अपनी इम्युनिटी पर ध्यान दें कर्क और मीन राशि के जातक, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारें

स्वस्थ रहने और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि करने के साथ स्वस्थ खानपान पर भी लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है।
यह है आपका 29 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 18 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 144

मेष – पहले से बेहतर रहेगा आपका स्लीप पैटर्न

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, साथ ही अपनाएं जाने वाले घरेलू उपचारों के कारण आपके स्लीप पैटर्न में भी सुधार आ सकता है। आज काम स्थिर रहेगा। आज आप कई कार्य करने के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी। इसके अलावा आप रचनात्मक विचारों से भी चार्ज रहेंगी और काम पर लोगों के साथ अपने रिश्तों को सुधारने पर भी काम कर पाएंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन व्यस्त दिन के कारण आप सामाजिक दायित्वों से पीछे हट सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर से पुरानी बातों पर बात नहीं करें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले मेडिटेटिव संगीत सुनें
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – ज्यादा भरोसेमंद बनी रहें

वृषभ – समय पर भोजन करना होगा लाभदायक

आज समय पर भोजन करें, काम में व्यस्तता होने के कारण आपको खाने के समय पर ध्यान देने के लिए सचेत प्रयास करने होंगे। देर रात में बाहर खाने से परहेज रखें। साथ ही लोगों के कहने पर ज्यादा गौर नहीं करें। अपने फाइनेंशियल पेपर्स को व्यवस्थित करने के साथ सुनिश्चित करें कि सभी चीजें अपनी जगह पर रहें। आज पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन परिवार का कोई बड़ा सदस्य कुछ समय के लिए भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। साथ ही कोई दोस्त अपने रिश्ते में सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकता है।

लव टिप – पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, इसलिए काम शुरू करने से पहले उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से भी समझे

मिथुन – आज कार्य पर ज्यादा ध्यान केंद्रित हो पाएगा

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। अगर आप नई नौकरी या क्लाइंट की तलाश कर रही हैं, तो आज आपको कुछ सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। आज सहकर्मी के साथ उनकी खराब आदतों को लेकर मनमुटाव नहीं करें। पारिवारिक जीवन पीछे छुट्ने के साथ सामाजिक जीवन स्थिर बना रहेगा। आपके भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर आपके दोस्त आपसे बात करेंगे। शाम के समय दोस्तों से मिलना आपके लिए एक अच्छा स्ट्रेस बस्टर साबित हो सकता है।

लव टिप – अहंकार की वजह से पार्टनर के साथ मनमुटाव से बचें।
एक्टिविटी टिप – एक्सरसाइज करना फिर से शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – ज्यादा व्यवस्थित बने रहें

कर्क – अपना स्टेमिना बनाने पर करनी होगी मेहनत

स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। आपको अपना स्टेमिना और स्वास्थ्य बनाएं रखने के लिए कुछ उपचारों का पालन करना पड़ सकता है। आज काम तनावपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने के कारण कोई आपकी आलोचना कर सकता है। आपको शांत होने और उनकी रिएक्शन को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, अन्यथा इससे काम पर ज्यादा तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। आप शांत होने और परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगी। साथ ही परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपका सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आज आप किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करेंगी, जिससे आप हाल ही में मिली हैं।

एक्टिविटी टिप – खारे पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग- गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाइट पिंक
कर्म टिप – स्वीकार करने की कोशिश करें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सिंह – आपको ज्यादा धेर्य बनाएं रखने की जरूरत है

अत्यधिक खाने से परहेज करें अन्यथा इससे आपको समस्या हो सकती है, और आप बीमार भी हो सकती हैं। दिन के दौरान भोजन और तरल पदार्थ को लेकर ज्यादा संतुलित बनने की आवश्यकता है। आज काम स्थिर रहेगा, लेकिन नए लोगों से बात करते समय ज्यादा धैर्य रखने की कोशिश करें। अपनी राय और विचारों को दूसरों पर थोपने से पहले उनके काम को समझने की कोशिश करें। साथ ही निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। आपके परिवार के सदस्य अपने रुके हुए काम में स्पष्टता के लिए आपके पास आ सकते हैं। आज सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा क्योंकि आज आपको कई सामाजिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं।

लव टिप – व्यस्त दिन होने के कारण आज आपका प्रेम जीवन पीछे छूट सकता है

एक्टिविटी टिप – काम के बाद खेल के लिए समय निकालने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें

कन्या – पेट और गले से जुड़ी समस्या का रखें ध्यान

पेट और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। इसलिए खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर से जाकर मिलें और स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से पहले पूरी तरह से जांच करवाएं। काम बहुत ज्यादा धीमा रहेगा, क्योंकि स्वास्थ्य अस्थिर होने के कारण आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आएगी। अपने भाई-बहनों के साथ पैसों से जुड़े मामलों को लेकर मनमुटाव करने से परहेज करें। सामाजिक जीवन स्थिर होने के साथ आज दोस्तों से मिलना होगा।

लव टिप – पार्टनर का समर्थन मिलने के साथ आज आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बीता पाएंगी

एक्टिविटी टिप – काम के बीच डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – ज्यादा निर्णायक बनी रहें

तुला – अधूरे कार्यो को पूरा करने की जरूरत होगी

आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन अगर आप दिन भर मेहनत करेंगी, तो आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। आज कई मीटिंग्स होने के कारण काम व्यस्त होने की संभावना है। साथ ही अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए सीनियर्स आप पर निर्भर हो सकते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही काम से जुड़ी किसी सलाह के लिए कोई भाई-बहन आपके पास आ सकता है। आज सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं अन्यथा वे भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – समय पर सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – मौव
कर्म टिप – अपने मन को शांत करने की कोशिश करें

वृश्चिक – आज आप काम पर विचारों से चार्ज रहेंगी

जल्दी सोने की आदत बनाएं। साथ ही आज दिन के आखिर तक आपको मानसिक और भावनात्मक तनाव से दूर होने की जरूरत हो सकती है। काम में देरी के कारण तनाव होने की संभावना है। जबकि आप विचारों से चार्ज रहेंगी, लेकिन दूसरों की सीमाओं के कारण आप परेशान हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। आपका कोई भाई आपके स्वास्थ्य के बारें में जानने के लिए आपसे मिल सकता है। आज सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो मेट्रिमोनियल साइट के जरिए नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें।

एक्टिविटी टिप – कार्डियो वर्कआउट करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – बहुत अधिक कल्पना नहीं करें

धनुराशि – इमोशनल ईटिंग से परहेज रखने की कोशिश करें

आज इमोशनल ईटिंग करने से दूर रहें, साथ ही समय पर सोने की कोशिश करें क्योंकि आप भावनात्मक रूप से किसी बात को लेकर परेशान हो सकती हैं। दिन का दूसरा भाग भावनात्मक रूप से व्यस्त रहेगा क्योंकि काम धीमा होने के साथ, ही आपको किसी सीनियर के फैसले की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार का कोई सदस्य भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। उनके बात खुलकर बात करने से उन्हें बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। सोशल एप के जरिए आज आप किसी पुराने दोस्त से फिर से जुड़ सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर की बातों को हल्के में नहीं लें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले किताब पढ़ने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – अतीत पर ध्यान नहीं दें

मकर – आज आप लोगों पर निर्भर हो सकती हैं

गले से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। इसका कारण ठंडी चीजों का सेवन या मौसम में बदलाव हो सकता है। सहकर्मियों के देरी करने के कारण आज कार्य अस्त-व्यस्त हो सकता है। आज कार्यो को पूरा करने के लिए आप लोगों पर निर्भर हो सकती हैं। आर्थिक तनाव के कारण काम में देरी होने की संभावना है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा, साथ ही आपके पास शामिल होने के लिए कुछ कार्यक्रम हो सकते हैं, लेकिन आप कुछ अकेले समय बिताने और अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए उनसे दूर हो सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ एक अच्छी श्रोता बनी रहें और अपने विचार रखने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – आभार करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – ज्यादा चौकस बनी रहें

कुंभ – पर्याप्त फाइबर और तरल पदार्थ पर बनी रहें

स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन दिन के दौरान पर्याप्त फाइबर और तरल पदार्थ लेने की कोशिश करें। आज नींद में समस्या होने की संभावना है। साथ ही दिन के पहले भाग में काम स्थिर हो सकता है। आज की सभी मीटिंग्स योजना के अनुसार ही काम करेंगी, लेकिन दिन के दूसरा भाग तनावपूर्ण रहेगा। भाई-बहन या परिवार का कोई छोटा सदस्य
अपने निजी रिश्तों के कारण भावनात्मक रूप से तनावग्रस्त हो सकता है। जिसके कारण पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण बना रहेगा। आज आपका सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है।

लव टिप – पार्टनर चिड़चिड़े हो सकते हैं, इसलिए आज उन्हें ज्यादा स्पेस देने की कोशिश करें

एक्टिविटी टिप – मेडिटेशन करने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

मीन – अपनी इम्युनिटी पॉवर बनाएं रखने की कोशिश करें

नींद की कमी होने के कारण आज आप कमजोर महसूस कर सकती हैं, और अपनी इम्युनिटी में कमी महसूस कर सकती हैं। आज काम मानसिक रूप से डिमांडिंग रहेगा क्योंकि आपको कई कार्यो पर ध्यान देना होगा। दिन के पहले भाग में ज्यादा जिम्मेदार बनने की कोशिश करें। साथ ही आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आपको उनके साथ डॉक्टर के पास जाने और उनकी नियमित जांच करवाने की जरूरत हैं। व्यस्त दिन के कारण आज सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है।

लव टिप – आज पार्टनर मूडी बना रहेगा, लेकिन चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से परहेज करें

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को नहीं बढ़ाएं

  • 144
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख