स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप शुरूआत में थकावट महसूस कर सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी एनर्जी बढ़ती जाएंगी और आप एनर्जी और स्टेमिना से चार्ज महसूस करेंगी। इसके साथ आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी और आप पूरा दिन प्रेरित रहेंगी। साथ ही शारीरिक गतिविधि करने में अपनी एनर्जी को बाहर निकालना आज अच्छा साबित होगा। दिन के दूसरे भाग में समय पर भोजन करने की कोशिश करें। अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लें अन्यथा आपको कब्ज का खतरा हो सकता है।
काम सकारात्मक रूप से व्यस्त रहेगा। आज आपको परिस्थितियों को केवल लोगों पर छोड़ने के बजाय अपने हाथ में लेने की जरूरत है। किसी मीटिंग के कैंसिल या देरी होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर निराश नहीं हों। आज आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। साथ ही आप रुके हुए काम की जिम्मेदारी संभालेंगी और कुछ हटकर सोच पाएंगी। इससे आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा साथ ही आपकी मेहनत की सराहना भी होगी। आज सीनियर्स के साथ मतभेद करने से बचें। आज फाइनेंस के जुड़े अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें
परिवार के अन्य सदस्यों के बीच तनाव रहने के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। साथ ही आप उनकी समस्याओं में घसीटी जा सकती है। आपको एक बेहतर श्रोता बनने की आवश्यकता है। लेकिन दूसरे पक्ष की बात सुने बिना कोई फैसला नही करें। आपके टाइम मेनेजमेंट को लेकर पार्टनर आपसे बात कर सकता है। क्योंकि इसके कारण वे नजरअंदाज महसूस कर रहे होंगे और आपका ध्यान चाह रहे होंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सामाजिक दायित्वों से पीछे हटने की आवश्यकता है। साथ ही अपने पार्टनर से किसी भी संवेदनशील विषय पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच छोटी-मोटी बहस भी हो सकती है। शाम को समय पर सोने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपने अतीत के बारें में कुछ जानेंगी। लेकिन इसमें ज्यादा ध्यान नही दें।
ऐक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर आराम करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – स्वयं के प्रति कोमल रहें
यह भी पढ़े – पीरियड्स से पहले लूज मोशन हो जाते हैं? तो जानिए इसका कारण और बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।