जानिए कौन सी राशियां रहेंगी फिट और किन्हें करनी पड़ सकती है एक्स्ट्रा केयर

स्वस्थ रहेगा शरीर या स्लीप पैटर्न में आएगी परेशानी, जानिए किन चीजों का रखें ख्याल अन्यथा लापरवाही करना पड़ सकता है भारी।
यह है आपका 03 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 3 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 148

आज अपनी आंखो का खास ख्याल रखें मेष राशि के जातक

आज काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप बहुत कमजोर महसूस कर सकती हैं। इसलिए आपको अच्छा खाने और थोड़ा आराम करने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे भाग में आंखें संवेदनशील होने की संभावना है। इसलिए आपको एक समय पर एक ही चीज पर फोकस करने की जरूरत है। आज काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव रहेगा। साथ ही दिन के आखिर तक आपको मिलने वाली उपलब्धियों के लिए गर्व भी महसूस होगा। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। व्यस्त रुटीन और लंबे समय तक काम करने के कारण पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी धीमा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय बन सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आप अपने कॉमन फ्रेंड्स के जरिए अतीत के किसी व्यक्ति से जुड़ सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – समय पर सोएं
कार्य के लिए शुभ रंग – नींबू हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – मैरून
कर्म टिप – ज्यादा व्यवस्थित बनी रहें

आज भारी वजन उठाने की गलती न करें वृषभ राशि की महिलाएं

आपको अपनी पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ भी भारी वजन उठाकर अपनी पीठ पर ज्यादा जोर नहीं डालें। आपकी पीठ के निचले हिस्से के संवेदनशील होने का कारण आपका लंबे समय तक अत्यधिक परिश्रम करना हैं। सुचारू रूप से चलने के साथ ही काम स्थिर रहेगा लेकिन काम पर लोग और उनका व्यवहार चिंता का विषय बन सकते हैं।

आज अपनी परेशानी व्यक्त करने के लिए ठीक दिन नहीं है। बस अच्छा व्यवहार रखने के साथ दूसरों की जिम्मेदारी लें। साथ ही दूसरों को क्या करने की आवश्यकता है, इस पर ध्यान केंद्रित नहीं करें। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आज पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। दिन के आखिर तक सामाजिक जीवन बेहतर रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको नए लोगों से जुड़ने में मुश्किल हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – अपनी पसंद की डॉक्यूमेंट्री देखने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – काला
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – गिल्ट महसूस नहीं करें

बाहर के खाने से परहेज करें मिथुन राशि के जातक

आपको अपने शरीर की जरूरत समझने की आवश्यकता है। साथ ही ऐसी किसी भी चीज में शामिल नहीं हों जो आपको सूट नहीं करें या बाद में रिएक्शन का कारण बन जाएं। आज बाहर के खाने से परहेज करें, फिर भले ही आप कितनी भी सामाजिक योजनाए बनाएं, लेकिन घर से हल्का भोजन करके जाएं। रुके हुए पेपर वर्क के कारण आज काम धीमा हो सकता है।

नए काम को लेकर स्पष्टता आने की संभावना भी है, इसलिए आज आपको अपनी रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन अतीत की कुछ छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज दोस्त डिमांडिंग रहेंगे और सामाजिक दायित्वों में आपकी उपस्थिति होने की उम्मीद भी रखेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आप महसूस करेंगी कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ रही हैं जिसे आप मानसिक रूप से भूल चुकी हैं।

एक्टिविटी टिप – म्युजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने या म्युजिक सुनने से आपको अच्छा महसूस करने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – गुलाबी
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें

अपने स्वास्थ्य को हल्के में न लें कर्क राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने स्वास्थ्य को हल्के में लेना शुरू कर दें। आज भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें। साथ ही आज आपको ज्यादा संतुलित होने की आवश्यकता है। आप काफी कमजोर या परेशान हो सकती हैं, जिसके कारण आपका काम भी प्रभावित होने की संभावना है। कई बार आपको अपनी प्राथमिकताओं को समझकर अपना बेस्ट देने की जरूरत भी हो सकती है। आपका परिवार सपोर्टिव होने के साथ सही फैसलें लेने में भी आपकी मदद करेगा। आज पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ने की संभावना बन सकती है। पैसों के मामले में पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप सबसे आगे रहेंगी क्योंकि आपको लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान मिलेगा।

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को साफ करें
कार्य के लिए शुभ रंग – भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दूसरों के अनुमोदन का मोह त्याग दें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अपनी सेहत का ख्याल रखें सिंह राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आज चिंता का कारण बन सकती है। आज आप बहुत गहन सोचने में या कुछ गलत सोचने के कारण परेशान हो सकती हैं, जिसकी सच होने की संभावना भी नहीं है। आज काम में देरी होने के साथ काम अव्यवस्थित हो सकता है। साथ ही दिन के आखिर तक क्लाइंट या स्टाफ की ओर काम कैंसिल होने की संभावना है। आज आप लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को फिर से संभलना चाहेंगी। लेकिन आक्रामक बनने से परहेज करें अन्यथा इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है।

आज आपको लोगों की मदद की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ सकती है। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने की संभावना है। उनकी सलाह पर ध्यान देने की कोशिश करें। जिससे आप उन्हें बाद में धन्यवाद जरूर करेंगी। परिवार के साथ समय बिताने से आज सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करेंगी, जिसे आपने हाल ही में डेट किया है या जिसे आप पहले से जानती हैं।

एक्टिविटी टिप – सांस लेने का व्यायाम आपको ज्यादा ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
कर्म टिप – ज्यादा चौकस बनी रहें

ज्यादा शारीरिक गतिविधि से परहेज करें कन्या राशि के जातक

आज आप जागने के बाद बहुत थकावट महसूस कर सकती हैं। बस आराम करने के साथ आज शारीरिक गतिविधि करने से परहेज करें से अन्यथा यह शरीर में अत्यधिक दर्द का कारण बन सकता है। आज पर्याप्त फाइबर लेने की कोशिश करें। काम सुचारु रहेगा लेकिन आपको धन की चिंता हो सकती है। आज आपकी कोई जरूरी मीटिंग आपके अनुसार नहीं चलने की संभावना है। लेकिन भविष्य में कुछ अच्छा होने की संभावना फिर से बन सकती है। आज आप पारिवारिक जीवन से डिसकनेक्ट हो सकती हैं। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा क्योंकि आप किसी अपने के साथ समय बिताना चाहेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको अतीत के किसी व्यक्ति की भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – मंत्रोच्चार करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

लंबे समय बाद परिवार से मिल पाएंगी तुला राशि की लड़कियां

अधिक अनुशासन लागू करने के लिए आजका दिन बेहतर हो सकता है। साथ ही आज बाहर खाने से परहेज करें। नींद में समस्या होने की संभावना है। काम आज धीमा रहेगा क्योंकि आप दिमाग में कई चीजें होने के कारण व्यस्त हो सकती हैं। चल रहा काम धीमा लेकिन सुचारु रूप से चलता रहेगा। आज वित्त को लेकर स्पष्टता आ सकती है। पारिवारिक जीवन केंद्र बिंदु बना रहेगा क्योंकि आप लंबे समय के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगी। सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अतीत के लोगों से मिलने वाले ध्यान का आनंद ले पाएंगी।

एक्टिविटी टिप – अपने घर और ऑफिस को व्यवस्थित रखने पर ध्यान दें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – निर्णायक बनी रहें

नए लोगों के साथ काम करेंगी वृश्चिक राशि की महिलाएं

पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य अस्थिर होने की संभावना है। आपको अपनी डाइट और दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता है लेकिन आप इसे लंबे समय से टाल रही हैं। अतीत में की गई कुछ गलतियों या गलत फैसलों के कारण काम धीमा हो सकता है। आपको दूसरों को इसका दोष नही देना चाहिए। आप नए लोगों के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन वे लोग कितने भरोसेमंद हैं, इसको लेकर स्पष्टता बाद में आएगी। इसलिए धीमे कदम उठाने की कोशिश करें। परिवार के अन्य सदस्यों के अपनी समस्या से गुजरने के कारण आज पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। सामाजिक जीवन आज आपकी प्राथमिकता नहीं रहेगा, फिर चाहे आपके पास कितने भी सामाजिक दायित्व हो। अगर आप सिंगल हैं, तो लंबे समय तक काम करने के कारण आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का समय नहीं होगा।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कोई किताब पढ़ने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – लिंक ब्लू
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रे
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूर रहें

अनावश्यक दवाओं से परहेज करें धनुराशि की महिलाएं

शरीर में दर्द और पीड़ा के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। साथ ही आपके शरीर या मांसपेशियों की अकड़न भी चिंता का विषय बन सकती है। अनावश्यक दवाओं से परहेज करें। आपको अपने दिन को अच्छी तरह से प्लान करने की आवश्यकता है। आपके व्यवस्थित होने के कारण आस-पास सभी चीजें सुचारू रूप से चलती रहेंगी। लेकिन इससे अपने आस-पास के लोग भ्रमित हो सकते हैं। आज कोई नई पहल या बातचीत शुरू होगी लेकिन कोई स्पष्टता आने की संभावना नहीं है।

आज आपको अपने पेट और पीठ पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। लेकिन आज कुछ भी रोमांचक नहीं होगा। सामाजिक रूप से आप सभी के ध्यान का केंद्र बनी रहेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप भावनात्मक रूप से थोड़ी उदास और मूडी महसूस कर सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपने आईडिया और विचारों को जर्नल करने से आपको मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें

परिवार के साथ मनमुटाव नहीं रखें मकर राशि के जातक

मौसम में बदलाव के कारण आप बुखार महसूस कर सकती हैं। साथ ही गले में थोड़ी संवेदनशीलता होने की संभावना है। खुद दवा करने के बजाय डॉक्टर से मिलकर इसका निदान करने की कोशिश करें। काम स्थिर रहेगा और आपको हाल ही में शुरू हुए नए काम के विकास को लेकर कुछ खबर मिलने की संभावना है। आज धन का प्रवाह भी हो सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव करने से बचें। साथ ही पुरानी बातों को बीच में नहीं लाएं। अन्यथा आपको बाद में पछता हो सकता है। आखिरी समय की योजनाओं के कारण सामाजिक जीवन व्यस्त हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको फ्लो के साथ चलने और नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को साफ करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – ज्यादा फ्लेक्सिबल बनें

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें कुंभ राशि के जातक

आज खाना छोड़ने की गलती नहीं करें। मानसिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहने के कारण आपका स्लीप पैटर्न भी गड़बड़ा सकता है। आज आपको अपने कहने और काम करने में तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। आपके आसपास के लोगों को इस रवैये से परेशानी हो सकती है। इसलिए उनकी सलाह स्वीकार करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन अंतिम समय में दोस्तों के साथ बनी योजना में बदलाव होने से आप चिड़चिडी हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपके दोस्त किसी ऐसे दिलचस्प व्यक्ति को प्रपोज कर सकते हैं, जिस पर आपको ध्यान देनी की जरूरत है।

एक्टिविटी टिप – समय से सोने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – ज्यादा फ्लेक्सिबल बनें

लोगों के इमोशन कंट्रोल नहीं करें मीन राशि की लड़कियां

आज दिन संतुलित होने के साथ आपके लिए हर तरीके से बेहतर होने की संभावना है। आपको बस अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। साथ ही अगर आप माइग्रेन, चक्कर या साइनस से ग्रस्त रहती हैं तो यह आज काम कर सकता है। आज काम के दौरान सभी चीजें ठीक वैसी रहेंगी जैसा कि आप चाहती हैं। लोगों की भावनाओं को कंट्रोल में लेने की उम्मीद नहीं रखें।

साथ ही नींद में खलल पड़ने की संभावना भी है आपको परिवार को लेकर धैर्य रखने की आवश्यकता है क्योंकि परिवार का कोई व्यक्ति भावुक हो सकता है और उन्हें आपके ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपनी आउटिंग को प्राथमिकता दें। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको परिवार के सदस्यों के माध्यम से कोई प्रस्ताव मिल सकता है।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताने से आपको खुश रहने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – लोग के कहने पर ध्यान नहीं दें

  • 148
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख