इस रक्षाबंधन जानिए कैसा रहेगा आपकी सेहत का हाल, क्या कहते हैं सेहत के सितारे

त्यौहारों पर खानपान में लापरवाही करना हमारी सेहत पर बहुत भारी पड़ जाता है, जानिए अपने ईटिंग पैटर्न के साथ किन बातों का रखना होगा खास ख्याल।
rashifal
यहां है आपका 03 नवम्बर का राशिफल
Tamanna C Published: 11 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 147

अपनी सेहत का ख्याल रखें मेष राशि के जातक

आज शारीरिक गतिविधि करते समय अपनी पीठ पर ज्यादा दबाव डालनें से परहेज करें। साथ ही बेचैनी और दर्द के कारण नींद में खलल पड़ने की संभावना भी है। आज काम बेहद धीमा होगा इसलिए काम पर लोगों के साथ चिड़चिड़ा व्यहवार करने से परहेज करें। काम चलता रहेगा लेकिन आज ज्यादा काम नहीं हो पाएगा। साथ ही आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे और आपको खुश करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपकी लंबे समय से दूर दोस्त से फिर से जुड़ने की संभावना हैं। आज खुद को गंभीरता से लेने की कोशिश नहीं करें।

लव टिप – लव लाइफ से दूर रहने की कोशिश करें अन्यथा आप अपना तनाव दूसरों पर डाल सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – जल्दी सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – पछतावा करने से बचें

तैलीय भोजन से परहेज रखें वृषभ राशि की लड़कियां

संवेदनशील पेट और कंजेशन आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है। रात के समय तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें। आज काम पर दिन प्रोडक्टिव रहेगा। साथ ही लंबे समय बाद आपको अपनी मेहनत का परिणाम और मान्यता भी प्राप्त होने की संभावना है। काम पर व्यक्तिगत रूप से तनाव लेने से परहेज करें। साथ ही अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करने की कोशिश करें। आज पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है, क्योंकि लोग आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद कर सकते हैं। अपना काम करें, लेकिन किसी से मंजूरी लेने की कोशिश नहीं करें अन्यथा आप निराश हो सकती है।

लव टिप – पार्टनर और अपने बीच अतीत को लाने से परहेज करें।

एक्टिविटी टिप – अपने व्यक्तिगत स्थान का व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – लोग के कहने पर ध्यान नहीं दें

लोगों के बहकावे में नहीं आए मिथुन राशि के जातक

लोगों के बहकावे में नहीं आए, साथ ही वर्कआउट करते समय खुद पर ज्यादा जोर भी नहीं डालें। आपको अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करने की आवश्यकता है। काम स्थिर रहेगा, लेकिन आज कोई आर्थिक रूप से फायदेमंद प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। साथ ही आज रुका हुआ पेपर वर्क भी आगे बढ़ सकता है। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य के कुछ मुद्दों के कारण, आप बस आराम करना और अकेले रहना चाहेंगी।

लव टीप – उस व्यक्ति के साथ सावधानी रखें जिसके साथ आप डेट पर हैं।

एक्टिविटी टिप – स्पष्टता पाने के लिए काम शुरू करने से पहले मेडिटेशन करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – चीजों को जाने दें

खुद पर ज्यादा दवाब नहीं बनाएं कर्क राशि की लड़कियां

आज आपको जागने के बाद दर्द और पीड़ा महसूस हो सकती है। खुद पर ज्यादा जोर डालने के कारण कुछ पुरानी समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। आज आप जागने के बाद अपने काम को लेकर हाइपर फील कर सकती हैं। कम समय में बहुत कुछ करने के लिए होगा लेकिन धीरे-धीरे सभी चीजें ठीक होती जाएंगी। आज परिवार का कोई सदस्य आपके बहुत सारे काम करवाने में मदद कर सकता है। साथ ही आपको दोस्तों का सहयोग मिलने की संभावना है। आजकी शाम आप घूमने या नाईट आउट करने में बिताएंगी। लेकिन अपने आसपास के लोगों की आलोचना करने से परहेज करें।

लव टिप – अपने पार्टनर के भावनात्मक मुद्दों को लेकर ज्यादा गंभीर बनी रहें।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

गले की समस्या से ग्रस्त रहेंगी सिंह राशि की महिलाएं

त्वचा और गले की एलर्जी से कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। साथ ही मौसम में बदलाव इसे और ज्यादा बढ़ा सकता है। आज आपको काम पर अपने अगले कदम को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। साथ ही आप किसी प्रभावशाली या वीआईपी व्यक्ति से भी जुड़ सकती हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। अपने काम को लेकर गंभीर बनी रहें। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज आपको पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके आसपास के लोग आपके कुछ फैसलों को स्वीकार करने में असमर्थ हो सकते हैं।

लव टिप – आज आपकी लव लाइफ पीछे छुटने की संभावना है।
एक्टिविटी टिप – तनाव के लिए काम के बाद कोई खेल खेलने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं

अपने ब्लड प्रेशर का ख्याल रखें कन्या राशि के जातक

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आज अपना खास ख्याल रखें अन्यथा आपको कमजोरी हो सकती है। साथ ही अच्छा खाने और खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। आज काम पर ज्यादा आक्रामक व्यहवार करने से परहेज करें। साथ ही आज काम धीमा और निराशाजनक होने की संभावना है। लेकिन दिन के आखिर तक आपको अपने काम के प्रति लोगों की भावना के बारे में स्पष्टता मिल जाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर होने की संभावना है। परिवार के सदस्य सहायक बने रहेंगे, साथ ही आपकी सोच से भी ज्यादा समझदार साबित होंगे। आपको अपनों की सलाह स्वीकार करने की आवश्यकता है। मानसिक थकावट के कारण आज आप सामाजिक जीवन से पीछे हटना चाहेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के लिए एक अच्छी श्रोता बनें
एक्टिविटी टिप – सुबह प्रार्थना या जाप करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन न लें

शारीरिक गतिविधि की आदत बनाएं तुला राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ शारीरिक गतिविधि करना या फिर से शुरू करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। अपने घुटनों पर ज्यादा जोर नहीं डालें। साथ ही आज काम पहले से बहुत बेहतर होगा। लेकिन आप काम पर लोगों के काम करने के तरीके से नाराज होंगी। आप सभी को कंट्रोल तो नहीं कर सकती, लेकिन आप उनके देखने का तरीका बदल सकती हैं। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सामाजिक रूप से आपको किसी दोस्त या सोशल पार्टनर के कारण कोई समस्या होने की संभावना है।

लव टिप – अपने लव इंटरेस्ट के साथ ज्यादा सहनशील बनी रहें।
एक्टिविटी टिप – स्पा जाने से आपको रिलेक्स मिल सकता है
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – नीला
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहें

अपने स्लीप पैटर्न पर ध्यान दें वृश्चिक राशि के जातक

आज आपको नींद में कमी महसूस होने की संभावना है। इसका कारण दिमाग में कई चीजें एक साथ करने की जल्दी हो सकती है। जिसके कारण आपका दिमाग सक्रिय बना हुआ है। आज आप अपनी एनर्जी पर काम करेंगी। साथ ही खुश रहने का एकमात्र तरीका है, दूसरों की राय और नाटक से दूर रहना। नई जिम्मेदारीयों और प्रोजेक्ट्स का काम आज सकारात्मक होने की संभावना है। साथ ही आप काम पर लोगों के साथ का आनंद लेने में असमर्थ हो सकती हैं। आज परिवार के लोग और दोस्त हर चीज व्यक्तिगत रूप से लेंगे या आपको गलत समझेंगे। आज आपको अकेले समय बिताने से मदद मिल सकती है।

लव टिप – नए लोगों से मिलने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना होगा।एक्टिविटी टिप – अपनी टू डू लिस्ट व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एकाग्र बनी रहें

ज्यादा संतुलित बनी रहें धनुराशि की महिलाएं

खान -पान से जुड़ी एलर्जी पर आज ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही अगर आप लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं तो दिन के दूसरे भाग में अपना ज्यादा ख्याल रखें। आज आपके मन में बहुत चीजें चल रही होंगी। काम धीमा रहेगा लेकिन आप दुसरें काम करेंगी जिन पर ध्यान देने की बेहद जरूरत है। आज धन का प्रवाह होने के साथ ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। परिवार के सदस्य सलाह या मार्गदर्शन के लिए आपके पास आ सकते हैं। आपको ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता है। परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता के कारण सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं क्योंकि वे शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद वर्कआउट करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालें मकर राशि के जातक

आज आप बहुत ज्यादा काम नहीं कर पाएंगी। क्योंकि आज चंद्रमा का चक्र आपके स्वास्थ्य और भावनाओं पर भारी पड़ सकता हैं। जिसके कारण आप चिड़चिड़ी, थकी हुई, संवेदनशील और कंफ्यूज हो सकती हैं। इसलिए खुद पर बहुत ज्यादा जोर नहीं डालें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। किसी के लिए आलोचनात्मक होने के कारण आज काम धीमा हो सकता है। साथ ही पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी पीछे छुटने की संभावना है।

लव टिप – अपने पार्टनर की समझ को अपनी ओर नहीं लें
एक्टिविटी टिप – अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करें और आराम करने के लिए दिन बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा रंग
कर्म टिप – भरोसा बनाएं रखें

मानसिक तनाव से ग्रस्त रहेंगी कुंभ राशि की लड़कियां

मानसिक तनाव के कारण आपको अत्यधिक दवाब और शारीरिक रूप से थकावट महसूस हो सकती है। साथ ही योगा या मेडिटेशन आपको शांत होने में मदद कर सकता है। ट्रेवलिंग के कारण आखिरी मिनट पर काम बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकता है। अगर आपकी कोई जरूरी मीटिंग है, तो आज थोड़ा विलंब होने की संभावना है। आज ज्यादा गंभीर बनी रहें। साथ ही आज फाइनेंस में देरी होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आपके सामाजिक जीवन में कोई आपसे नाराज हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर के साथ डील करते समय चीजों को उनके नजरिए से समझे
एक्टिविटी टिप – अपनी पसंद का भोजन बनाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य बनाएं रखें

मीन राशि की महिलाओं की आज बढ़ेगी जिम्मेदारी

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। साथ ही आप पर अत्यधिक भार होगा क्योंकि आपके आस -पास के सभी लोग आप पर निर्भर हो सकते हैं। आज काम पर जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। साथ ही नई नौकरी की तलाश करने वालों को कुछ स्पष्टता भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप सभी के ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपके किसी दोस्त को आपके समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – आज अपने रिश्तों को प्राथमिकता देने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ होने का अभ्यास करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें

  • 147
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख