काम के साथ सेहत पर भी ध्यान दें मिथुन राशि के जातक, जानिए क्या कहते हैं आज 12 राशियों के सेहत के सितारें

अपने काम पर ध्यान देने के साथ अपनी डाइट और स्लीप पैटर्न पर भी ध्यान दें। अन्यथा काम के दबाब के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
janiye kaisa rahega aaj apki sehat ka hal
यहां है आपका 26 सितम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 29 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 123

मेष – अपनी डाइट पर ध्यान देने की कोशिश करें

आज आप जागने बाद बैचेनी या एसिडिटी महसूस कर सकती हैं। लेकिन दिनभर तरल पदार्थ लेने के साथ पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। आज अनावश्यक दवाएं लेने से परहेज करें। आज काम ज्यादा होने के कारण आप व्यस्त हो सकती हैं। साथ ही आज अधूरी पेमेंट में और देरी होने की संभावना है। पारिवारिक दायित्व आज आपको व्यस्त रख सकता है। लेकिन परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – अगर आप मूडी महसूस कर रही हैं, तो आज अपने पार्टनर से मिलने से परहेज करें, अन्यथा समस्या पैदा हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – डांस या जॉगिंग करने से आपको गुस्से से दूर रहने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

वृषभ – तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें

अनियमित खान-पान या भोजन स्किप करने के कारण आज आप कमजोर महसूस कर सकती हैं। आज समय पर भोजन करने के साथ तैलीय भोजन से भी परहेज रखें। आज आपको अपना फोकस स्ट्रांग करने की आवश्यकता है, लेकिन दूसरों को अपनी पसंद प्रभावित नहीं करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य बनाएं रखें और उन्हें तनाव देने से परहेज करें, अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आखिरी समय में योजना में बदलाव हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा भरोसा बनाएं रखें, साथ ही उनकी मंशा पर सवाल नहीं करें

एक्टिविटी टिप – अपने व्यक्तिगत स्थान को व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

मिथुन – अपनी सेहत पर ध्यान देने की कोशिश करें

कुछ उलझे हुए मुद्दे के चलते आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज आपका पेट और ब्लड प्रेशर संवेदनशील हो सकता है। इसलिए ज्यादा तनाव नहीं लें। आज आपके लिए एक सुकून भरा दिन रहेगा, जहां आप काम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दे पाएंगी। नए प्रोजेक्ट्स के लिए नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। साथ ही पारिवारिक और सामाजिक जीवन आपकी प्राथमिकता हो सकते हैं। आज समय पर भोजन करने की कोशिश करें। दोस्त और परिवार के सदस्य सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं।

लव टिप – आज आपके द्वारा बनाएं गए किसी प्लान में आखिरी समय में बदलाव हो सकता है

एक्टिविटी टिप – काम के बीच गहरी सांस लेने का व्यायाम करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

कर्क – बिजी शेड्यूल के कारण अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करें

स्वस्थ खाने के साथ तेलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें। अपने बिजी शेड्यूल के बीच पानी पीना नहीं भूलें। आज कोई भी शारीरिक गतिविधि नहीं करें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा खराब कर सकती है। आपको लोगों को फोर्स नहीं करना चाहिए अन्यथा इससे लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। परिवार के सदस्य व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए आज आपसे पूछताछ कर सकते हैं। अपने दिमाग को शांत करने के लिए अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। साथ ही उन मुद्दों की नजरअंदाज नहीं करें, जिनसे आपके दोस्त गुजर रहे हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ बिताए अच्छे समय को लेकर सावधान बनी रहें

एक्टिविटी टिप – रचनात्मक गतिविधि करने से आपको अपनी समस्या में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें

सिंह – स्वस्थ खान-पान के साथ व्यायाम को अनुशासित बनाएं रखें

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ आप अपने खान-पान और व्यायाम को अनुशासित करने पर ध्यान दे पाएंगी। आज आपको अपना फोकस ढूढनें की आवश्यकता है। बहुत कुछ करने के लिए आपके पास योजना होनी जरूरी है, अन्यथा सभी चीजें विफल होने लगेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करने के लिए तैयार रहें। पारिवारिक दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। अपने दोस्तों के साथ समय बिताने की लिए आपको समय निकालना पड़ सकता है।

लव टिप – अतीत के कारण अपने वर्तमान को प्रभावित नहीं होने दें

एक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से भी समझे

कन्या – अपने विचारों पर काम करना शुरू करें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, साथ ही आप संतुलित आहार और दिनचर्या को जारी रखने में सक्षम हो पाएंगी। काम पर आपको अपने विचारों और कार्यो पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपको कहने और करने के बीच संतुलन बनाना होगा, अन्यथा आपके आसपास के लोग भ्रमित भी हो सकते हैं। साथ ही आप पर लोगों का भरोसा भी कमजोर होता जाएगा। लेकिन अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं करें। आज आपका पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन लोगों की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको बहुत कुछ करना होगा। आप अपने किसी दोस्त के जीवन की समस्या को सुलझाने के लिए आखिरी समय में मिलने की योजना बना सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर रिलेक्स करें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने जीवन को अपनी प्राथमिकता बनाएं

तुला – तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें।

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, साथ ही आपका दिन अच्छी तरह से संतुलित भी रहेगा। दिनचर्या और खान-पान में बदलाव आज आपके काम आ सकते हैं। लेकिन तैलीय भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें। आज काम पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, फिर चाहे आप मानसिक या रचनात्मक रूप से कितनी ही व्यस्त क्यों नहीं हों। आज आप पुराने क्लाइंट से मिल सकती हैं। लेकिन आपको आर्थिक मामलों पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अगर आपने हाल ही में ब्रेकअप किया है, तो भावनाओं में बहने से बचे

ऐक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद जप या प्रार्थना करें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अपने अतीत को जाने दें

वृश्चिक – आज आप आंखों और एलर्जी की समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं

आंखों और एलर्जी की समस्या के कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त रहती हैं, तो आज आपको समस्या हो सकती है। आज ईमेल के माध्यम से संचार में देरी होने की संभावना है, इसलिए ज्यादा सावधान बनी रहें। साथ ही आज आखिरी समय पर लोगों की योजनाओं में बदलाव आपके शेडुल को अस्त-व्यस्त कर सकता है। आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि कोई सदस्य भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है। बहुत ज्यादा दायित्वों के कारण आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं अन्यथा वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

धनुराशि – दर्द की समस्या होने पर गर्म पानी की सिकाई करें

घुटनों और पैरों से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अपने पैरों को गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई करने से दर्द से राहत मिल सकती है। आज काम धीमा हो सकता है, लेकिन किसी सहकर्मी या टीम के सदस्य की मदद करने के लिए आपको काम के मामलों पर ध्यान देना पड़ सकता है। आज अत्यधिक खर्चा करने से परहेज करें। साथ ही आप अपनों के साथ समय बीता पाएंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा सावधान बनी रहें। साथ ही अपने जीवन में चल रही कोई भी जानकारी उनसे शेयर नहीं करें

एक्टिविटी टिप – पावर योगा या कोर स्ट्रेंथ वर्कआउट करने से मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

मकर – दर्द की समस्या होने पर वर्कआउट करने से परहेज करें

आज वर्कआउट करने से परहेज करें अन्यथा आपका दर्द ज्यादा बढ़ सकता है। अगर आप एसिडिटी से ग्रस्त रहती हैं, तो आज समय पर भोजन करने की कोशिश करें। साथ ही दिन के दूसरे भाग में मसालेदार भोजन से परहेज करें। आज दिन के पहले भाग के दौरान आपका काम व्यस्त हो सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद नहीं करें। साथ ही पिछली स्थितियों को वर्तमान में आने नहीं दें। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है। साथ ही आप समान विचारधारा वाले लोगों से मिल पाएंगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल या अभी-अभी दिल टूटा है, तो दूसरों की स्वीकार नहीं करें

ऐक्टिविटी टिप – दिन के आखिर तक कोई किताब पढ़े या अच्छा संगीत सुनकर रिलेक्स करें, जिससे आपको आराम करने और समय पर सोने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – मूडी बनने से परहेज करें

कुंभ – आज आपका दिन संतुलित बना रहेगा

आज काम पर आपका दिन संतुलित रहेगा लेकिन खराब स्वास्थ्य या थकावट के कारण आप चिड़चिड़ी महसूस कर सकती हैं। आज भोजन छोड़ने से परहेज करें। आपको अपने अधूरे कार्यो पर ध्यान देना पड़ सकता है। आज परिवार के सदस्य भी सहयोगी बने रहेंगे। साथ ही आज आखिरी समय में दायित्व होने के कारण आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनी रहें

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

मीन – आज आप घुटनों और पीठ की समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं

घुटनों और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। कोई गतिविधि या व्यायाम करने के दौरान मांसपेशी या चोट लाने के कारण यह समस्या हुई होगी। कुछ मुद्दों के कारण आज काम धीमा हो सकता है। ज्यादा धैर्यवान बनी रहें। साथ ही समय पर भोजन करने की कोशिश करें। आज अपने गले और पेट का खास ख्याल रखने की कोशिश करें। पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा। लेकिन लोगों से आपको भावनात्मक रूप से समझने की उम्मीद नहीं करें।

लव टिप – उन लोगों की बातें स्वीकार करें जिनके साथ आप सुरक्षित महसूस करती हैं।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले नमक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

  • 123
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख