स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप वापस से अस्वस्थ भोजन का सेवन करने लगे। इस समय शरीर को आवश्यकता अनुसार पोषण और आराम देने की जरूरत है। तैलीय भोजन से परहेज रखने का प्रयास करें। क्योंकि यह आपकि सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। साथी पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत है। साथ ही नियमित रूप से योग और व्यायाम का अभ्यास कर सकती हैं। शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त घुटनों पर अधिक जोर देने से बचें।
कार्यस्थल पर लोगों के व्यवहार के कारण आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में आपकी ऊर्जा शक्ति में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। दूसरों के कार्य पर ध्यान देने की जगह अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखना उचित रहेगा। अटके हुए कार्यों को लेकर स्पष्टता आने की संभावना है। दिन के दूसरे भाग में कार्य थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ेगा। वहीं आज आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहेगी। सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर पुराने ग्राहकों से मनमुटाव होने की संभावना है।
परिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पार्टनर के साथ शाम को कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती हैं। आज पार्टनर के प्रति छोटी-छोटी बात को लेकर आलोचनात्मक होने से बचे। क्योंकि यह आप दोनों के बीच बेवजह मनमुटाव का कारण बन सकता है। जो आप दोनों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। इसलिए ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न होने दें। वहीं आज सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो इंसान से जुड़ने से पहले उनके बारे में पूरी तरह जानने समझने का प्रयास करें। अन्यथा बाद में आपको पछतावा हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले हल्के व्यायाम का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपनी तुलना दूसरों से न करें।
यह भी पढ़ें: लंबी फास्टिंग के बाद क्यों बढ़ जाता है अकसर वज़न, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए इसका कारण
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।