सुबह जल्दी उठने की आदत के साथ तुला राशि के जातक रह सकते है स्वस्थ

सुबह समय अनुसार उठकर खुले वातावरण में योग के अभ्यास से आप खुदको शारीरिक तथा मानसिक रूप से संतुलित रख सकती हैं। सुबह स्वस्थ नाश्ता करने का प्रयास करें।
ye hai tula raashi ka raashifal
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल। चित्र : शटरस्टॉक
Written by: Tamanna C
Published On: 21 Mar 2022, 12:00 am IST

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। वहीं अधिक खाने की आदत आपको नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त रहने के लिए आराम करने के साथ-साथ अपने कार्यभार से कुछ दिनों का ब्रेक लेना उचित रहेगा। किसी तरह की बीमारी के लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित रूप से जांच करवाते रहना आवश्यक है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में तनाव और चिंता के कारण आप असहज महसूस करेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आराम करने की सलाह है। आपकी सेहत और फिटनेस में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। अंततः आप अपनी स्वास्थ्य को लेकर कम चिंतित रह सकती हैं। 

 

हालांकि दिन के दूसरे पहर  से आप सकारात्मक रूप से सोचना शुरू कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी ऊर्जा शक्ति में अत्यधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार के सदस्य आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। वहीं आज परिवार और दोस्तों के साथ कई तरह की योजनाएं बना सकती है। स्वस्थ आहार, बार-बार व्यायाम करना और पर्याप्त नींद लेना सेहतमंद रहने के लिए महत्वपूर्ण है। आज जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं किसी निजी मामले की वजह से बेचैन और क्रोधित रह सकती हैं। यह आपको तनाव से ग्रषित कर सकता है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए सड़क पर चलते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। समय अनुसार परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो नए लोगों से जोड़ने में आपको मुश्किल होगी। चीजों को लेकर जल्दबाजी करने से बेहतर होगा समय लेकर इस पर सोच विचार कर लें।

 

गतिविधि टिप – अपनी रुचि को फॉलो करने का प्रयास करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – काला

प्यार के लिए लकी रंग – गहरा हरा

कर्म युक्ति – आत्मग्लानि से बचें।

 

यह भी पढ़ें:  आपको भी कोविड -19 ने गोल-मटोल बना दिया है? जानिए आप क्या कर सकती हैं

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
Tamanna C
Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection.

अगला लेख