आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा, आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगी। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखने का प्रयास करें। साथ ही खानपान की आदतों पर भी विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है। वैसे खाद्य पदार्थों से परहेज रखें, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। साथ ही इस बढ़ती गर्मी में महिलाएं अपने पर्सनल हाइजीन पर खास ध्यान दें। वहीं बच्चों की सेहत को लेकर भी सचेत रहने की आवश्यकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रख सकती हैं।
कामकाज के मोर्चे पर आज अटके हुए कार्यों में प्रगति देखने को निलेगी। वहीं नई नौकरी और नई परियोजनाएं आपके ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। वहीं आज नए कार्य को शुरू करने के लिए उचित प्रयास कर सकती हैं। ऐसे में सोच समझकर और क्षमता अनुसार ही कार्य करने का प्रयास करें। अलग-अलग कार्यशैली के कारण सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में धैर्य और शांति के साथ काम लेने की जरूरत है।
चल रहे परिवारिक कलह में बिना किसी गलती के आपको घसीटा जा सकता है। ऐसे में समस्याओं को बढ़ाने से बचें। वहीं इस वजह से आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकती हैं। ऐसे में अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। साथ ही पार्टनर के साथ ऐसे मुद्दों पर बातचीत करते रहने की जरूरत है, वरना आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। लंबे समय बाद दोस्तों से मिलने की कई योजनाएं बनेंगी। यह आपके लिए परिवारिक तनाव से एक अच्छा ब्रेक साबित होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो रिश्तेदार के माध्यम से शादी के लिए किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। चीजों को धीमी गति से आगे बढ़ने दें।
एक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद मंत्र उच्चारण और प्रार्थना करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – अपनी बातों को प्रकट करना सीखें।
यह भी पढ़ें: गर्मी में हेयर ऑयलिंग को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो एक्सपर्ट से जानिए ये सही है या गलत
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।