मानसिक तनाव में आकर हेल्थ को न करें इग्नोर, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के सेहत का हाल

अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और ईटिंग हेब्बिट्स आपके वर्क रूटीन को भी प्रभावित कर सकती हैं। जानिए किन बातों का आज खास रखना होगा ख्याल
यहां है आपका 31 अक्टूबर का राशिफल
Tamanna C Published: 7 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 145

 पैरों की समस्या से ग्रस्त रहेंगी मेष राशि की लड़कियां

घुटनों और पैरों से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने पैरों को गर्म पानी में नमक डालकर सिकाई करने से दर्द से राहत मिल सकती है। काम धीमा रहेगा क्योंकि आप अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की कोशिश करेंगी। किसी सहकर्मी या टीम के सदस्य की मदद करने के लिए आपको काम के मामलों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। आज अत्यधिक खर्चा करने से परहेज करें। आज की शाम आप अपनों के साथ बीता पाएंगी। साथ ही भविष्य की योजनाओं या यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा भी कर पाएंगी।

लव टिप – अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। साथ ही आपके जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, उनके साथ जानकारी साझा करती रहें।

एक्टिविटी टिप – पावर योगा या कोर स्ट्रेंथ वर्कआउट करने से मदद मिलेगी
काम के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

समय पर भोजन करने की आदत बनाएं वृषभ राशि की महिलाएं

आज वर्कआउट करने से परहेज करें अन्यथा दर्द बहुत बढ़ सकता है। अगर आप एसिडिटी से ग्रस्त हैं, तो समय पर भोजन करें। साथ ही दिन के दूसरे भाग में मसालेदार भोजन से परहेज भी करें। दिन के पहले भाग के दौरान काम व्यस्त रहेगा, लेकिन दूसरे भाग में अपनी मेहनत का परिणाम न मिलने पर आपको निराशा हो सकती है। लेकिन इसके लिए खुद को दोष नहीं दें। परिवार के सदस्यों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें। साथ ही पुरानी स्थितियों को वर्तमान के बीच में नहीं लाएं। सामाजिक जीवन अच्छा और व्यस्त रहने की संभावना है। आप समान विचारधारा वाले लोगों से मिल पाएंगी।

लव टिप – अगर आप सिंगल हैं और आपका अभी-अभी दिल टूटा है, तो दूसरों के बहकावे में आने से बचे।

एक्टिविटी टिप – दिन के आखिर तक कोई किताब या अच्छा संगीत सुनकर आराम करें जो आपको रिलेक्स करने और समय पर सोने में मदद कर सकता है।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – मूडी बनने से बचें।

भोजन छोड़ने से परहेज करें मिथुन राशि के जातक

काम पर दिन संतुलित रहेगा लेकिन खराब स्वास्थ्य या थकावट के कारण आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकती हैं। आज भोजन छोड़ने से परहेज करें। साथ ही समय पर सोने की कोशिश करें। आज आपको अपने अधूरे कार्यो पर गौर करना पड़ सकता है, फिर चाहे आप कितनी भी थकी हुई क्यों न हों। आज परिवार के सदस्य आपका सहयोग करेंगे लेकिन आपको शांत करने की कोशिश भी करेंगे। आखिरी समय के दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त होने की संभावना है।

लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरत के लिए ज्यादा संवेदनशील रहें।

एक्टिविटी टिप – शारीरिक गतिविधि करने के लिए समय निकालें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

अनावश्यक दवाओं से परहेज करें कर्क राशि के जातक

आज आपको जागने के बाद बेचैनी और एसिडिटी महसूस हो सकती हैं। इसलिए पूरा दिन तरल पदार्थ पीते रहने के साथ पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। अनावश्यक दवाओं से परहेज करें। सभी पहलुओं को देखते हुए आज एक व्यस्त दिन रहेगा। काम के कारण आप व्यस्त रहेंगी। अपने संचार को लेकर स्पष्ट रहने की कोशिश करें। साथ ही अधूरी पेमेंट में ज्यादा देरी होने की संभावना है। पारिवारिक दायित्व आपको व्यस्त रख सकते हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आप लंबे समय दूर दोस्तों से जुड़ पाएंगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

लव टिप – अगर आप मूडी महसूस कर रही हैं, तो आज अपने प्यार से मिलने से परहेज करें अन्यथा मतभेद भी हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – डांस और जॉगिंग करना आपकी जलन और गुस्से को दूर करने में आपकी मदद करेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – धैर्य बनाएं रखें

तैलीय भोजन से परहेज करें सिंह राशि की लड़कियां

अनियमित खान-पान या भोजन स्किप करने के कारण आज आप कमजोर महसूस कर सकती हैं। आज समय पर भोजन करने के साथ तैलीय भोजन से परहेज करने की कोशिश करें। आज आपको लिए गए फैसलों की समीक्षा भी करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको अपना फोकस मजबूत करने की आवश्यकता है। दूसरों को अपनी पसंद प्रभावित नहीं करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य बनाएं रखें और उन्हें तनाव देने से लाने से परहेज करें अन्यथा यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, लेकिन आखिरी समय पर योजना में बदलाव करने के लिए तैयार रहें। जिन नए लोगों से आप मिलती हैं, उनके साथ फ्लेक्सिबल बनी रहें।

लव टिप – अपने पार्टनर पर भरोसा रखने के साथ उनकी मंशा पर सवाल नहीं करें।

एक्टिविटी टिप – अपने व्यक्तिगत स्थान को व्यवस्थित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – दृढ़ रहें

अपनी सेहत का ख्याल रखें कन्या राशि के जातक

संवेदनशील और उलझे हुए मुद्दे के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आपका पेट और ब्लड प्रेशर संवेदनशील रहता है तो आपको ज्यादा तनाव महसूस होने की संभावना है। साथ ही यह एक सुकून भरा दिन रहेगा जहां काम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं मिलेगी। नए काम के लिए आज आप नए लोगों से जुड़ सकती है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन आज प्राथमिकता नही होगा। समय पर खाना खाने की कोशिश करें। दोस्त और परिवार के सदस्य सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। उनके दृष्टिकोण को समझने और स्वीकार करने की कोशिश करें।

लव टिप – आपकी पसंद के किसी व्यक्ति के साथ बनाएं गए प्लेन में आखिरी मिनट में बदलाव होने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – काम के बीच गहरी सांस लेने का व्यायाम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नही बढ़ाएं

मसालेदार भोजन करने से परहेज करें तुला राशि की महिलाएं

हेल्दी खाएं और तेल व मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। साथ ही अपने बिजी शेड्यूल के बीच पानी पीना नहीं भूलें। आज किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि करने से बचें अन्यथा यह आपको ज्यादा समस्या में डाल सकती है। आज आपके पास करने के लिए बहुत काम हो सकता है। आपको लोगों को काम के लिए फोर्स करना पड़ेगा, जिससे मतभेद भी हो सकता है। परिवार के सदस्य व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए आपसे बात करने की कोशिश करेंगे, लेकिन लड़ाई-झगड़े वाले हर मुद्दें से दूर रहें। अपने दिमाग को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। साथ ही उन मुद्दों को नजरअंदाज नहीं करें जिनसे आपके दोस्त गुजर रहे हैं। किसी बदलाव के लिए उन्हें आपकी आवश्यकता हो सकती है।

लव टिप – अपने लव इंटरेस्ट के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – रचनात्मक गतिविधि करने से आपको अपनी समस्या में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें।

अतीत को अपने मन को प्रभावित नहीं करने दें वृश्चिक राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और आप अपने खान-पान और व्यायाम को अनुशासित रखने के लिए सचेत प्रयास कर पाएंगी। लेकिन आपको अपना फोकस ढूढनें की आवश्यकता है। आप बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगी लेकिन सुनिश्चित करें कि आपके पास कोई योजना हो अन्यथा सभी चीजें विफल हो सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा संवाद रखने की कोशिश करें। पारिवारिक दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है। दोस्तों से मिलने के लिए आखिरी समय पर आप जाने की कोशिश करेंगी।

लव टिप – अतीत को अपने मन की स्थिति को प्रभावित नहीं करने दें।

एक्टिविटी टिप – काम पर जाने से पहले जिम जाएं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे

पीठ की समस्या से ग्रस्त रहेंगी धनुराशि की महिलाएं

घुटनें और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। किसी ऐक्टिविटी या एक्सरसाइज के दौरान अपनी मांसपेशी पर जोर डालनें या खुद को चोट पहुचाने के कारण यह स्थति हुई है। अन्य लोगों के मुद्दों के कारण काम धीमा रहेगा जबकि आप कई चीजों को सुलझाने की कोशिश कर सकती हैं। ज्यादा धैर्यवान बनें रहने के साथ समय पर भोजन करें। साथ ही अपने गले और पेट का ख्याल रखने की कोशिश करें। पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा रहेगा क्योंकि आप सामान्य रूप से लोगों से ब्रेक लेना चाहेंगी। लोगों से भावनात्मक रूप से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखें।

लव टिप – उन लोगों की सलाह स्वीकार करना आपके लिए सुरक्षित है जो आपके लिए वहां रहना चाहते हैं।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले नमक के पानी से स्नान करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – फ्लेक्सिबल बनी रहें

अपनी दिनचर्या को जारी रख पाएंगी मकर राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और आप संतुलित आहार और दिनचर्या को जारी रख पाएंगी। आपको काम पर अपने विचारों को अपने कार्यो में बदलने की आवश्यकता है। कुछ कहने लेकिन कुछ अलग करने के कारण आपके आसपास के लोग भ्रमित हो सकते हैं। इससे लोगों का आप पर भरोसा भी कमजोर होता जाएगा। अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं करें। पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा और अन्य लोगों की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ सकता हैं। आप अपने किसी दोस्त के जीवन को सुलझाने के लिए उनसे मिलने की योजना बना सकती हैं।

लव टिप – अपने पार्टनर या जिसे आप जानती हैं, उनके साथ ज्यादा खुली रहें।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले संगीत सुनकर या किताब पढ़कर रिलेक्स करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – अपने जीवन को प्राथमिकता दें

आज आर्थिक मामलों पर ध्यान देंगी कुंभ राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ आपका दिन अच्छी तरह संतुलित रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान में बदलाव करना आपके काम आ सकता है। साथ ही तैलीय भोजन से परहेज भी रखें। आज काम पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी, फिर चाहे आप मानसिक या रचनात्मक रूप से कितनी भी बिजी क्यों नहीं हों। आज आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। जिस काम पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत हो उस काम में देरी नहीं करें। पारिवारिक और सामाजिक जीवन धीमा रहेगा, लेकिन आपके प्रियजन आपकी प्राथमिकता को समझेंगे।

लव टिप – अगर आपने हाल ही में ब्रेकअप किया है, तो भावनाओं में बह जाने से बचें।एक्टिविटी टिप – सुबह उठने के बाद कुछ जप या प्रार्थना करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – अतीत को जाने दें

एलर्जी से ग्रस्त रहेंगी मीन राशि की लड़कियां

आंखों और एलर्जी के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त हैं, तो आज समस्या हो सकती है। आपको अपने संचार में स्पष्ट होने की आवश्यकता है। आज कॉल, टेक्स्ट या ईमेल के माध्यम से संचार में देरी गड़बड़ी पैदा कर सकती है, इसलिए बहुत सावधान रहने की कोशिश करें। आखिरी समय में योजना में परिवर्तन आपके पूरे शेडुल को अस्त-व्यस्त कर सकता है। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि कोई भावनात्मक रूप से आपसे परेशान हो सकता है। बहुत ज्यादा दायित्वों के साथ सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है। अपने जीवन को प्राथमिकता देने की कोशिश करें।

लव टिप – अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं अन्यथा वे नजरअंदाज महसूस कर सकते हैं।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – पीला
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

  • 145
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख