scorecardresearch

रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास तुला राशि के मानसिक स्वास्थ्य के लिए रहेगा फायदेमंद

प्रतिदिन मेडिटेशन का अभ्यास करने से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रख सकती हैं। ऐसा करने से आप शारीरिक तथा आंतरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगी।
Published On: 14 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
ye hai tula raashi ka raashifal
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल। चित्र : शटरस्टॉक

आज आपकी कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है, इसलिए आप भारी कार्यभार को संभालने में असमर्थ रहेंगी। मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव मुक्त रहने के लिए आराम करने के साथ-साथ अपने कार्यभार से कुछ दिनों का ब्रेक लेना उचित रहेगा। किसी तरह की बीमारी के लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित रूप से जांच करवाते रहना आवश्यक है। आज का दिन आपकी फिटनेस को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। तनाव और चिंता के कारण आप असहज महसूस करेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आराम करने की सलाह है। आपकी सेहत और फिटनेस में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। ऐसे में आपको अच्छा महसूस होगा। अंततः आप अपनी स्वास्थ्य को लेकर कम चिंतित रह सकती हैं। वहीं आपकी खाने की अनियमित आदतें और अधिक भोजन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

 

हालांकि दिन के दूसरे पहर  से आप सकारात्मक रूप से सोचना शुरू कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी ऊर्जा शक्ति में अत्यधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। स्वस्थ आहार, बार-बार व्यायाम करना और पर्याप्त नींद लेना सेहतमंद रहने के लिए महत्वपूर्ण है। आज जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं किसी निजी मामले की वजह से बेचैन और क्रोधित रह सकती हैं। यह आपको तनाव से ग्रषित कर सकता है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए सड़क पर चलते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। समय अनुसार परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें:   अनियमित जीवनशैली से लेकर वर्क फ्रम होम तक, बहुत सारे हो सकते हैं ड्राई आई सिंड्रोम के कारण

 

 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख