लॉग इन

खुशियों के इस त्यौहार के साथ जानिए कैसा रहेगा आपकी सेहत का हाल, क्या कहते है आज आपकी सेहत के सितारे

अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से लाभ होगा। जानिए इस बीच किन सावधानियों का रखना होगा खास ख्याल
यह है आपका 16 सितम्बर राशिफल
Tamanna C Published: 12 Aug 2022, 05:00 am IST
ऐप खोलें

अपनी समस्या पर ध्यान दें मेष राशि के जातक

छाती और गले से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन अगर समस्या बनी रहती है तो जल्द ही डॉक्टर के पास जाएं। ऐसी किसी भी ठंडी चीज का सेवन नहीं करें जो आपके संक्रमण को बढ़ा सकती है। साथ ही दूसरों की सलाह को स्वीकार करने की कोशिश करें। कोई सहकर्मी या कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप व्यक्तिगत रूप से जानती हैं, आपकी समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए मदद मांगने से पीछे नहीं हटे। नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए दिन के दूसरे भाग में कोई खबर आने की संभावना है। करियर से जुड़ी किसी सलाह के लिए कोई भाई-बहन आपके पास आ सकता है।

एक्टिविटी टिप – परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको ज्यादा कॉन्फिडेंस और प्यार महसूस करने में मदद मिलेगी।

लव टिप – अपने आज की तुलना कल से नहीं करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – अपने लिए ज्यादा कोमल बनें

ऊर्जा से भरपूर रहेंगी वृषभ राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप शांत रहेंगी और ऊर्जावान महसूस करेंगी। लेकिन काम तनावपूर्ण होने की संभावना है, क्योंकि आपका कोई काम बीच में रुक सकता है। जिसका आपको जल्द से जल्द समाधान करने की आवश्यकता होगी। साथ ही आज धन आने की संभावना है। परिवार का कोई बड़ा सदस्य किसी के व्यवहार से परेशान हो सकता है। आपको उन्हें शांत करने और बेहतर महसूस कराने के लिए उनके साथ समय बिताने की जरूरत होगी। आज सामाजिक जीवन पीछे छुटने की संभावना है।

लव टिप – पैसों को लेकर अपने पार्टनर को परेशान करने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – सी ग्रीन
कर्म टिप – अपने फैसलों पर शक नहीं करें

शारीरिक गतिविधि की आदत बनाएं मिथुन राशि के जातक

आंखों और गले में हल्की सी समस्या के साथ ही आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। अपनी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि शुरू करने की जरूरत है। काम में व्यस्तता होने के साथ आपको लंबे समय तक काम करना पड़ेगा जिससे परिवार की योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। साथ ही आप किसी को नाराज भी कर सकती हैं। आपका कोई सहकर्मी किसी मदद के लिए आपके पास आ सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों के बीच चल रहे मुद्दे काम से आपका ध्यान हटा सकते हैं। काम करती रहें क्योंकि दिन के दुसरें भाग तक सभी चीजें शांत हो जाएंगी। साथ ही आप किसी पुराने दोस्त से मिलेंगी और उनके निजी जीवन पर चर्चा भी करेंगी।

लव टिप – कुछ कमिटमेंट्स के कारण आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योगा या स्ट्रेचिंग करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

अपनी आंखों पर जोर नहीं डालें कर्क राशि की लड़कियां

आज आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। लेकिन सोने से पहले अपनी आंखों पर बहुत ज्यादा जोर नहीं डालें अन्यथा यह आपके स्लीप पैटर्न को डिस्टर्ब कर सकता है। काम पर आज रुके हुए काम में प्रगति आने और नई भूमिका या नौकरी आपके ध्यान का केंद्र बिंदु बनने की संभावना है। दिन के दूसरें भाग के दौरान मीटिंग योजना अनुसार चलेंगी। पारिवारिक जीवन पीछे छूट सकता है। साथ ही सामाजिक रूप से आप किसी दोस्त के लिए समय निकालेंगी जो भावनात्मक रूप से बहुत कठिन समय से गुजर रहा होगा।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आप किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करेंगी जिसे आप पहले से जानती हैं।
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – भरोसा बनाएं रखें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

सिंह राशि की महिलाओं का काम रहेगा प्रोडक्टिव

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा क्योंकि आप पर्याप्त आराम और रिलेक्स कर पाएंगी। साथ ही काम भी प्रोडक्टिव रहेगा। आज की मीटिंग्स आपके पक्ष में काम कर सकती हैं। साथ ही कोई सहकर्मी अपने निजी जीवन को लेकर सलाह लेने के लिए आपके पास आ सकता है। आज फाइनेंस भी स्थिर रहेगा और आप निवेश के जुड़े फैसले भी ले पाएंगी। आपके परिवार के सदस्य अपने कार्य प्रगति को लेकर कोई अच्छी खबर शेयर कर सकते हैं। साथ ही भाई-बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता भी हो सकती है।

लव टिप – पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है, इसलिए उनके साथ सहनशील बनी रहें।

एक्टिविटी टिप – अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

मिलनसार और मुखर बनी रहें कन्या राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। लेकिन बदलते मौसम के कारण गले में हल्की सी समस्या हो सकती है। जिसके लिए आपको गर्म पानी का सेवन करने की आवश्यकता है। काम की डिमांड और व्यस्तता होने की संभावना है। क्योंकि आपको विभिन्न भूमिकाओं या प्रोजेक्ट्स के बीच बैलेंस करना पड़ेगा। आज नया प्रोजेक्ट्स आने की संभावना है। साथ ही पहले किए गए कार्य के परिणाम भी प्रदर्शित होंगे। पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आपको प्रोजेक्ट्स या मीटिंग्स में बदलाव करना पड़ सकता है। लेकिन ज्यादा मिलनसार और मुखर बनी रहें। साथ ही अपने डर और समस्या को दूसरों पर नहीं थोपें। आज सामाजिक जीवन पीछे छुटने की संभावना है।

लव टिप – पार्टनर चिड़चिड़े हो सकते हैं, इसलिए उन्हें स्पेशल फील कराने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – चीजों पर ध्यान नहीं दें

अपना शेड्यूल फ्लेक्सिबल बनाएं तुला राशि के जातक

संवेदनशील पेट और मांसपेशियों में दर्द के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इसका कारण ज्यादा मेहनत या खराब कसरत व्यवस्था हो सकती है। साथ ही लोगों की देरी के कारण भी काम धीमा होगा। इसलिए अपना शेड्यूल फ्लेक्सिबल रखने की कोशिश करें। अन्यथा परिवार के किसी सदस्यों के कारण भी आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखें अन्यथा थकान या कमजोरी आपकी समस्या का कारण बन सकती है। अपनी शाम परिवार के सदस्यों के साथ बिताएं। भले ही आप सामाजिक जीवन के लिए बाहर कदम नहीं रखें। साथ ही आज कोई दोस्त आपको हुई बातचीत के कारण परेशान कर सकता है।

लव टिप – पुरानी बातों को पार्टनर के सामने लाने से परहेज करें।

एक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद जप या प्रार्थना करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – अधिक मुखर बनी रहें

अपनी डाइट में बदलाव करें वृश्चिक राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आपको अपनी डाइट और दिनचर्या में बदलाव जारी रखने की आवश्यकता होगी जिसकी आप योजना बना रही हैं। काम अस्थिर रहेगा, लेकिन काम पर लोगों को दोष नहीं दें। इससे अच्छा आप लोगों से किसी भी प्रकार भी उम्मीद नही करें, अन्यथा आप निराश हो सकती हैं। आज काम का दबाव रहेगा लेकिन आखिर में परिणाम आपके लिए होगा। कुछ समय अकेले बिताने के लिए आप परिवार और दोस्तों से दूर हो सकती हैं।

लव टिप – कुछ समय अकेले बिताने के लिए आप अपने प्रेम जीवन से पीछे हट सकती हैं।एक्टिविटी टिप – कुछ नॉर्मल या रोम-कॉम मूवी देखने से आपको अपना मूड बदलने में मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – बहुत ज्यादा कल्पना नहीं करें

घर पर क्वालिटी टाइम बीता पाएंगी धनुराशि की लड़कियां

सेहत पर आज ध्यान देने की जरूरत होगी जिससे आपकी बहुत सारी योजनाओं में बदलाव हो सकता है। साथ ही आप अपनों के साथ घर पर क्वालिटी टाइम बिताना या दिन भर सोते हुए बिताना चाहेंगी। आपके पास बहुत ज्यादा काम होने के बावजूद आप विचलित और आलस महसूस कर सकती हैं। लेकिन आपके लिए जो प्राथमिकता है उस पर ध्यान देने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करेंगे। साथ ही परिवार के बड़े सदस्यों के बीच पुराने मुद्दें लाने की कोशिश नहीं करें। आज आपका सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा।

लव टिप – आज आपका पार्टनर आपका बहुत ख्याल रखेगा।
एक्टिविटी टिप – कोई रचनात्मक गतिविधि करने से आपको अपनी परेशानी में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – व्हाइट
कर्म टिप – क्षमाशील बनें

पीठ की समस्या से ग्रस्त रहेंगी मकर राशि की महिलाएं

पेट और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं पर ध्यान देने की कोशिश करें। लेकिन फिर भी अगर आपकी समस्या बनी रहती है, तो उपचार के लिए आज ही डॉक्टर से संपर्क करना एक अच्छा विचार होगा। खुद दवा करके इस मुद्दे को दबाने की कोशिश नहीं करें। आज आपका काम प्रोडक्टिव रहेगा। साथ ही आप काम पर अपनी जैसी विचारधारा वाले लोगों को आकर्षित भी करेंगी और लोगों की मदद करने के लिए अपना समय निकालेंगी। अगले कुछ दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि आप नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू करेंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। लेकिन आपको दोस्तों के साथ विनम्र बने रहने की आवश्यकता है। साथ ही आप उनके द्वारा किए गए विकल्पों को लेकर निर्णय ले सकती हैं।

लव टिप – आज आप पार्टनर के साथ किसी विशेष शाम की योजना बनाएंगी जिससे उन्हें उस तनाव से राहत मिल सके जिससे वे गुजर रहे हैं।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद कोई वर्कआउट रिजीम शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – दूसरों से अनुमोदन नहीं लें

अपने पुराने दोस्तों से जुड़ पाएंगी कुंभ राशि की महिलाएं

आज आपका काम रोमांचक रहेगा क्योंकि आपने अपने विचारों और फैसलों पर अतीत में काम किया है। साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज स्पष्टता मिलने की संभावना है। आप अपनी भूमिका या जिम्मेदारी में बदलाव भी कर सकती हैं। साथ ही आज आपकी नए लोगों या टीम के साथ काम करने की संभावना रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों के कारण पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण होने की संभावना है। आज सामाजिक रूप से आप आगे रहेंगी क्योंकि आप अपने पुराने दोस्तों से जुड़ पाएंगी।

लव टिप – आज पार्टनर भावनात्मक रूप से चिड़चिड़े और आप पर निर्भर हो सकते हैं।एक्टिविटी टिप – सुबह के वक्त गहरी सांस लेने और नामजप करने से आपको शांत होने में मदद मिलेगी।

कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रीन
कर्म टिप – लोगों के कहने पर ज्यादा ध्यान नहीं दें

मसालेदार भोजन से परहेज रखें मीन राशि के जातक

आज आपका स्वास्थ्य अस्थिर बना रहेगा। लेकिन आज मसालेदार भोजन से परहेज रखें और अपनी डाइट पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपने खाली समय में आराम करने से आपको मदद मिलेगी। आजका दिन आपके लिए संतुलित रहेगा जहां आप रुके हुए काम को पूरा करने पर ध्यान देंगी। आप पर अत्यधिक काम का भार होगा। लेकिन आज आपको अपने पेट का ख्याल रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज आप परिवार के साथ शाम बीता सकती हैं। जिसके कारण सामाजिक जीवन आज आपकी प्राथमिकता नहीं रहेगा।

लव टिप – आज पार्टनर थोड़ा मूडी हो सकता है, लेकिन आप उनकी इस स्थति को समझ सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – काम से जुड़े विचारों पर कुछ देखने से आपको अपनी विजन का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – मुद्दों पर गौर नहीं करें

Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

अगला लेख