scorecardresearch

सिंह राशि के जातक सुबह के वर्कआउट के साथ रह सकते हैं फिट

बॉडी फिटनेस के लिए रोजाना सुबह वर्कआउट कर सकती हैं। खुदको रिलेक्स रखने के लिए रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा।
Published On: 13 Mar 2022, 12:00 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Ye hai singh raahi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।

स्वास्थ्य के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के सुस्त दिन में आप थकान महसूस कर सकती हैं। अच्छा खाना और पर्याप्त नींद के साथ अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकती हैं। संतुलित आहार में सुपाच्य सब्जी, दाल, दूध, दही उचित मात्रा में शामिल करने से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। खुद को प्रकृति के साथ जोड़ें। सूर्योदय से पहले उठने का प्रयास करें। आज का दिन बहुत सारे अच्छे वाइब्स से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। 

 

आज आपको चोट लगने की संभावना है, इसलिए छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अच्छी नींद की आदतों के साथ, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपनी फिटनेस के लिए निकालना उचित रहेगा। आपके बाएं पैर, हाथ और सिर में समस्या हो सकती है। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना को देखते हुए गाड़ी चलाते वक्त अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह की सैर हाथ और पैरो की समस्या से दूर रहने में मदद करती है। खेल जैसी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। सामान्य तौर पर, जब आपके स्वास्थ्य की बात आती है तो आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है। बिजली से जुड़ी सभी चीजों से दूर रहें। यदि आप सिर दर्द की समस्या से परेशान रहती हैं, तो प्राणायाम का अभ्यास आपके लिए उचित रहेगा। स्वस्थ रहकर आप अपनी क्षमताओं को भी बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  पीरियड्स से ठीक पहले बहुत ज्यादा हॉर्नी महसूस करती हैं? जानिए क्या है इसका कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
शीतल शपारिया
शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

अगला लेख