आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। वहीं खानपान की आदतों को अनुशासित करने की जरूरत है। खाने में पर्याप्त फाइबर लें। अधिक समय स्क्रीन के सामने बिताने के कारण तनाव, आंखों में खिंचाव और थकान महसूस कर सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में अपने पैरों का खास ख्याल रखें। अपने शरीर को आवश्यकतानुसार आराम देने से आपको उर्जा शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी बुरी आदतों को हमेशा के लिए छोड़ने का यह सही समय है। बच्चे जंक फूड के सेवन से परहेज रखें, क्योंकि इस बढ़ती गर्मी में यह आपको पेट की कई समस्याओं से ग्रसित कर सकता है।
आज काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगी। वहीं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। दूसरों से उम्मीद रखने की जगह परिस्थितियों को खुद सुधारने की कोशिश करें। पेपर वर्क को व्यवस्थित रखें। आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक आपके पक्ष में काम करेगी। वही धन में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कई नए अवसर प्राप्त होंगे।
आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन को लेकर किये गए फैसलों के कारण आज परिवार के सदस्य थोड़े परेशान रह सकते हैं। वह इस मामले पर आपको मार्गदर्शन और सलाह देने की कोशिश करेंगे। ऐसे में उनकी बातों को सुनने और समझने की जरूरत है। क्योंकि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं रहेगा। वहीं आज पार्टनर आपके साथ आउटिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको सामाजिक दायित्व और आउटिंग में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है। ऐसे में आउटिंग पर जाना आपके लिए तनाव से एक अच्छा ब्रेक रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो कोई पुराना मित्र आपकी और आकर्षण महसूस कर सकता है।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – चीजों को लेकर अधिक चौकन्ना रहे।
यह भी पढ़ें: इन बॉडी कूलिंग ड्रिंक्स के साथ अपनी स्किन को रखें दिन भर फ्रेश और ग्लोइंग