scorecardresearch

अनुशासित जीवन शैली के साथ स्वस्थ रह सकती है धनु राशि की महिलाएं

अनुशासित जीवन शैली आपकी सेहत के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। वहीं अपने खानपान, शारीरिक गतिविधि और अन्य चीजों को समय अनुसार करने से आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
Written by: Tamanna C
Published On: 5 Apr 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai dhanu rashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है धनु राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

पेट के निचले हिस्से और आंत की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहरी भोजन से परहेज रखें, क्योंकी यह आपकि समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। जरूरी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। साथ ही पोषक तत्वों का सेवन करने से आप खुदको स्वस्थ रख सकती हैं। वहीं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करें।

आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। आज आपका कार्य अधिक उत्पादक रहेगा। वहीं नई पार्टनरशिप और कार्य के विस्तार पर विचार कर सकती हैं। सीनियर्स द्वारा इसपर निर्णय लेने के लिए पूरी स्वतंत्रता रहेगी। वहीं पुराने ग्राहको द्वारा कार्य को पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। हताश होने की जगह काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। अटके हुए कार्यों के पूरा होने की संभावना है। आज सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर रहने का प्रयास करें। 

दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना के कारण पारिवारिक जीवन पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित नहीं रख पाएंगी। आज पार्टनर को आपकी जरूरत होगी। क्योंकि अतीत से जुड़ी कुछ बातों को लेकर वो भावनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। उनके साथ समय बिताएं, और बातचीत करने का प्रयास करें। यह उनको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद करेगा। किसी भी कीमत पर आज कुछ ऐसा न कहें जिनसे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। क्योंकि ऐसा करने से वे और ज्यादा असहज महसूस कर सकते हैं। वहीं आज कई नए लोगों से मुलाकात होगी। साथ ही लंबे समय बाद पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका कोई दोस्त वित्तीय संबंधी मुद्दे पर आपसे बातचीत कर सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कोई व्यक्ति आपको रिलेशनशिप के लिए प्रपोज कर सकता है।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद कुकिंग करने से मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – बेज

प्यार के लिए लकी रंग – हल्का नीला

कर्म टिप – लोगों की समस्याओं में अधिक उलझी न रहें।

यह भी पढ़ें:  Navratri Recipes : अपनी नवरात्रि थाली के लिए लौकी से तैयार करें ये तीन लज़ीज व्यंजन

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख