सिंह राशि के जातक बदलते मौसम में सेहत को लेकर रहें सचेत

मौसमी बदलाव के कारण हो रहे संक्रमण को नजरअंदाज करना, आगे चल कर गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
Aaj ka singh rashi ka swasthya rashifal
आज का सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 18 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

अपने पेट और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं का ध्यान रखें। वहीं बदलते मौसम में संक्रमण को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। अपनी क्रिएटिव गतिविधियों को चैनेलाइज कर सकती हैं। अपनी ऊर्जा शक्ति को सही दिशा में प्रयोग करें। कार्य करते वक्त अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन से परहेज रखना सेहत के लिए उचित रहेगा। अन्यथा   आपकि  पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण आप तनावपूर्ण रह सकती हैं। नए कार्य/परियोजनाओं की पूर्व योजना बनाने पर भी ध्यान दें। अपनी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप सभी परिस्थितियों में सुधार कर सकती हैं। वहीं अपने कार्य पर अधिक ध्यान देंने की आवश्यकता है। संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों के सेवन से आप खुद को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकती हैं। 

 

कार्य को व्यवस्थित रखें, साथ ही अपने कागजी कार्यों को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं वित्तीय मामलों में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से मदद और मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। यह आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करेगा। आपके पार्टनर अधिक सपोर्टिव रहेंगे। वहीं आज दोस्तों से मिलने का प्लान बना सकती है। व्यस्त कार्यक्रम के कारण आपको अंतिम योजनाएँ रद्द करनी पड़ सकती हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अरेंज सेट अप के जरिए प्रस्ताव मिल सकता है। समय लेकर उन्हें जानने समझने का प्रयास करें। अंत मे ऐसा प्रतीत होता है कि आप व्यक्ति को पसंद कर सकती हैं।

 

गतिविधि टिप – प्रार्थना करने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – बेज

प्यार के लिए लकी रंग – नियॉन

कर्म टिप – विश्वास के मुद्दे को संतुलित रखें।

यह भी पढ़ें:   सभी नई मॉम्स के लिए : जानिए आपके बेबी को कितने दूध की ज़रूरत है

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख