scorecardresearch

मानसिक शांति के लिए धनु राशि के जातक खुदको रचनात्मक कार्यों में रखें व्यस्त

मानसिक रूप से शांत रहने के लिए मनपसंदीदा एवं रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहना उचित रहेगा। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त रह सकती हैं।
Published On: 11 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Aaj ka dhanu rashi ka rashifal
आज का धनु राशि का राशिफल।

धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। बाहरी वातावरण में योग का अभ्यास आपको सांस की समस्या से दूर रहने में मदद करेगा। वहीं इसके साथ आपको शारीरिक रूप से भी किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय ग्रहों की दशा आपके स्वास्थ्य के हित में है। आपका सकारात्मक विचार आपको मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने में मदद करेगा। शनि के धनु राशि के साथ बाधाओं के आठवें घर में विराजमान होने के कारण आपको मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

अत्यधिक कार्य, व्यवसायिक और व्यक्तिगत तनाव के कारण आपकी शरीर में ऊर्जा में गिरावट देखने को मिल सकती है। अपने कार्य और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाकर चलने से आप तनाव और परेशानियों से खुद को दूर रख सकती हैं। भावनात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना आपके कार्य को बेहतर कर सकता है। अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए हर कार्य को सोच समझकर करें साथ हीं कुछ भी खाने के पहले स्वास्थ्य का ध्यान करना न भूले। अच्छी सेहत के लिए अपने शरीर और दिमाग को आराम देना आवश्यक है। स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने के लिए सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।

 

यह भी पढ़ें:   IWD 2022: नोक-झोंक के बावजूद मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखती हैं बहनें, 5 महिलाएं साझा कर रहीं हैं अपने अनुभव

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख