मक हो सकता है।

कुछ ऐसे लोगों से जुड़ने की आवश्यकता है जो आपके शारीरिक, आंतरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। आजीविका, प्रशिक्षण, पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर नई संभावनाओं पर विचार करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिलहाल इससे दूरी बनाए रखें। अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने पोषण का खास ध्यान रखें।

योग और व्यायाम आपके स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। फास्ट फूड से परहेज करें, तभी आप स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। दिन की शुरुआत आपको व्यायाम और योग के अभ्यास के साथ करनी चाहिए। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से वंचित बचाए रखेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

सारांश – धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। योग और व्यायाम आप को तंदुरुस्त रहने में मदद करेंगे। जंक फूड खाने से बचें। स्वस्थ दिनचर्या के साथ अपनी दिन की शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें : आधी रात में फूलने लगती है सांस? कहीं ये किसी गंभीर बीमरी का संकेत तो नहीं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख