पिछले दिनों से लगातार परेशानी होने के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। दवा के दुष्प्रभाव भी एनर्जी में कमी का कारण बन सकता हैं। जिससे स्लीप पैटर्न में भी असंतुलन आ सकता है। आपका दिमाग सक्रिय रहेगा लेकिन शरीर थका हुआ हो सकता है। आपको अपने शरीर को आराम देने की आवश्यकता है।
क्लाइंट के बीच तनाव के कारण काम की शुरुआत धीमी हो सकती है। उनके द्वारा आपकी दृष्टि और विचारों को समझने में सक्षम नही होना इसका कारण है। जिनका अपना व्यवसाय हैं आज वो अपने क्षेत्र में कुछ नया कर सकते है। दिन का दूसरा भाग अच्छा रहेगा क्योंकि आप काम पर ज्यादा नियंत्रण कर पाएंगी।
परिवार के किसी बड़े सदस्य की लापरवाही करने के कारण उनको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। उनके प्रति सहानुभूति रखने और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की आवश्यकता है। काम से जुड़े विचारों पर चर्चा करने के लिए आप किसी दोस्त से मिलने की योजना बना सकती है। यह एक प्रोडक्टिव दिन होगा जिसके अंत तक आप ऊर्जा में वृद्धि महसूस कर पाएंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपने पुराने संबंध पर ध्यान देने की योजना बनाएंगी।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग के लिए समय निकालें।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – अधिक चौकस रहें
यह भी पढ़े – मेडिटेशन के दौरान फोकस नहीं बन पाता, तो ये 7 टिप्स करेंगी आपकी मदद
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें