मौसमी बदलाव के कारण आपको गले और छाती से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बाहरी भोजन करने से बचें। अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण आप शारीरिक गतिविधियों को नजरअंदाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको कमजोरी होने की संभावना है। आज आप कार्य स्थल पर अपने विचारों को चैनलाइज़ कर सकती हैं। आप बहुत क्रिएटिव हैं, और आज अपनी पूरी ऊर्जा के साथ रचनात्मक कार्यों को करने का प्रयास करेंगी। आप आज कोई मांगलिक कार्य कर सकती हैं। वही परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपको हतास कर सकता है। चीज़े ठीक करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
आपके भाई बहन को कैरियर संबंधी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इस समय आपके पार्टनर को आपकी अधिक जरूरत हो सकती है। ऐसेमें उनके साथ समय बिताना उचित रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ किछ प्लान बना सकती हैं। घर के बाहर कदम रखना और नए लोगों से मिलना एक अच्छा विचार रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही निराशाजनक हो सकती है। इसलिए किसी तरह के कार्य को करने से पहले सेहत का ध्यान करना न भूलें। यदि आप सिंगल हैं, तो आज कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।
गतिविधि युक्ति – सोने से पहले अपने विचारों और भावनाओं को दिमाग से निकल दें।
कार्य के लिए शुभ रंग – पिला
प्यार के लिए लकी रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – अधिक लचीले रहें।
यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपके हमेशा काम आएंगी ये 6 टिप्स
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें