स्वास्थ्य अनियमित होने की संभावना है। लेकिन आवश्यक जिम्मेदारीयों के कारण खुद पर ज्यादा बोझ नहीं डालें। देर रात तक जागने से परहेज करें, अन्यथा आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। काम स्थिर बना रहेगा, लेकिन तेजी आने की उम्मीद मानसिक रूप से बेचैन कर सकती है। अत्यधिक सोच-विचार के साथ आप काम निपटाने की जल्दी में रहेंगी। लेकिन अपने फैसलों को दूसरों पर नहीं थोपे, अन्यथा इससे काम पर मनमुटाव पैदा हो सकता है। आज आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण बना रहेगा, क्योंकि परिवार का कोई सदस्य चिड़चिड़ा होकर आप पर गुस्सा उतार सकता है।
लव टिप – लंबे दिन के कारण आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है
एक्टिविटी टिप – खुद को रिलेक्स रखने के लिए काम के बाद मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार का शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – सावधान बनी रहें
पीठ के ऊपरी हिस्से, गर्दन और सिर की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। काम में सहनशीलता न होना इसका कारण हो सकता है। आज काम अस्त-व्यस्त होने की संभावना है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में सीनियर्स आपको ज्यादा जिम्मेदारी दे सकते हैं। आज रुकी हुए पेमेंट भी क्लीयर होगी, लेकिन अत्यधिक खर्चो के कारण आप आर्थिक रूप से स्थिर नहीं होगी। आज पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। साथ ही कोई छोटा सदस्य आपसे संपर्क करने की कोशिश करेगा। आपका सामाजिक जीवन पीछे छुट्ने की संभावना है।
लव टिप – पार्टनर के काम का बोझ ज्यादा हो सकता ह। जिससे उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है
एक्टिविटी टिप – कोई किताब पढ़ना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – लोगों के कहने पर ध्यान नहीं दें
कमर के निचले हिस्से और पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज काम प्रॉडक्टिव बना रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगी और सहकर्मियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित भी करेंगी। आपके रचनात्मक विचारों को क्लाइंट स्वीकार करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन भी मजेदार बना रहेगा क्योंकि पूरा परिवार एक जुट होगा। आज सामाजिक जीवन भी पीछे छुट्ने की संभावना है।
लव टिप – अपने पार्टनर के लिए धैर्य बनाएं रखें अगर वो चीजों को नहीं समझते हैं
एक्टिविटी टिप – आज मेडिटेशन करने की कोशिश करें और रात को सोने से पहले शांत संगीत सुनें जिससे आपको बेहतर नींद मिल पाएगी
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – अपनी उम्मीदों पर गंभीर बनी रहें
पेट और छाती से जुड़ी समस्याओं के कारण आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती हैं। अगर आप ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रहती हैं, तो एसिडिट और बेचैन महसूस कर सकती हैं। दिन की शुरुआत रुके हुए कार्यों को पूरा करके होगी। सहकर्मियों को काम संभालने के साथ आप उनके प्रति सहायक बनी रहेंगी। काम से जुड़ी किसी सलाह के लिए कोई पुराना क्लाइंट आपसे संपर्क कर सकता है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण होगा, क्योंकि परिवार की अपनी कई समस्याएं होंगी, जिसका आपको पता नही होगा। इसलिए उन्हें थोड़े समय की लिए अकेला छोड़ दें। आज आपका सामाजिक जीवन भी पीछे छुट सकता है।
लव टिप – आप परिवार की योजनाओं में अपने पार्टनर को शामिल करना चाहेंगी
एक्टिविटी टिप – तनाव में कोई खेल खेलना बेहतर होगा
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो खुद पर ज्यादा जोर डालनें की कोशिश नहीं करें। समय से भोजन करने के साथ खुद को हाइड्रेटेड करके रखें। आज काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव रहेगा। आप दिन के दूसरे भाग में रुके हुए पेपर वर्क को लेकर चिंतित बनी रहेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने के कारण पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। वे सिर्फ आपके जीवन को लेकर परेशान होंगे जिसके कारण वो आप पर नाराज हो सकते हैं।
लव टिप – पार्टनर से अतीत के मुद्दों पर बात नहीं कर्रे, क्योंकि हो सकता है कि वो किसी मुद्दें पर चर्चा करने के मूड में नहीं हों
एक्टिविटी टिप – डांस करें या कुछ ऐसा जिससे आपकी रचनात्मक ऊर्जा प्रसारित हो पाए
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – अधिक व्यवस्थित बनी रहें
बाहरी दबाव में आने के बजाय अपने शरीर को समझने की कोशिश करें। पेट और कमर का निचला हिस्सा आज चिंता का कारण बन सकता है। आपका काम स्थिर बना रहेगा। लेकिन काम पर दिन नियमित हो सकता है। कुछ फैसलों के लिए आप दूसरों पर निर्भर भी हो सकते हैं। साथ ही नए कार्यो के लिए विचार भी प्रस्तुत करेंगी। व्यापार वालों के लिए नए क्लाइंट के साथ जरूरी मीटिंग होने की संभावना हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा, लेकिन सामाजिक जीवन पीछे छुट्ने की संभावना है क्योंकि आप कुछ समय अकेले बिताना और जल्दी सोना चाहेंगी।
लव टिप – पार्टनर की कुछ योजनाएं होंगी, जिससे आपको अपना काम करने का समय मिल पाएगा
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले जप या मंत्र सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा
कर्म टिप – अधिक मुखर बनी रहें
आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आप शारीरिक गतिविधि शुरू करने पर ध्यान भी केंद्रित कर पाएंगी। काम स्थिर बना रहेगा। आप अपने काम का विस्तार करने या किसी ऐसे प्रोजेक्ट को चुनने पर ध्यान देंगी जो आपकी वर्तमान कार्यो से अलग हो। नए लोगों के साथ काम करने से आपको एक अलग एक्सपोजर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। लेकिन सामाजिक जीवन में आपकी कई योजनाएं होंगी जिन्हें आपको प्राथमिकता देने की आवश्यकता होगी।
लव टिप – अपने पार्टनर से उनके दोस्तों को लेकर मनमुटाव नहीं करें
एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ होने का अभ्यास करें जिससे आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल पाएगी
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – खुद के लिए विनम्र बनी रहें
स्लीप पैटर्न में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। शारीरिक रूप से एनर्जी कम होने के कारण आप चिड़चिड़ी हो सकती हैं। काम पर किसी भी चीज को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें। आपके सहकर्मी अपने निजी जीवन को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसलिए गुस्से से काम करने के बजाय अपने विजन को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाएं। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा जिससे फैसलें लेने के लिए कोई आप पर निर्भर हो सकता है। आज आपका सामाजिक जीवन भी स्थिर बना रहेगा।
लव टिप – पार्टनर के साथ मनमुटाव होगा इसे धैर्य से सुलझाने के लिए समय निकालने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कोई व्यायाम जैसे कि जर्नलिंग या मेडिटेशन करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – दूसरों की भावनाओं के लिए खुद को दोष नहीं दें
आज आप ईटिंग पैटर्न को संतुलित रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कम से कम खाने के बारे में सोचेंगी। आज काम पर दिन का पहला भाग आरामदायक बना रहेगा। जिससे आप चल रहे प्रोजेक्ट्स की योजना बनाएंगी और सहकर्मियों के साथ नए विचारों के कार्यों पर विचार-मंथन कर पाएंगी। लंबे समय तक काम करने से आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगी। साथ ही आपका कोई दोस्त आपसे संपर्क करने की कोशिश करने सकता है।
लव टिप – अपने पार्टनर के साथ अतीत की बातों पर बातचीत नहीं करें
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच लम्बा समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दूसरों के इरादों पर शक नहीं करें
एलर्जी और मौसम के बदलाव के कारण आपकी आंखें और गला संवेदनशील हो सकता है। आपको काम के बारे में लगातार सोचने की बजाय थोड़ा आराम करने की जरूरत होगी। आज दिन के पहले भाग में काम धीमा बना रहेगा, लेकिन दिन का दूसरा भाग व्यस्त हो सकता है। आज आप अधूरे कार्यो को पूरा करने और नए क्लाइंट के काम में संतुलन बनाने में व्यस्त रहेंगी। आपका पारिवारिक जीवन भी स्थिर बना रहेगा लेकिन सामाजिक जीवन में आप किसी दोस्त के व्यवहार से परेशान हो सकती हैं।
लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आपका कोई दोस्त आपको ब्लाइंड डेट पर ले जा सकता है
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – हरा
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें
शरीर में दर्द और पीड़ा के कारण स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। इसलिए आज आपकी पीठ और घुटनों का खास ख्याल रखें। कुछ साधारण समस्याओं के चलते आज आपका काम धीमा हो सकता है। साथ ही किसी डील को बंद करने का दवाब भी सीनियर्स से आ सकता है। आज कुछ देरी के कारण आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आज आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और निवेश के मामलों पर उनसे सलाह भी ले पाएंगी। आज आखिरी मिनट पर दोस्तों से मिलने की संभावना भी हो सकती है।
लव टिप – आज आप उदास हो सकती हैं, लेकिन पार्टनर आपको स्पेशल फील कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा
एक्टिविटी टिप – स्केचिंग या ड्राइंग करने से आपको मदद मिल सकती है
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें
शारीरिक रूप से खुद पर ज्यादा बोझ डालनें की कोशिश नहीं करें। आज कुछ भी भारी उठाने की कोशिश नहीं करें। साथ ही समय पर भोजन करने के साथ अपने शरीर को बेहतर आराम देने की कोशिश करें। क्योंकि दिन के दूसरे भाग में शरीर को आराम की बेहद जरूरत हो सकती है। आज काम में व्यस्तता आ सकती है। लेकिन अपने पेपर वर्क क्लियर करने पर ध्यान दें जिससे कुछ दिनों में चीजें ठीक हो सकें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी हो सकती है। आज की शाम बहुत सुकून और शांति भरी हो सकती है।
लव टिप – पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है
एक्टिविटी टिप – अपने ऑफिस की व्यवस्थित करके रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – ज्यादा गंभीर बनी रहें
यह भी पढ़े – October Monthly Horoscope: दशहरा, करवा चौथ और दिवाली वाले इस महीने में जानिए सेहत के बारे में क्या कहती ग्रहों की चाल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।