अत्यधिक तनाव इन 3 राशियों के लिए खड़ी कर सकता है परेशानी, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारे

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बराबर ध्यान देने की कोशिश करें। क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य अस्थिर होने पर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
यह है आपका 29 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 29 Sep 2022, 05:00 am IST
  • 148

मेष – किसी भी चीज पर ज्यादा जोर डालने की कोशिश नहीं करें

जो चीजें आपके कंट्रोल में नहीं हैं, उन पर ज्यादा जोर डालनें से आपको भावनात्मक तनाव हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर काम स्थिर बना रहेगा, आज आप दूसरों की समस्या में फंस सकती हैं। लेकिन दिन के दूसरें भाग तक चीजें ठीक होने लगेंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, आसपास के लोगों के व्यस्त होने के कारण आप नजरअंदाज महसूस कर सकती हैं। सामाजिक रूप से आप आज समान विचारधारा वाले लोगों से मिल सकती हैं।

लव टिप – आज पार्टनर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेगा, उन्हें सहारा देने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – स्वीमिंग करने या कोई खेल खेलने से मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार का शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

वृषभ – शारीरिक गतिविधि करने की आदत बनाएं

आज शारीरिक गतिविधि शुरू करने से आपको मदद मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें स्पष्टता मिलने की संभावना हैं। ओवर कॉन्फिडेंट होने से आपके कार्य खराब हो सकते हैं। जिससे आपके और परिवार के बीच मतभेद हो सकता है, इसे खराब व्यवहार के बजाय सामान्य बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपका कोई पुराना दोस्त संपर्क करने के लिए आ सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर बहुत ज्यादा संवेदनशील हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – उत्साह बढ़ाने वाला संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – खुद के लिए कोमल बनी रहें

मिथुन – आप पेट से जुड़ी समस्या से ग्रस्त हो सकती हैं

आज पेट के निचले हिस्से पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर बनी रहें। शुरूआत में लोगों को आपके काम का सम्मान करना या समझ पाना मुश्किल होगा, लेकिन बाद में वो आपका सम्मान करने लगेंगे। अधूरे कार्यो को पूरा कराने के लिए आपको काम पर लोगों को फोर्स करना पड़ेगा। अन्यथा आने वाले दिनों में यह काम को धीमा कर सकता है। पारिवारिक संबंधों को संभालते समय ज्यादा शांत और सावधान बनी रहें, क्योंकि इसे सिर्फ थोपने से मदद नहीं मिलेगी। आज आपका सामाजिक जीवन पीछे छुट्ने की संभावना है।

लव टिप – दिन लंबा होने के कारण आप पार्टनर के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगी

एक्टिविटी टिप – रीडिंग शुरू करने से आपको आराम करने और शांत होने में मदद मिलेगी
काम के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार का शुभ रंग – काला
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

कर्क – आज आपका काम बहुत ज्यादा व्यस्त हो सकता है

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा लेकिन काम व्यस्त हो सकता है। आज आपके पास कई मीटिंग्स हो सकती हैं, जिससे आप नए काम की नींव रख पाएंगी। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन इसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि आप चीजों को हल्के में नहीं लेती हैं। सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – दिन के पहले भाग में पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले या खाली समय में किताब पढ़ने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार का शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – एक समय पर एक ही पर ध्यान दें

सिंह – आप पारिवारिक तनाव में फंस सकती हैं

अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त रहती हैं, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। संचार से जुड़ी समस्या के कारण काम स्थिर हो सकता है। मीटिंग के लिए आपको लोगों से आगे-पीछे होना पड़ सकता है। लेकिन आखिर में सभी चीजें ठीक होती जाएंगी। आज कोई सहकर्मी सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकता है। आप पारिवारिक तनाव में घसीटी जा सकती हैं, फिर भले ही इसमें आपकी गलती नहीं हो। कई आमंत्रणों के कारण आपका सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा।

लव टिप – पार्टनर सपोर्टिव रहेगा और आराम करने के लिए आपको स्पेस देने की कोशिश करेगा

एक्टिविटी टिप – लेखन के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को व्यक्त करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – पीच
कर्म टिप – ज्यादा आभारी बनी रहें

कन्या – खुद पर ज्यादा तनाव डालनें की कोशिश नहीं करें

कमर दर्द के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। लेकिन खुद पर ज्यादा तनाव डालने की गलती नहीं करें। छोटी-छोटी बातों पर पुराने क्लाइंट के साथ मनमुटाव नहीं करें। आज दिन का दूसरा भाग भी व्यस्त रहेगा, दिन के आखिर तक आप मानसिक रूप से थकी हुई होंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। आपका कोई भाई-बहन आर्थिक मदद के लिए आपके पास आ सकता है। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आज आप इससे पीछे हटने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर के जीवन में बहुत ज्यादा दखल नहीं दें

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

तुला – रुका हुआ धन आज क्लीयर होने की संभावना है

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। उन मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें जो आपके नियंत्रण में है। धीमी गति के लिए दूसरों को दोष नहीं दें अन्यथा यह अनावश्यक मतभेद का कारण बन सकता है। आज अटकी हुई पेमेंट्स पर स्पष्टता आने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपके असंवेदनशील या खुद तक सीमित व्यहवार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। उनकी चिंता को समझने की कोशिश करें। आज आपका सामाजिक जीवन भी स्थिर बना रहेगा।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अच्छी श्रोता बनी रहें

एक्टिविटी टिप – अपने दोस्तों के साथ पार्क में टहलने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखें

वृश्चिक – आज मानसिक रूप से आप तनाव में हो सकती हैं

स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है, लेकिन आपका काम स्थिर रहेगा। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए आज आपको निर्णायक बनने की जरूरत है, लेकिन कोई शारीरिक कदम नहीं उठाएं। काम के बहुत ज्यादा तनाव के कारण आपको सिर्फ समस्या ही होगी। आज धन का प्रवाह होने की संभावना भी है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा क्वालिटी टाईम बिताने की जरूरत है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – पार्टनर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार का शुभ रंग – सी ग्रीन
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

धनु – शरीर में दर्द आज समस्या का कारण बन सकता है

शरीर में दर्द और पीड़ा होने के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आराम करने के साथ आज शारीरिक गतिविधि से बचने की कोशिश करें अन्यथा यह आपके शरीर दर्द को बढ़ा सकता है। काम व्यस्त होगा लेकिन काम पर दिन स्थिर बना रहेगा। आज मीटिंग्स में थोड़ा विलंब भी हो सकता है। आपके परिवार के सदस्य आज आपके लिए सहयोगी बने रहेंगे। वो फाइनेंस से जुड़ी सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं।

लव टिप – पार्टनर आपकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकता है

एक्टिविटी टिप – जल्दी सोने से आपको अपनी ऊर्जाओं पर काम करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – सावधान बनी रहें

मकर – आज बाहर के खाने से परहेज रखने की कोशिश करें

एलर्जी के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। लेकिन बाहर के खाने से परहेज बनाएं रखें। आज दिन के पहले भाग में काम में व्यस्तता हो सकती है। लेकिन सहकर्मी आपके फैसलों पर भरोसा भी कर सकते हैं। सीनियर्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे। आज आपका पारिवारिक जीवन व्यस्त बना रहेगा क्योंकि आपकी परिवार के साथ कुछ योजनाएं हो सकती हैं। आज सामाजिक जीवन भी पीछे छुट्ने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर को आपसे कुछ आर्थिक सलाह की जरूरत हो सकती है

एक्टिविटी टिप – जप या प्रार्थना करने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – संतुलित बनी रहें

कुंभ – मांसपेशियों में दर्द आज समस्या का कारण बन सकता है

मांसपेशियों का दर्द और थकावट के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज काम में व्यस्तता आने की संभावना भी है। सहकर्मियों के साथ बहुत ज्यादा जानकारी शेयर करने से परहेज करें अन्यथा आप आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता हैं। रुकी हुए पेमेंट क्लीयर ​​हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण बना रहेगा क्योंकि आप दूसरों को समझे बिना उनके व्यवहार के प्रति आलोचनात्मक बनी रहेंगी। सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर आपके साथ आउटिंग करने का प्लान बना सकता है

एक्टिविटी टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

मीन – अपने भोजन को लेकर सतर्क बनी रहें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आज आप क्या खाते हैं, इस पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। काम शुरूआत में धीमा बना रहेगा, लेकिन दिन के दूसरे भाग में गति आने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट के लिए आपको सीनियर्स से सलाह लेने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्य अपने जीवन में व्यस्त रहेंगे जिससे आपको अपना काम करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त कमजोर महसूस करेगा और भावनात्मक सहयोग के लिए आपके पास आएगा।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अच्छी श्रोता बनने की कोशिश करें

एक्टिविटी टिप – अपने मनपसंद विषयों पर मूवी देखने से आपको परेशानी में मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – सहनशील बनी रहें

यह भी पढ़े – आलस से दूरी बना फिटनेस का रखें खास ख्याल मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना

  • 148
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख