आज आपको सुबह उठते के साथ पेट में ऐठन और मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसी समस्याएं गलत मुद्रा में व्यायाम का अभ्यास करने से उत्पन्न होती हैं। हालांकि, कारण जो भी हो इस समय आपको स्वस्थ भोजन करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें। दिन के दूसरे भाग में मील स्किप करने से बचें, अन्यथा यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। वहीं आज शारीरिक दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए, अधिक सचेत रहने का प्रयास करें।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। वहीं सीनियर्स आपको कई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। साथ ही आज अपने अटके हुए कागजी कार्यों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले लोग नए पार्टनरशिप की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं आप अपनी टीम का विस्तार करने और नए लोगों को काम पर रखने की सोच सकती हैं। लंबे समय तक कार्य करने के कारण सामाजिक दायित्वों में देरी होने की संभावना है।
आज परिवारिक दायित्वों में भाग लेने के कारण दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। वहीं काम से संबंधित सलाह के लिए पार्टनर आपके पास आ सकते हैं। आज वे कार्य के तनाव को लेकर अधिक परेशान रहेंगे। ऐसे में उनके साथ विनम्रता से पेश आएं और समय बिताने का प्रयास करें। हालांकि, पारिवारिक दायित्वों में उलझे होने के कारण सामाजिक जीवन पर ध्यान केंद्रित नहीं रख पाएंगी। परंतु आज किसी मित्र को आप की आवश्यकता हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो हाल ही में मिले किसी व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।
एक्टिविटी टिप – योग और ध्यान के लिए समय निकालने का प्रयास करें, आपके शारीरिक समस्याओं को दूर रखने में मदद करेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – लोगों के ऊपर विश्वास बनाए रखने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: माही विज से लेकर क्रिसी ताइजेन तक, किसी के लिए भी आसान नहीं थी आईवीएफ प्रक्रिया
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें