पेट और ब्लड प्रेशर की समस्याओं के कारण स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। इसलिए आज दवा छोड़ने की गलती बिल्कुल भी नहीं करें। काम धीमा बना रहेगा। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिलने की संभावना होगी। पर्सनल स्पेस में लोगों के साथ काम के दौरान सावधानी बनाए रखें। परिवार के साथ आखिरी समय की योजनाएं आपको तनावमुक्त होने में मदद कर सकती हैं। चीजों को कंट्रोल करने के बजाय फ्लो के साथ लेने की कोशिश करें।
लव टिप – आज आपकी लव लाइफ तनावपूर्ण हो सकती है
एक्टिविटी टिप – अपनी शाम कुछ पढ़ने या कोई गतिविधि करने में व्यतीत करें, जो आपको रिलेक्स करने में मदद करें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – खुद की तुलना दूसरों से नहीं करें
अगर आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है, तो अपना काम और स्क्रीन टाइम कंट्रोल करें। अन्यथा आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने मन की गति को भी धीमा रखने की आवश्यकता होगी। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से काम नहीं बन पाएगा। काम पर लोगों से मनमुटाव नहीं करें। मानसिक तनाव के कारण आज स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। लेकिन आपका पारिवारिक और सामाजिक जीवन स्थिर बना रहेगा।
लव टिप – अगर आपने हाल ही में किसी को डेट करना शुरू किया है तो अभी धैर्य बनाए रखें
एक्टिविटी टिप – अपना शेड्यूल व्यवस्थित बनाए रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – सहनशील बनें
आज आप किसी शारीरिक गतिविधि की शुरूआत करने के साथ डाइट के लिए किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह भी लेंगी। अगर आप बाहर जाती हैं, तो ज्यादा खाने नहीं खाए, अन्यथा आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। काम व्यस्त रहेगा लेकिन प्रोडक्टिव नही होगा। आप फैसले नहीं ले पाएंगी और आपको स्पष्टता की प्रतीक्षा करनी होगी। आपके सभी फैसलों पर आपको लोगों का समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्य आपको समझेंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। दूसरों की समस्याओं के लिए खुद को दोषी नहीं ठहराए। आज सामाजिक जीवन धीमा हो सकता है।
लव टिप – भावनात्मक रूप से थकावट होने के कारण आज आप प्रेम जीवन से पीछे हटना चाहेंगी
एक्टिविटी टिप – अपने मन के फ्रेम का स्पष्ट विचार प्राप्त करने के लिए अपने डर और भावनाओं को जर्नल करें।
काम के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें
आज सेहत स्थिर रहेगी, लेकिन अधूरी नींद के कारण काम पर ध्यान देने में दिक्कत आ सकती है। काम का भार ज्यादा होगा, लेकिन आज विचारों को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जरूरत पड़ने पर लोगों से सलाह जरूर लें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। कई दायित्वों के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। आपको अपनी प्राथमिकता पहले से निर्धारित करनी होगी।
लव टिप – आर्थिक मामलों पर सलाह के लिए पार्टनर आज आपसे संपर्क करना चाहेगा, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें
एक्टिविटी टिप – अपना माइंड क्लीयर करने के लिए प्रकृति के बीच टहलने जाए
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखें
आज स्वास्थ्य स्थिर रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग व्यस्त हो सकता है। इसलिए स्वस्थ खाने के लिए सचेत प्रयास करें। अधूरे कार्यो को समय से पूरा करना होगा अन्यथा आप नए काम के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगीं। अपनी पीठ का आज विशेष ख्याल रखें अन्यथा आप मांसपेशियों की समस्याओं का शिकार हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आज आपको ज्यादातर समय अकेले ही बिताना होगा।
लव टिप – पार्टनर के साथ काम का तनाव लेने से बचें
एक्टिविटी टिप – पढ़ने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अपनी समस्याओं को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाएं
पुरानी कुछ समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए आपको लाइफस्टाइल में जरूरी बदलावों की अपनाने की आवश्यकता होगी। काम पर दिन धीमा रहेगा। आप लोगों को काम पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी। हाल ही में किए गए कार्यो में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों को आज अपने स्पेस की जरूरत होगी, इसलिए उन पर ज़्यादा निर्भर नहीं रहें। आज आपकी किसी दोस्त के साथ कोई योजना भी बन सकती है।
लव टिप – अपने पार्टनर की भावनात्मक समस्याओं पर विशेष ध्यान दें
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग करने का प्रयास करें
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – मौव
कर्म टिप – क्षमाशील बनें
पीठ और गर्दन की समस्या आज परेशानी का कारण बन सकती है। अपने सिटिंग पोस्चर पर ध्यान देनें की कोशिश करें। साथ ही शारीरिक गतिविधि के दौरान खुद पर ज्यादा दवाब नहीं डालें। आज काम की बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जब आप कार्यो को पूरा करने की जल्दी में होंगी, तो विवरणों पर गौर करने कि आवश्यकता होगी। पुराने क्लाइंट आज आपसे संपर्क कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा क्योंकि आपको परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा संचारी बनने की आवश्यकता होगी। आज आपका सामाजिक जीवन भी स्थिर बना रहेगा।
लव टिप – किसी नए व्यक्ति को डेट करते समय अपने अतीत को दिमाग में नहीं लाए
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा पर काम करें
गले और सर्दी से जुड़ी समस्या के कारण स्वास्थ्य अस्थिर हो सकता है। कुछ घरेलू उपाय अपनाने से मदद मिल सकती है। काम धीमा रहेगा लेकिन आज रुके हुए प्रोजेक्ट्स पर स्पष्टता मिल सकती है। परिवार के बड़े सदस्य के लिए धैर्य बनाए रखें। ओवर कॉन्फिडेंट होने से किसी की भावना भी आहत हो सकती है। काम के सिलसिले में कोई दोस्त आपसे मार्गदर्शन लेना चाहेगा।
लव टिप – आज पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी
एक्टिविटी टिप – मालिश या भाप से आपको तनाव मुक्त होने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – विवेकशील बनें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा और आपको संतुलित डाइट पर ध्यान देने की जरूरत होगी। दिन के पहले भाग में आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगी, लेकिन काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज आपका शेड्यूल भी गड़बड़ा सकता है। आपको संतुलित होने के साथ अधूरे कार्यो को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। घर पर काम का तनाव नहीं ले। परिवार से खुलकर बातचीत करने से आपको पारिवारिक मुद्दों पर ज्यादा स्पष्टता और मार्गदर्शन मिल पाएगा।
लव टिप – अपने पार्टनर की समझ को हल्के में नहीं लें
एक्टिविटी टिप – अपने काम को व्यवस्थित बनाए रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – मुखर रहें
बाहर का खाना खाने से पेट संवेदनशील हो सकता है, इससे दिन के दूसरे भाग में ज्यादा असंतुलन हो सकता है। काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन आपको अपने हुनर पर काम करने का मौका मिल पाएगा। स्पष्टता मिलने से आज आपके लिए फैसले लेने आसान होंगे। आपको अपने ईटिंग पैटर्न को संतुलित करने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने से पारिवारिक जीवन व्यस्त रहेगा। सामाजिक जीवन में आपको किसी से सलाह मिल सकती है।
लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है
एक्टिविटी टिप – स्ट्रेचिंग, योग या मेडिटेशन करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – ज्यादा गंभीर बनें
आज अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके पास ऐसे कई मुद्दे होंगे जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। विचारों की स्पष्टता के साथ काम प्रोडक्टिव बना रहेगा। आप देखेंगी कि आपका विजन काम कर रहा है, जमीनी बनने की कोशिश करें। आज आपका पेट संवेदनशील रहेगा और अधूरी नींद के कारण थकान हावी हो सकती है। परिवार के सदस्य आज अपने कार्यो में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों से जुड़ने के लिए आज आप काम से हटकर सामाजिक जीवन पर ध्यान देंगी।
लव टिप – पार्टनर के साथ अपने रिश्तें को लेकर ईमानदार रहें जिससे वे आपको बेहतर तरीके से समझ सकें
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले मेडिटेशन जरूर करें
काम के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से खुद को दूर रखें
मानसिक तनाव के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दिन के दूसरे भाग में अपने ब्लड प्रेशर का खास ख्याल रखें। काम धीमा रहेगा, क्योंकि आज आपको किसी के कार्यो पर ध्यान देना पड़ सकता है। आपको काम पर ध्यान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें और खुद को पर्याप्त आराम दें। भाई-बहनों के साथ अनबन होने के कारण आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।
एक्टिविटी टिप – काम के बाद डांस या किसी प्रकार का कार्डियो करना शुरू करें
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – धैर्य बनाए रखें
यह भी पढ़े – जनवरी मासिक राशिफल : बहुत सारी चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है नए साल का पहला महीना
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें