बातचीत और डाइट दोनों कंट्रोल रखें सिंह राशि के लोग, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों की सेहत के सितारें

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने और खाना स्किप करने का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए समय पर खाने के साथ समय पर सोने की कोशिश करें।
यहां है आपका 1 जनवरी का राशिफल
Tamanna C Published: 23 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 145

मेष – स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना कर सकता है परेशान

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा लेकिन स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने या स्लीप पैटर्न में गड़बड़ी के कारण आंखें संवेदनशील होने की संभावना है। काम सकारात्मक रहेगा, साथ ही आज किसी क्लाइंट से ऑर्डर या पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है लेकिन इस कारण उन पर शक नहीं करें। आज आप किसी नई साझेदारी में भी शामिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव होने के कारण आप उसमें फंस सकती हैं। लेकिन इसे व्यक्तिगत रूप से लेने की कोशिश नहीं करें। आज आपका सामाजिक जीवन भी धीमा हो सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर चिड़चिड़े बने रहेंगे लेकिन उन्हें स्पेस देने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – काम के बीच गहरी सांस लेने का व्यायाम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं

वृषभ – आज भोजन छोड़ना हो सकता है नुकसानदायक

आज दिन के दूसरे भाग में भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें। नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सोने से पहले कुछ देर आराम करना बेहतर हो सकता है। व्यापार करने वालो को आज लाभ हो सकता है। आज आप अतीत के लोगो से फिर से जुड़ेंगी और नए विचारों पर चर्चा भी करेंगी। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलने के साथ सामाजिक जीवन व्यस्त बना रहेगा। आप लंबे समय से दूर दोस्तों से मिल पाएंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर को उनकी खराब आदतों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं करें।

एक्टिविटी टिप – रचनात्मक गतिविधि करने से आपको अपनी परेशानी में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें

मिथुन – अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालने की कोशिश करें

आप अपने भोजन को लेकर ज्यादा सतर्क रह पाएंगी। आपको अपने व्यस्त शेडुल से समय निकालकर शारीरिक प्रशिक्षण या किसी भी प्रकार की गतिविधि करने की आवश्यकता है। पुराने क्लाइंट का काम तनावपूर्ण होने के साथ डिमांडिंग रहेगा। आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे और स्थितियों को शांत करने का तरीका बताएंगे। परिवार के साथ अपने काम के तनाव को लेकर ज्यादा संभलकर रहें अन्यथा वे आपके लिए चिंतित हो सकते हैं। आज आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर के पास शाम की योजनाएं होंगी जिसमें आपके उपलब्ध होने की उम्मीद की जाएगी।
एक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे

कर्क – रुकी हुई सभी पेमेंट आज क्लीयर हो सकती हैं

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ देर रात तक जागने से परहेज करें। आज रुकी हुई पेमेंट क्लीयर होने की संभावना है। आज आपके सहकर्मी व्यस्त होंगे। जिससे सहायता की कमी होने के कारण आप थोड़ा अटका हुआ महसूस कर सकती हैं। आज ऑफिस से आने से पहले अपने फाइनेंस को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आज आप पुराने सहयोगियों से जुड़ भी सकती हैं।
परिवार के किसी बडें सदस्य से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सामाजिक रूप से आज आपकी शाम व्यस्त हो सकती है।

लव टिप – पार्टनर अपने काम में व्यस्त रहेगा और
आपको अपने लिए स्पेस देगा।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले नमक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

सिंह – तरल पदार्थ का सेवन करना आज होगा लाभदायक

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि आप ज्यादा अनुशासित होने पर ध्यान दे पाएंगी। शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए आज पर्याप्त तरल पदार्थ पीती रहें। आपको देर रात खाने से परहेज करने की आवश्यकता है। सहकर्मियों के देरी करने के कारण आज काम धीमा हो सकता है। रुके हुए कार्यो को पूरा करने का दबाव भी रहेगा। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। साथ ही आपके दोस्त मूडी बने रहेंगे जिससे आपका सामाजिक जीवन भी तनावपूर्ण हो सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ ज्यादा योजनाएं नहीं बनाएं अन्यथा आखिरी समय में उनमें बदलाव हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर रिलेक्स करें
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने जीवन को अपनी प्राथमिकता बनाएं

कन्या – मानसिक रूप से परेशान करेंगी आज आप

स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या के कारण आप परेशान हो सकती हैं। आज आप बहुत ज्यादा या कुछ गलत सोच में डूब सकती हैं, जिसकी शायद सच होने की संभावना भी नहीं है। आज आपका काम स्थिर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आप ध्यान केंद्रित करने में सक्षम नहीं हो पाएंगी। आपको ज्यादा निर्णायक बनना होगा लेकिन आज कोई शारीरिक कदम नहीं उठाएं। आपका पारिवारिक जीवन सुकून भरा होगा, और आप परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बीता पाएंगी। सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर पर ज्यादा खर्च नहीं करें
एक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद जप या प्रार्थना करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अतीत पर ध्यान नहीं दें

तुला – अपने फैसलो पर भरोसा रखने की कोशिश करें

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आप काम पर किसी नई डील को बंद करने के लिए ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। साथ ही सीनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। बस अपने फैसलों पर भरोसा रखने की कोशिश करें। आज आपका कोई भाई-बहन आर्थिक मदद लेने के लिए आपके पास आ सकता है। आपका सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है, आप काम पर किसी करीबी व्यक्ति से चिढ़ सकती हैं। साथ ही हो सकता है कि आप उन लोगों से बातचीत करने से पीछे हटें जिनसे आपको करनी चाहिए।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो कॉमन कनेक्शन के जरिए आपकी किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है
एक्टिविटी टिप – समय पर सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

वृश्चिक – आज खाना छोड़ना होगा नुकसानदायक

आज खाना छोड़ने से परहेज करें। लंबे समय से मानसिक रूप से सक्रिय होने के कारण आज आपका स्लीप पैटर्न बिगड़ सकता है। काम अनिश्चित और कंफ्यूज करने वाला हो सकता है। नए क्लाइंट के काम में प्रगति मिलने के साथ पुराने क्लाइंट कार्रवाई करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा संवाद करते रहें अन्यथा वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं। काम से जुड़ी किसी सलाह के लिए आज कोई दोस्त आपसे आ सकता है।

लव टिप – पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश कर सकता है। उन पर अपना गुस्सा नहीं उतारें और न ही पुराने सुलझे हुए मुद्दों को बीच में लेकर आएं।

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि करने के लिए समय निकालने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

धनुराशि – नए विचारों पर आज काम करेंगी आप

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन काम के दौरान भोजन छोड़ने से परहेज करें। काम व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपके पास कई मीटिंग्स और प्रोजेक्ट्स हो सकते हैं। आज आप नए विचारों पर काम करना शुरू करेंगी। अपने फाइनेंस को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। आप अपने भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी क्योंकि वे कमजोर महसूस कर रहे होंगे। आज आपका सामाजिक जीवन भी धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर अपने काम से जुड़े फैसले लेने के लिए आपके पास आ सकते हैं।

एक्टिविटी टिप – डांस या जॉगिंग करने से आपको अपने गुस्से को शांत करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

मकर – अपने सभी कार्य पूरा कर पाएंगी आज आप

घुटने, पैर और पीठ के निचले हिस्से से जुड़ी समस्या के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसका कारण अत्यधिक थकावट या परिश्रम करना हो सकता है। आज आपका काम स्थिर रहेगा। साथ ही चल रहे प्रोजेक्ट्स के परिणाम आने की संभावना है। पुराने क्लाइंट का काम डिमांडिंग रहेगा। आज आप हर चीज को सही प्रकार पूरा कर पाएंगी। आज आप नए व्यवसाय या नई साझेदारी की उम्मीद भी कर सकती हैं। परिवार के सदस्य अपने शेडुल में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक जीवन भी व्यस्त रहेगा जिसमें आपको भाग लेने की आवश्यकता होगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आज आप में रुचि रखने वाला कोई व्यक्ति आपसे मिल सकता है।

एक्टिविटी टिप – अपने पर्सनल स्पेस को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

कुंभ – देर रात तक जागने से परहेज करें

देर रात तक जागने से परहेज करें अन्यथा इसका असर आपके स्लीप पैटर्न पर पड़ सकता है। आज कोई भी शारीरिक गतिविधि करने से परहेज करें अन्यथा इससे आपका दर्द और समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। आज काम स्थिर बना रहेगा। साथ ही आप अपने अगले कदम को लेकर ज्यादा स्पष्ट और केंद्रित बनी रहेंगी। साथ ही लोग आपकी रचनात्मकता का सम्मान करेंगे। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। आज फाइनेंस स्थिर रहेगा, लेकिन करियर से जुड़ी किसी सलाह के लिए कोई भाई -बहन आपसे मिल सकता है। लेकिन पिछली गलतियों के लिए उन्हें दोष नहीं दें। आज आपका सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – आज आप पार्टनर के साथ सुकून भरी शाम बीता सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – योगा या कोर स्ट्रेंथ वर्कआउट करने से आपको मदद मिलेगी
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

मीन – मसालेदार भोजन करने से परहेज रखने की कोशिश करें

आज वर्कआउट करने से परहेज करें अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आप एसिडिटी से ग्रसित हैं, तो आज समय से भोजन करने के साथ मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। आज कोई जरूरी मीटिंग रिशेडुल होगी और आपके पक्ष में काम भी करेगी। साथ ही रुके हुए पेपर वर्क को लेकर कोई खबर मिलेगी। आज अतीत के लोग नए कार्य पर बात करने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं। काम पर व्यस्त दिन होने के कारण आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शाम की योजना बनाएंगी जो आपके लिए स्ट्रांग फीलिंग रखता है।

एक्टिविटी टिप – दिन के आखिर तक कोई किताब पढ़ें या अच्छा संगीत सुनकर रिलेक्स करें जो आपको आराम करने और समय पर सोने में मदद करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग- हल्का नीला
कर्म टिप – मूडी बनने से परहेज करें

  • 145
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख