गर्दन और कंधे में अकड़न और दर्द के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। डेस्क पर काम करते समय या सोते समय आपको अपने पोस्चर पर कंट्रोल रखना पड़ सकता है। अनावश्यक दवाएं लेने से परहेज करें। दर्द को दूर करने के लिए कुछ स्ट्रेंचिंग या योगा करें। दिन के दूसरे भाग में खुद को हाइड्रेट रखने की जरूरत है।
काम सकारात्मक रहेगा। लेकिन ग्राहकों से ऑर्डर या पैमेंट में देरी होने के कारण उनके बारे में संदेह न रखे। आप बिजनेस से जुड़े किसी नए साथ और साझेदारी में भी शामिल हो सकती है। व्यापार या रचनात्मक उद्योग वाले लोगों को आज लाभ हो सकता है। आप अतीत के लोग भी के साथ फिर से जुड़कर नए विचारों पर चर्चा कर सकती हैं। कुछ बड़ा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सहकर्मियों से सावधानी रखने की जरूरत है।
पारिवारिक दायित्वों में भाग लेने के कारण पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा। आपका पार्टनर काम से संबंधित सलाह के लिए आप से बात कर सकते हैं। वे अपने काम का तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप उनके लिए समय निकालते हैं। सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है, लेकिन काम से संबंधित किसी तरह की मदद के लिए कोई दोस्त आपके पास पहुंच सकता है। अगर आप सिंगल हैं और किसी से बात कर रही हैं तो अपने दोस्तों को इस बारें में नही बताए
ऐक्टिविटी टिप – अपना पसंदीदा भोजन बनाने से आपको रिलेक्स करने और आराम पाने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को बड़ा न होने दे
यह भी पढ़े – पिंपल्स और प्यूबिक हेयर के लिए कर रहीं हैं टूथपेस्ट का इस्तेमाल? तो इसके साइड इफेक्ट भी जान लें