स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और आप अपनी डाइट और स्लीप पैटर्न को बदलने के लिए सचेत प्रयास कर पाएंगी। आप अपनी शारीरिक गतिविधि फिर से शुरू करने के साथ अपने प्लेन को लेकर इंस्ट्रॅक्टर या डाइटिशन से सलाह ले पाएंगी। बाहर जाकर ज्यादा खाने से परहेज करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आप सिरदर्द या माइग्रेन से ग्रस्त रहती हैं, तो लंबे समय तक काम करने या स्क्रीन पर समय बिताने के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
काम पर लोगों के साथ मनमुटाव होने से काम धीमा हो सकता है। दूसरों की समस्याओं में घसीटे जाने के बजाय अपने प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। दिन के दूसरे भाग में काम पर नए विकास होने की उम्मीद हो सकती है।
पारिवारिक और सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। क्योंकि कुछ जिम्मेदारियों और इवेंट्स में जाने की योजनाएं हो सकती हैं। थकावट के कारण अंतिम समय में योजनाओं को बदलना पड़ सकता है, जो किसी के नाराज होने का कारण बन सकता है। पार्टनर के साथ चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं ले। अपनी उम्मीदों को भावनाओं और डर पर आधारित करने के बजाय अपनी अपेक्षाओं में ज्यादा प्रैक्टिकल बनें। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। पार्टनर चिड़चिड़े हो सकते हैं इसलिए ऐसा कुछ भी नही कहे जो उन्हें गुस्से में लाए। सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है। अगर आप सिंगल है तो आज आपके लिए प्यार का माहौल रहेगा क्योंकि आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति अपनी भावनाओं को जाएंगी जिसे आप पहले से जानती हैं।
ऐक्टिविटी टिप – खाना पकाने या गाडनिंग करने से आपको अपने रचनात्मक ब्लॉक को खोलने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल रंग
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूर रहें
यह भी पढ़े – राजमा चावल से बेहतर कोई कम्फर्ट फूड नहीं! और यह वज़न घटाने में भी मददगार है