एसिडिटी और कमजोर आंत के कारण सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आपके गलत खानपान की आदतों के कारण अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस मुद्दे पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। खुद दवा लेने की कोशिश न करें, क्योंकि यह संक्रमण को बढ़ा सकती है। स्वस्थ पेट के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए और बाहरी भोजन से परहेज रखने की जरूरत है। पेट संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए अपने आहार में सुपाच्य भोजन को शामिल कर सकती हैं।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। परंतु कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो सकता है। आज पूरे ध्यान के साथ कार्यभार संभालने की जरूरत है। लंबित कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद ले सकती हैं। कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखें अन्यथा सीनियर्स आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दिन के दूसरे भाग में अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें, क्योंकि यह आपके कार्य की उत्पादकता को कम कर सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छी खबर मिलेगी।
पारिवारिक और सामाजिक जीवन के बीच आज का दिन अच्छी तरह संतुलित रहेगा। वहीं परिवार किस सदस्य आपके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की मांग कर सकते हैं। सामाजिक जीवन भी संतुलित रहेगा। कई पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, आप एक दूसरे से खुलकर बातचीत करेंगी। अतीत संबंधी गलतफहमियों को लेकर पार्टनर के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति में धैर्य के साथ काम लें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज किसी के लिए जुड़ाव महसूस कर सकती हैं। वहीं इनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की योजना बनाएं।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कुछ पढ़ने की आदत डालें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – एक समय में एक ही चीज पर ध्यान केंद्रित रखें।
यह भी पढ़ें: खाने से पहले पानी में क्यों डुबोए जाते हैं आम? एक्सपर्ट बता रहीं हैं इसका ब्यूटी कनैक्शन
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।