फरवरी मासिक राशिफल : जानिए प्यार के इस महीने में कैसी रहेगी आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ

हेल्दी डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से पूरे महीने सेहत बेहतर बनी रहेगी। इसलिए हर दिन की शुरूआत से पहले टाइम टेबल पहले से तैयार रखें।
jaaniye aapka swasthy rashifal
यहां है आपका 5 फरवरी का राशिफल।
Pankaj Khanna Published: 2 Feb 2023, 17:59 pm IST
  • 144

मेष – लक्ष्य पर फोकस करें, साथ ही इमेज का भी ख्याल रखें

मेष राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करने के कारण आपको बार-बार सिरदर्द झेलना पड़ सकता है, जो मानसिक तनाव बढ़ने का कारण बन सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने ईटिंग पैटर्न का विशेष ख्याल रखना होगा। बाहर के भोजन से परहेज बनाए रखें अन्यथा इससे आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इस अवधि के दौरान अपना ज्यादा ध्यान रखें। बाहरी तौर पर आपका मुख्य उद्देश्य अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने, एक इमेज बनाने और सफलता को बढ़ावा देने पर होगा। दूसरी तरफ लक्ष्यों पर ज्यादा ध्यान देने से आपका ध्यान घरेलू समस्याओं से हट सकता है। इसके कारण आपको अपनी भावनाओं को भी दबाना पड़ सकता हैं।

भावनात्मक समस्याओं से बचने के लिए आपको सफलता पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता होगी। हालांकि आपको इससे भी सावधान रहना शुरू करना होगा। जुंबा करके आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रह सकती हैं। आप इसे एंजॉय करेंगी और सख्त एक्सरसाइज रिजीम पर बनी रहेंगी।

इससे आपको कोई भी काम करते समय अपना फोकस बनाए रखने में मदद मिलेगी। आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा, लेकिन आपको एसिडिटी और मुंहासे होने का खतरा हो सकता है। आपको अपनी डाइट में दाल, ककड़ी, जैतून, सेब, मूली, नीबू, अखरोट और ब्रोकली जैसे खाद्य पदार्थो का सेवन करना शुरू करना होगा।

वृषभ – सोशल डाइनिंग और नया नजरिया दोनों होंगे मददगार

अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से बचना चाहती हैं, तो अपने वेट लॉस पर ज्यादा ध्यान दें। नियमित व्यायाम करने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी है। अपनी सेहत को खतरे में न डालें अन्यथा इसमें गिरावट भी आ सकती है। इससे आपमें गुस्सा बढ़ेगा, जिससे काम में परेशानी भी होगी।

बुध के प्रतिगामी होने के बाद से आप ब्रह्मांड को समझने और चीजों को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। लेकिन अगर आप बड़ी चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगी, तो इससे आप कई महत्वपूर्ण जानकारी को भी अनदेखा कर सकती हैं। कई बार सच्चाई अर्थहीन और सूक्ष्म होती है जो सहज नजर आ सकती है।

आप गार्डनिंग के साथ अन्य नेचर बाउंडिंग एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकती हैं। मन को शांत करने और समझने के लिए बुनना शुरू आपके लिए सबसे बेहतर काम होगा। वृषभ राशि वालों का पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहेगा है और वे सोशल डाइनिंग का आनंद भी ले पाएंगे। हालांकि डायरिया और थायराइड की समस्या से ग्रस्त होने का खतरा भी बना रहेगा। इस राशि में पैदा हुए किसी भी व्यक्ति के लिए अंडे, चेरी, गोभी, प्याज, चुकंदर, कद्दू और अंडे का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

मिथुन – भरोसा करें पर बाउंड्री न क्रॉस करने दें

इस माह मिथुन राशि के जातकों को सेहत के मुद्दें पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। इसके इलाज के लिए आपको रोज मेडिटेशन करने, डाइट पर ध्यान देने और अपना वातावरण स्वच्छ बनाए रखने की जरूरत होगी। आपका गुस्सा बढ़ने से आपको हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, काम और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर भी असर पड़ सकता है।

परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत का ख्याल रखने के साथ सावधानी भी बनाए रखें। आपके लिए अच्छा मौका होगा कि इस ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा आपका नहीं बल्कि किसी और का है। किसी की एनर्जी आपके स्पेस में तभी आ सकती है, जब आप उन्हें अपने दिल तक पहुंचने का रास्ता देती हैं या उन पर भरोसा करते हैं। अगर सामने वाला व्यक्ति अस्थिर हैं, तो आप अपने और दूसरों की सीमाओं में अंतर नहीं समझ पाएंगे। अपनी सीमाओं को मजबूत रखना आपके लिए सबसे जरूरी होगा। जिन चीजों को छोड़ दिया गया था अब उनको सुधारने का समय आ गया है।

आपको ऐसी एक्टिविटीज में भाग लेना चाहिए जो आपकी समझ को बेहतर बनाएं, साथ ही जिसमें नई भाषाओं को सीखना भी शामिल हो। जर्नल को पढ़ने से आपको जानकारी का भंडार सीखने में मदद मिलेगी, यह आपके लिए सबसे शांतिपूर्ण गतिविधि भी बन सकती है।

मिथुन राशि के लोगों को भविष्य की बहुत ज्यादा चिंता होने के साथ तनाव की समस्या हो सकती है, जिससे नर्वस सिस्टम में समस्या होने की संभावना होगी। आप अपनी आंत और फेफड़ों के साथ समस्याओं का अनुभव भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में हरी सब्जियां और खट्टे फलों का सेवन करना होगा। अच्छी सेहत के लिए साग, हरी मिर्च, साइट्रस, टमाटर, खुबानी, चुकंदर और नारियल को डाइट में जरूर शामिल करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

कर्क – अपनी जिंदगी की डोर किसी और के हाथ में न आने दें

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से गुजर सकता है, इसलिए ध्यान देने की जरूरत होगी। आपको पोषण को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क होने की आवश्यकता होगी। अत्यधिक खाने से परहेज करने के साथ सेहत को अपनी पहली प्राथमिकता बनाए। त्वचा की समस्याओं से दूर रहने के लिए आपको कड़ी धूप और अधिक तापमान से परहेज करना होगा। आपको भोजन पर विशेष ध्यान देने के साथ पेट की समस्याओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत होगी।

आपकी राशि में बुध अभी प्रतिगामी है, इसलिए आप किसी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास कर सकती है, जो आपको लगातार आपकी पहचान याद दिलाता है। दूसरों को आपके लिए बोलने देना और अपने रिश्ते को विकसित करना आसान हो सकता है। चाहे आप जो भी सोचें, लेकिन यह कभी न भूलें कि आप वास्तव में कौन हैं। आप अपने विशिष्ट पैटर्न को खुद बनाने वाले स्टोन की तरह है, न कि किसी के हाथों से आकार लेने वाली मिट्टी।

फोटोग्राफी जैसी एक्टिविटीज आपके लिए बेहतर होंगी। इसके अभ्यास की मदद से आप कई अच्छी यादों को फिर से ताजा कर सकती हैं। सबसे सुखदायक गतिविधि जो आप कर सकती हैं, वह है अगरबत्ती जलाना। इससे आप अपने वातावरण में शांति की भावना का अनुभव करेंगी। कर्क राशि वालों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं, जो उम्र के साथ सही होती जाएंगी। अगर आप मासाहारी हैं, तो अपनी डाइट में मछली जरूर शामिल करें। कर्क वालों के लिए स्टार्चयुक्त भोजन बेहतर होगा, आपको फलों और सब्जियों के साथ-साथ खरबूजे, मूली, फूलगोभी, मशरूम और बैंगन खाने की सलाह दी जाती है।

सिंह – इमोशन्स और डाइट दोनों को बैलेंस करने की है जरूरत

अगर आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या है तो खड़े होने या बैठने पर आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। काम के दौरान बाहर के खाने से परहेज रखें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी आपको गंभीर समस्या में डाल सकती है। इस माह आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप क्या खाती हैं। अन्यथा आपको वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

इसके अलावा कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना नहीं होगी। वर्कआउट करने के बाद आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकती हैं। अगर आप सही टाइम टेबल बनाती हैं, तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हो सकती हैं। लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें सुलझाया नहीं जा सकता है। आपका समय विचार, भावना, और कल्पना में बाधित हो सकता है। आपको इनमें बैलेंस बनाने पर ध्यान देने की जरूरत होगी अन्यथा यह पहले की तुलना में ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है।

समय व्यतीत करने और नई चीजों की खोज के लिए आप अलग-अलग सामान इकट्ठा करने जैसे शौक अपना सकती हैं। फेशियल करना आपके लिए सबसे शांत गतिविधि साबित हो सकती है। आप एक नया हुनर ​​सीखेंगे जिससे आपको एक नया रूप मिल पाएगा। सिंह राशि के लोग अक्सर अच्छे स्वास्थ्य में होते हैं और बीमारी से जल्दी बाहर आ जाते हैं।

उन्हें संतुलित आहार लेने पर ध्यान देना चाहिए जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों अधिक मात्रा में शामिल हों। इसके साथ ही आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नाशपाती, चुकंदर, साग, अंजीर, नींबू, नारियल, अंडे और तिल का सेवन करना चाहिए।

कन्या – प्यार बांटने से बढ़ता है पर सिर दर्द का ध्यान रखें

कन्या राशि के जातक ज्यादा सावधानी और ध्यान देने से अपनी कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक कर सकते हैं। आपको सिरदर्द, हृदय से जुड़ी समस्याओं का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आप गलतियों और दुर्घटनाओं के लिए ज्यादा संवेदनशील हो सकती हैं। अपने जीवन का बोध कराने वाली सभी चीजों पर ध्यान दें, और उसे एक यात्रा पर ले जाने दें।

यह एक अहसास के रूप में काम करेगा जब आपकी कल्पना आपके लक्ष्य पर काम करेंगी तो आप कितने भी अद्भुत हो सकते हैं। आप अपनी रुचि को दूसरों से साझा करने में इच्छुक नहीं होंगी। आप कोई राज दूसरों से छुपाकर रखना चाहेंगी। लेकिन प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और यह बाटनें से ही बढ़ता है।

आपको खाना बनाने जैसी गतिविधियों में भाग लेना होगा। इससे आपको नई नई चीजों का स्वाद लेने का मौका मिल सकता है। मंत्रों का जाप करना आपके लिए सबसे सुखदायक गतिविधि हो सकती है। मंत्रों का जाप करने से आपको वास्तव में ईश्वर के निकट होने का अहसास हो सकता हैं। कन्या राशि वालों को गैस, दस्त, और अल्सर जैसे पाचन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हर दिन सलाद, साबुत अनाज, ओट्स, अखरोट, दाल, लस्सी और मूंगफली जैसी चीजों का सेवन करने की आदत बनाए।

तुला – किशमिश और कॉर्न हैं आपके लिए इस महीने के हेल्दी फूड

तुला राशि के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हाइड्रेटेड रहने के लिए नियमित रूप से पानी का सेवन करना संतुलित रखें। शरीर में सूजन की समस्या को हर कीमत पर रोकने पर ध्यान देना होगा। अगर आपको चिंता की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आप अपनी मेहनत पर ध्यान देंगी तो इससे आपको बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। आप अत्यधिक चिंता में अपनी सामान्य गतिविधियों में रुचि खो सकती हैं। जहां आप सुरक्षित महसूस करेंगी, वहां रहने की आपकी इच्छा हो सकती है। जब आप अपनी गहराईयों को समझेंगी, तो चीजें ज्यादा सहज और स्वाभाविक हो पाएंगी। छोटी छोटी चीजों से शुरूआत करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि ज्यादा बड़ी चीज पर ध्यान देने से तनाव ही होगा। हालांकि जिंदगी बहुत बड़ी है, लेकिन इसके खौफ में ही आप समझ पाएंगी कि आप वास्तव में कौन हैं।

इस महीने समाज के लिए काम करना एक अच्छा विचार हो सकता है। अपने हाथों और पैरों की देखभाल करना आपके लिए सबसे आसान गतिविधि हो सकती हैं। तुला राशि के जातक जरूरत से ज्यादा भावनात्मक हो सकते हैं। भूख लगने पर मिठाई के स्थान पर स्वस्थ खाद्य पदार्थो का सेवन करें। ब्राउन राइस, मटर, ओट्स, किशमिश, स्ट्रॉबेरी, पालक, मक्का और दूध से बनी चीजें खाना सेहत के लिए बेहतर हो सकता है।

वृश्चिक – इच्छाशक्ति मजबूत होने से सेहत भी बेहतर बनी रहेगी

अपनी इच्छाशक्ति की मदद से वृश्चिक राशि के जातक स्वस्थ रहने के साथ बीमारियों से लड़ सकते हैं। योग का अभ्यास करने से आपका लाइफस्टाइल हेल्दी रहेगा। इस अवधि के दौरान बुध वक्री रहेगा इसलिए आप जो भी बात करेंगी उसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है। अगर आप व्यर्थ के विषयों पर ध्यान देंगी, तो आपके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं होगा। अफवाहें फैलाने की आदत कई समस्याओं का कारण बन सकती है। अपने वातावरण में ऊर्जा बनाए रखने के लिए इन मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने के बजाय किसी बड़े आइडिया के बारे में सोचें।

आपके लिए सबसे अच्छी गतिविधि लॉन्ग वॉक करना हो सकता है। लॉन्ग वॉक आपको नेचर के करीब होने का अहसास करा सकती है, जो आपकी सेहत और दिमाग दोनों के लिए बेहतर हो सकता है। इसके अलावा पेट से सांस लेना भी आपके लिए सबसे सुखदायक व्यायाम हो सकता हैं। थिन प्रोटीन, तरल सब्जियां, पत्तेदार सलाद, और केले, प्याज, अंजीर, गोभी, मूली, और काली किशमिश जैसे खाद्य पदार्थ उन सभी चीजों को बहुत लाभ पहुचाएंगे जो यूटीआई के मुद्दों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

धनु – जल्दबाजी के फैसलें शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकते हैं

समस्याओं से बचने के लिए इस माह के दौरान अपनी सेहत पर कड़ी नजर रखें। अपने ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच करना एक बेहतर विचार होगा। आप जो भी काम करें उसमें जल्दबाजी करने की गलती नहीं करें।

अन्यथा आपका शारीरिक और भावनात्मक दोनों स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपको खुद के लिए अपनी आवश्यकता को दबाना नहीं चाहिए। कोई जोखिम उठाने से पहले उसके फायदे और नुकसान की तुलना जरूर करें। सुनिश्चित करें कि आप किसी भी व्यक्ति पर आखं बंद करके भरोसा नहीं करें। सेल्फ डिफेंस सबसे जरूरी है, लेकिन ज्यादा दूर जाने से आप किसी ऐसी जगह फंस सकती हैं, जहां से निकलने के लिए आपके पास कोई रास्ता नहीं हो। अकेलेपन महसूस होने पर उन लोगों से बात करें जिनकी आप सच में परवाह करती हैं।

आपको मेडिटेशन जैसी गतिविधियों का अभ्यास करने की जरूरत होगी। इससे आपको अपने तनाव से राहत पाने में मदद मिल सकती है। अलग-अलग रंगों का प्रयोग करते हुए पेंटिंग करें या अपना मन पसंद कार्य करने पर ध्यान लगाए। ज्यादा खाने की आदत के कारण वजन बढ़ने की संभावना भी हो सकती है। प्रोटीन से भरपूर और संतुलित डाइट लेना आपके लिए आवश्यक होगा। क्रीम पनीर, जई, नाशपाती, अंडे, खुबानी, दाल, मिर्च और खजूर जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन बेहतर रहेगा।

मकर – पार्टनर के साथ रिश्ता बेहतर होगा, लक्ष्य समय से प्राप्त होंगे

हेल्दी रहने के लिए ताजा भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। दांतों की समस्याओं को लेकर सावधानी बनाए रखें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें और ज्यादा उत्तेजित न हों। कोई भी समस्या चाहे कितनी भी साधारण क्यों न हो, उसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

जब कोई पार्टनर पार्टनरशिप में सारी पॉवर को कंट्रोल करता है, तो वे पार्टनर की जगह दुश्मन बन सकता है। इसलिए अपने काम की सभी पॉवर दूसरों को नहीं दें। आपकी पॉवर कम होने पर आज ज्यादा कमजोर महसूस कर सकती हैं। आप और आपके पार्टनर में से किसी के भी ठोकर खाने पर आप एक-दूसरे को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद कर सकते हैं।

आपको डीआईवाई जैसी गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। यह आपकी कल्पनाशीलता को बढ़ाएगा और आपको नई क्षमताएं भी प्रदान करेगा। बाहर धूप में गर्म चाय की चुस्कियां लेना आपके लिए सबसे आरामदायक गतिविधि हो सकती है। मकर राशि वालों को कैल्शियम की कमी हो सकती है, इसलिए इसकी कमी पूरा करने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।

कुंभ – इस माह आपको भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा

फरवरी माह में कुंभ राशि के लोगों को पैरों की समस्या, भावनात्मक तनाव, गले में खराश और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खास ख्याल रखना होगा। कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करें, अन्यथा दुर्घटना या शारीरिक हानि झेलनी पड़ सकती है। आपका आंतरिक स्वभाव आपकी इच्छाओं, चिंताओं और विचारों का रिकॉर्ड रखेगा। साथ ही आपकी कल्पना आपको आकार देने में मदद करेगी।

जिज्ञासा खत्म हो जाने पर आपको अपनी आवश्यक चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। आपकी कार्य क्षमता आपके मन की किसी भी बुराई को हरा सकती है। माइंड क्लीयर करने के लिए आप अपने कपड़े धोने या नोटपैड पर लिखने जैसे सरल कार्य कर सकती हैं।

आपको स्टारगेज़िंग जैसी गतिविधियों में भाग लेने की आवश्यकता होगी। परिणामस्वरूप, आपको विभिन्न प्रकार की चीजों के बारे में ज्ञान प्राप्त होगा। सबसे आरामदायक काम जो आप कर सकती हैं, वह है पैदल चलना। पैदल चलने से आपकी सेहत को काफी फायदा होगा। कुम्भ राशि वालों को ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए मीडियम गर्म भोजन खाना खाना होगा।

मीन – जल्दबाजी में फैसले लेने वाला महीना नहीं है फरवरी

बृहस्पति की साढ़ेसाती का मीन राशि पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संतुलित आहार लेने के साथ गर्म खाने से दूरी बनाए रखें। हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त रूप से पानी का सेवन करें। जल्दबाजी में किए गए कार्य को टाल दें। अपने करीबियों की सहायता करने की कोशिशों पर ध्यान केंद्रित करकेआप समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी प्रदर्शित कर सकती है।

अपनी इच्छाओं को दूसरों की आकांक्षाओं से ज्यादा प्राथमिकता देने से आप अहंकारी बन सकती हैं। अपनी रुचियों और इच्छाओं पर ध्यान देना शुरू करें। उन्हें सम्मान और शालीनता दें जो आपके व्यवहार के योग्य हैं। ध्यान रखें कि दूसरों की मदद के लिए आप अपनी इच्चाओं का बलिदान नहीं दें।

आपको गीत लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। लिखने से आपकी भावनाएं शब्दों के जरिए बाहर आ पाएंगी, जिससे आप खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त कर पाएंगी। इसके अलावा संगीत सुनना सबसे आरामदायक गतिविधि होगी। कोई भी काम करने के बाद यह आपको तरोताजा और शांति का अनुभव करने में मदद करेगा। मीन राशि के लोगों को आमतौर पर लीवर और दिल की समस्या हो सकती है, इसलिए हेल्दी डाइट बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें। मीन राशि के जातकों को सूखे मेवे, प्याज, चुकंदर, आड़ू और संतरे खाने की सलाह दी जाती है।

  • 144
लेखक के बारे में

Mr Pankaj Khanna is a Delhi-based astrologer and gemologist. He is the chairman of Khanna Gems. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख