एलर्जी और गले से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बर्फ और किसी भी ठंडी चीज से परहेज रखें। घरेलू उपचार जैसे कि भाप लने से राहत मिल सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में पेट के संवेदनशील रहने की संभावना है। बाहरी भोजन करने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और फाइबर युक्त भोजन के साथ आप अपनी सेहत को संतुलित रख सकती हैं। आज आप धीमी गति से कार्य कर सकती हैं। एक बार जब अपने आंतरिक मुद्दों को हल करना सीख जाएंगी तो आप सभी समस्यायों का समाधान कर सकती हैं। परिस्थितियों को देखते हुए आपको काम से ब्रेक लेकर परिवार और पार्टनर के साथ समय बताने की जरूरत है।
आज परिवार के बुजुर्ग पूरी तरह आपके सहयोग में खड़े रहेंगे। वहीं आप अतीत में लिए गए निर्णय को लेकर परेशान रह सकती हैं। ऐसे में परेशान होने की जगह चीजों को ठीक करने की कोशिश करें। आज के दिन किसी तरह की गंभीर निर्णय लेने से बचें। आपको अपनी भावनाओं पर विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है। वित्तीय संबंधी मामलों के कारण आप तनाव से घिरी रहेंगी। अपने पार्टनर के साथ कई तरह की योजनाएं बना सकती हैं। आज आपका सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा और आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रह सकती हैं। एक पुराना मित्र गलतफहमियों को दूर करने के लिए आज आपको संपर्क कर सकता है। इस मामले को घसीटने के बजाय अधिक क्षमाशील बनें और अहंकार को बीच मे न आने दें। यदि आप सिंगल हैं तो, नए लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगी।
गतिविधि टिप – सोने से पहले नमक-पानी से स्नान करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए लकी रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म युक्ति – गतिशील रहे।
यह भी पढ़ें: आपको भी कोविड -19 ने गोल-मटोल बना दिया है? जानिए आप क्या कर सकती हैं
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें