मेष के लेकर मीन तक जानिए किसके लिए एनर्जी से भरपूर रहेगा दिन और किसको रखना होगा खास ख्याल

गलत पोस्चर, अधूरी नींद या फिर खाने की अनहेल्दी हेबिट्स आपकी सेहत न बिगाड़ दें, इसलिए जानें उन सावधानियों के बारे में जो आज आपके लिए जरूरी हैं।
यह है आपका 02 अगस्त का राशिफल
Tamanna C Published: 2 Aug 2022, 05:00 am IST
  • 148

अपनी सेहत का ख्याल रखें मेष राशि के जातक

दिन के दूसरे भाग में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज शारीरिक गतिविधियां करते समय अपनी पीठ पर ज्यादा दबाव नही डालें। साथ ही बेचैनी और दर्द के कारण नींद में समस्या होने की संभावना है। आज आपको मानसिक रूप से इतना कुछ करना होगा कि आप कंफ्यूज रहेंगी कि आपको काम कहां से शुरू करना चाहिए। परिवार के सदस्य डिमांडिंग हो सकते है। साथ ही पार्टनर या उनके स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक तनाव होने की भी संभावना है। जबकि कुछ मामलों पर आपकी अपनी राय हो सकती है। लेकिन किसी बात को साबित करने की कोशिश नही करें। क्योंकि हो सकता है कि आपके आसपास के लोग इसे नहीं समझें। पारीवारिक दायित्वों के कारण आज सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपकी डेटिंग ऐप के माध्यम से किसी से जुड़ने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – काम के दौरान गहरी सासं लेने का व्यायाम करने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – सी ब्लू
कर्म टिप – विवेकशील बने रहें

वृषभ राशि की महिलाओं की योजनाएं आज हो सकती हैं पूरी

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन व्यस्त दिन के कारण आज आप थकावट महसूस कर सकती हैं। हल्का खाएं और दिन भर पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेती रहें। आज दिन व्यस्त होगा जिससे आपके द्वारा बनाई जा रही योजनाएं पूरी होने की संभावना है। ज्यादा परिश्रम करने के लिए खुद पर जोर नही डालें अन्यथा दिन के आखिर तक आप थकावट महसूस कर सकती हैं। साथ ही परिवार के बड़े सदस्यों से कोई स्वीकृति नहीं लें। आज अपने किसी दोस्त से मनमुटाव नही करें अन्यथा उनके रवैये के कारण आपको तनाव हो सकता है। आज आपको ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपनी पुरानी यादें ताजा करने के साथ भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकती हैं। इस मुद्दें पर किसी दोस्त से बात करने से मदद मिल सकती है।

एक्टिविटी टिप – कृतज्ञ रहने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – दूसरों के अनुमोदन का मोह त्याग दें

योगा या स्ट्रेचिंग करना होगा मिथुन राशि की लड़कियों के लिए फायदेमंद

पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याओं के कारण आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इसका कारण आपका कोई गलत पोस्चर या सोने की खराब स्थिति हो सकती है। इसलिए योगा या स्ट्रेचिंग करने की कोशिश करें। साथ ही आज दिन धीमा रहेगा जहां आप रिलेक्स होने के साथ मानसिक रूप से लोगों से दूर रहना चाहेंगी। लेकिन दूसरों की कुछ योजनाओं में आपकी उपस्थिति की भी आवश्यकता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपकी कोई अनिवार्य स्थिति बन सकती है। साथ ही दूसरों के बीच कुछ समस्याएं होंगी जिनमें, आप भी घसीटी जा सकती हैं। सामाजिक जीवन स्थिर होने के बावजूद मानसिक रूप से पारिवारिक तनाव में व्यस्त होने के कारण आप पूरी तरह सतर्क नहीं हो पाएंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करेंगी जिससे आप हाल ही मे मिली हैं। लेकिन चीजों को अनुपात से बाहर नही जाने दें।

एक्टिविटी टिप – रिलैक्स होने के लिए कोई किताब पढ़ें
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – समस्याओं को बढ़ाएं नहीं

मेंटली एक्टिव रहेंगे कर्क राशि के जातक

एसिडिटी और सीने से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रहती हैं, तो आज यह चिंता का विषय हो सकता है। आपको अपने मन की गति को धीमा करने की जरूरत है। आज आप भले ही शारीरिक रूप से थकी हुई हों, लेकिन मानसिक रूप से बेहद सक्रिय रहेंगी। जबकि शारीरिक स्तर पर सभी चीजें सुचारू और स्थिर रहेंगी लेकिन फिर भी लोग अपना समय निकालकर आपको कंफर्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अभी भी चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने के साथ बहुत ज्यादा आलोचनात्मक हो सकती हैं। पैसों के मामले में परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव नहीं करें। साथ ही आज पार्टनर के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से फिर से जुड़ सकती हैं जिसे आप पहले से जानती थी।

एक्टिविटी टिप – अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लैक
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

अपने दिमाग को आराम देने की कोशिश करें सिंह राशि की लड़कियां

किसी शारीरिक गतिविधि पर वापस आकर अपने दिमाग को आराम देने की कोशिश करें, अन्यथा आपकी ऊर्जाओं में रुकावट आ सकती है। खान-पान से जुड़ी एलर्जी पर आज ध्यान देने की कोशिश करें। बहुत कुछ करने के कारण आज एक व्यस्त दिन होने की संभावना है। आप कुछ ऐसे लोगों से मिलकर दिन बिता सकती हैं जो आपके काम के मुद्दों को हल करने में आपकी मदद कर सकता हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत के कारण पारिवारिक दायित्व रद्द या विलंबित हो सकते हैं। जबकि सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन आप आखिरी समय में दोस्तों के साथ कुछ बदलाव कर सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी इंट्रस्टिंग डेट पर जाने की योजना हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – लंबी वॉक के बाद काम करने से आपको अपने विचारों को स्पष्ट रखने में मदद मिलेगी।
काम के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – समस्याओं को नही बढाएं

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें कन्या राशि की महिलाएं

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। सामाजिक दायित्वों के कारण देर रात बाहर के खाने से परहेज करें। साथ ही खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। आज काम भावनात्मक रूप से मुश्किल भरा रहेगा और काम पर कोई व्यक्ति आपको परेशान भी कर सकता है। लेकिन ज्यादा ओवर रिएक्ट नहीं करें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। आज दोस्त और परिवार के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश कर सकते हैं।

अपने मुद्दों को हर किसी के साथ दोहराने से परहेज करें क्योंकि लोग सुनकर थक सकते हैं। साथ ही आपकी बात को समझ भी नहीं पाएंगे। दिन के आखिर तक आप बेहतर महसूस करेंगी और मूवी या डिनर के लिए बाहर जाने के मूड में भी हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको किसी व्यक्ति से भावनात्मक रूप से दूर होने की आवश्यकता हो सकती है।

एक्टिविटी टिप – आपको अपने विचारों को स्केच करने या बिना सोचे लिखने की जरूरत है।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – बिना सोचे समझे फैसले नहीं लें

पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ेंगी तुला राशि की लड़कियां

आज आप जागने के बाद नींद की कमी महसूस कर सकती हैं। इसका कारण आपके द्वारा सौ चीजें एक साथ करने की कोशिश में दिमाग को ज्यादा सक्रिय रखना हो सकता है। काम के तनाव के कारण आप अपना दिन मानसिक रूप से रिलेक्स होने और अच्छी नींद लेने में बिताएंगी। पारिवारिक योजनाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी लेकिन शाम आप कोई किताब पढ़ने या फिल्म देखने में व्यतीत कर सकती हैं।

चीजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं लें, और अगर आपको कोई समस्या है, तो परिवार के किसी सदस्य से सलाह लेने से आपको बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ने से सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप लोगों से जुड़ने के लिए थकावट या मानसिक रूप से व्यस्त महसूस करेंगी।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले जप या मेडिटेशन करने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – व्हाइट
कर्म टिप – काम पर मूडी होने से बचें

घर में काम पर चर्चा नहीं करें वृश्चिक राशि के जातक

जब आप बिस्तर से उठकर वापस सोने के लिए जाना चाहेंगी, तो आप दिन के पहले भाग में अपने पार्टनर के कारण चिड़चिड़ाहट महसूस कर सकती हैं। दिन का दूसरा भाग काफी बेहतर होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों से काम पर चर्चा करने से परहेज करें क्योंकि हो सकता है वे काम की बातें सुनने के मूड में नहीं हो। आज काम व्यस्त और उत्पादक होने की संभावना है। दिन के दूसरे भाग की मीटिंग में देरी होने की अपेक्षा है।

सामाजिक दायित्व व्यस्त होने के कारण आप शाम में व्यस्त हो सकती हैं। आज आप लंबे समय बाद परिवार और दोस्तों के साथ फिर से जुड़ सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई दोस्त आपके विवाह की संभावना के लिए आपको अपने दोस्त से मिलने का प्रस्ताव दे सकता है।

एक्टिविटी टिप – काम के बाद नमक के पानी से स्नान करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – वर्तमान को अतीत से नहीं जोड़ें

भोजन छोड़ने की गलती नही करें धनु राशि की लड़कियां

काम के दौरान अपने पोस्चर का ध्यान रखने की कोशिश करें। साथ ही भोजन छोड़ने की गलती नही करें अन्यथा दिन के दूसरे भाग में आपको एसिडिटी हो सकती है। आज का दिन सरप्राइजिस और बदलावों से भरा रहेगा। आज आप चार्ज महसूस करेंगी और ऊर्जा से भरी रहेंगी जबकि आप बहुत कुछ कर सकती हैं। आपको कुछ योजनाओं या दूसरों के दायित्वों के कारण काम धीमा करना पड़ सकता है। आज आप उत्तेजित महसूस कर सकती हैं लेकिन दिन के आखिर तक आप मस्ती और खुशी महसूस करेंगी। आपके दोस्त आपसे मिलने के लिए अपना समय निकाल सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप मूडी बनी रहेंगी और नए लोगों से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार नही हो पाएंगी।

एक्टिविटी टिप – म्युजिक या लैंग्वेज की क्लास लें
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – ग्रीन
कर्म टिप – ज्यादा मुखर बनी रहे

पारिवारिक दायित्व में व्यस्त रहेंगी मकर राशि की महिलाएं

आज दिन की शुरुआत धीमी होगी जिससे आप आलस और सुस्ती महसूस कर सकती हैं, लेकिन दिन का दूसरा भाग आपको पारिवारिक दायित्व में व्यस्त रख सकता है। अपने भाई-बहन या परिवार के किसी छोटे सदस्य के साथ अनावश्यक विवाद करने से परहेज करें। साथ ही समय पर भोजन करें। आज दिन का दूसरा भाग सामाजिक रूप से व्यस्त रहेगा और आपके पास पुराने दोस्तों से मिलने की योजनाएं होंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप खुद को किसी चीज से दूर होने की कोशिश करेंगी और डेटिंग या मेट्रिमोनियल ऐप पर साइन अप कर सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपनी अलमारी को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

कुंभ राशि की महिलाओं का स्लीप पैटर्न पहले से होगा बेहतर

स्लीप पैटर्न पहले से बहुत बेहतर होगा जिससे आपको ऊर्जा मिलने के साथ तरोताजा महसूस करने में मदद मिलेगी। दिन के दूसरे भाग में संवेदनशील आंखें और पीठ के ऊपरी हिस्से का दर्द चिंता का विषय बन सकता है। साथ ही आप अधूरे कार्यो को पूरा करने और अपने घर या अलमारी को व्यवस्थित करने में अपना दिन व्यतीत कर सकती हैं। आज आपकी परिवार के साथ कही बाहर जाने की योजना होगी l लेकिन आप बाहर निकलने के लिए शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकती हैं। जबकि दिन अपनों के साथ अच्छी तरह बीतेगा। लेकिन आप बिना किसी शोर या दूसरों की कंपनी के कुछ समय अकेले बिताने की कोशिश करेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो प्यार और रिलेशनशिप आज आपकी प्राथमिकता नहीं होंगे क्योंकि आप पिछले मुद्दों से अपना माइंड क्लीयर करने की कोशिश करेंगी।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – अपने दिल की सुनें

अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें मीन राशि के जातक

कोई शारीरिक गतिविधि या आध्यात्मिक गतिविधि वापस शुरु करने से आपको अपनी ऊर्जा को प्रसारित करने और अपने मन को शांति प्रदान करने में मदद मिलेगी। आज पानी का सेवन संतुलित रखें। आज दिन व्यस्त रहेगा जिससे आपके पास सभी चीजें योजना अनुसार होंगी। आज आप अधूरे निर्णयों पर परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर संवाद कर पाएंगी और अपने मन की बात कर पाएंगी। आखिरी मिनट पर सामाजिक दायित्व कैंसिल या उनमें देरी हो सकती हैं, इसलिए निराश नहीं हों। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं और हाल ही में किसी से मिली हैं, तो अपने दोस्तों को लेकर इस बारे में सावधान रहें।

एक्टिविटी टिप – सुबह उठते ही मेडिटेशन करें
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – लोगों से अनुमोदन नहीं लें

  • 148
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख