मौसमी बदलाव के कारण गले से संबंधि समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं। ऐसे में ठंडे पदार्थ के सेवन से परहेज रखें। भाप लेने जैसे घरेलू उपचार की मदद ले सकती हैं। वहीं दिन के दूसरे भाग में पेट के संवेदनशील रहने की संभावना है। ऐसे में अपने खान-पान की आदतों का विशेष रूप से ख्याल रखें। दिन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और भरपूर पानी पीने का प्रयास करें, अन्यथा यह सभी समस्या आपको नींद की समस्या से ग्रसित कर सकती हैं।
आज आपका कार्य तनावपूर्ण रहेगा। वहीं निर्णय को लेकर आलोचनाएं सुननी पड़ सकती है। ऐसे में प्रतिक्रिया दिखाने की जगह कार्य पर ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें। अन्यथा बेवजह मानसिक तनाव से परेशान रहेंगी। वहीं कार्यस्थल पर नए लोगों से व्यवहार करते वक्त धैर्य रखें। अपनी राय देने से पहले उनके काम को देखें और समझने का प्रयास करें। अटके हुए वित्त के बाहर आने की संभावना है। परंतु जल्दबाजी में किसी तरह के निवेश का फैसला न करें, अन्यथा यह आपकी आर्थिक संकट का कारण बन सकता है।
परिवार के दो सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने से परिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में किसी का पक्ष न लें। कुछ भी कहने से पहले पूरी बात की जानकारी होना जरूरी है। वहीं आज सामाजिक रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। वहां पुराने दोस्तों से कार्य संबंधी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं। पार्टनर अपने पर्सनल मुद्दों के कारण तनावग्रस्त रहेंगे। ऐसे में वह वित्तीय और कार्य से जुड़े कुछ सलाह के लिए आपके ऊपर निर्भर रह सकते हैं। यदि आप सिंगल है, तो व्यस्तता के कारण किसी व्यक्ति से मिलने के मूड में नहीं रहेंगी।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक और पानी से नहाए।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – कुछ परिस्थितियों में चौकन्ना रहने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: क्या छोटी बच्चियों को भी हो सकता है यूटीआई? तो जवाब है हां, जानिए कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।