शारीरिक दर्द के कारण सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं आज शरीर और मांसपेशियों की अकड़न चिंता का विषय बनी रहेंगी। ऐसे में अनावश्यक दवाइयों से परहेज रखें। खुद को थोड़ा आराम दे, और भारी शारीरिक गतिविधियों में भाग न लें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। संतुलित आहार में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने से मदद मिलेगी। साथ ही ठंडी तासीर वाले फलों को संतुलित आहार में शामिल कर सकती हैं।
आज आपका कार्य व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी मीटिंग को लेकर मानसिक रूप से दबाव में रह सकती हैं। वहीं कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर काम करने की आवश्यकता है। शुरुआत में आपको घबराहट महसूस होगी परंतु अंतिम परिणाम के आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। सीनियर्स आपके कार्य और विचार से पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। वहीं सहकर्मियों के साथ कार्य संबंधी अधिक जानकारी शेयर न करें, अन्यथा बाद में इसका पछतावा हो सकता है। हालांकि, आज अटके हुए वित्त के बाहर आने की संभावना है।
आज पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों का व्यवहार आपको लेकर आलोचनात्मक हो सकता है। वहीं आपको किसी व्यक्ति की कठोर प्रतिक्रिया का सामना करन पड़ेगा जिन्हें आपने अतीत में अपने व्यवहार से चोट पहुंचाई थीं। आज पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। यह आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद करेगा। साथ ही पहले से बेहतर महसूस कर सकती हैं। आज सामाजिक जीवन से दूर रहते हुए दिन के अंत में कुछ समय अकेले बिताना चाहेंगी। यदि आप सिंगल हैं, तो अकेले फिल्में देखते हुए समय व्यतीत कर सकती है।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले स्ट्रैचिंग और व्यायाम का अभ्यास करने से तरोताजा रहने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – अतीत को दोहराने से न डरे।
यह भी पढ़ें: Myths about CBD : अपनी मेंटल और सेक्सुअल हेल्थ के लिए तत्काल दूर कर लें गांजा से जुड़े ये मिथ्स
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।