scorecardresearch

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन करें मीन राशि की महिलाएं

अपनी कमजोर हड्डियों के कारण आप किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगी। ऐसे में कैल्शियम युक्त पदार्थ आपकि हड्डियों को मजबूत करने में मदद करेंगे।
Written by: Tamanna C
Published On: 25 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Aaj ka meen rashi ka swasthya rashifal
आज का मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल।

आज टखने, पैर और कूल्हे से संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। यह समस्याएं कठिन शारीरिक गतिविधियों और लंबे समय तक कार्य करने के कारण हो सकती है। समय अनुसार सोने का प्रयास करें। क्योंकि रात को देर तक जागने की आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी उचित नही है। किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों को करने से बचे। क्योंकि यह आपके दर्द को ट्रिगर कर सकता है। स्वस्थ संतुलित शरीर के लिए अपने आहार में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की आवश्यकता है। वहीं महिलाएं रोज सुबह उठकर वर्कआउट करने पर ध्यान दें। ऐसा करने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रहने में मदद मिलेगी।

आज आपका कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेगा। इस वजह से आप थोड़ी परेशान रह सकती हैं। लेकिन आज आप अपने नए विचारों और क्रिएटिविटी को चैनेलाइज कर सकती हैं। वहीं आज किसी पुराने ग्राहक द्वारा लाभ मिलने की संभावना है। परंतु सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में शांति और धैर्य के साथ काम लें। आज का दिन आपके प्रतिकूल है इसलिए किसी तरह का गंभीर निर्णय न लें। अपने कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखना जरूरी है। हालांकि, शाम तक इन परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।

आज परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। परंतु परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर सचेत रहें। और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपको दूसरों की समस्यायों में भी घसीटा जा सकता है। दूसरों को बेवजह सलाह देने से बचें। आज आजके पार्टनर भावनात्मक रूप से आपके साथ खड़े रहेंगे। वहीं आज उनके साथ कही बाहर जाने का प्लान बना सकती हैं। यह आप दोनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। दिन के अंत में आप कुछ समय अकेले बिताने का सोच सकती है। सामाजिक जीवन आज आपके लिए प्राथमिक नहीं होगा। भले ही आप बाहर जाएंगी परंतु किसी भी सामाजिक योजनाओं का हिस्सा नही बनेंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अतीत के किसी व्यक्ति के साथ जुड़ सकती हैं। ऐसे मामलों में धैर्य के साथ सोच विचार कर काम लेने की जरूरत है।

एक्टिविटी टिप – अकेले बैठकर कुछ पढ़ने का प्रयास करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी

प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा

कर्म टिप – खुदको संतुलित रखें।

यह भी पढ़ें:  अपने शैंपू में शामिल करें रसोई में मौजूद यह खास सामग्री, बाल हो जाएंगे घने और लंबे

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख