स्वच्छ संतुलित आहार के साथ मिथुन राशि के जातक रह सकते है स्वस्थ

स्वच्छ संतुलित आहार आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। वही जरूरी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते रहें।
Ye hai mithun raashi ka aaj ka swasthya rashifal
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 30 Mar 2022, 00:00 am IST
  • 100

आज सुबह उठते के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पैड सकती है। पीठ के निचले हिस्से और मांसपेशियों में हल्का खिंचाव होने के कारण शारीरिक गतिविधियों को करने में परेशानी महसूस हो सकती है। वहीं दिन की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगी। आपको अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे भाग में मील स्किप करने से बचें। तैलीय भोजन से परहेज रखें वरना आपको पेट की समस्या परेशानी में डाल सकती हैं। रात को समय अनुसार सोने का प्रयास करें यह आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करेगा।

 आज अत्यधिक कार्य होने के कारण अपनी शारीरिक क्षमता को देखते हुए आपको काम करने की गति में तेजी लाने की आवश्यकता है। टीम के सीनियर्स और सहकर्मियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। आज नए लोगों के साथ कार्य करने का मौका मिलेगा वही उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं। अटके हुए कागजी कार्यों में सुधार होने की संभावना है। कार्य के बारे में अत्यधिक सोचने से बेहतर रहेगा इसपर ध्यान देना।

परिवार के सदस्य आपकी भावनात्मक सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपनी भावनात्मक स्थिति को देखते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है। कमजोर भावनाएं आपको मानसिक तौर पर अशांत कर सकती हैं। परिवार को दूर करने के बजाय उनकी चिंता को स्वीकार करें। स्वस्थ शरीर के लिए आपको हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाने की जरूरत है। आज शाम आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकती हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज रिश्तेदारों की ओर से किसी व्यक्ति से विवाह के संबंध में मिल सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – सोने से पहले कुछ पढ़ने से आपका दिमाग शांत रहेगा।

कार्य के लिए शुभ रंग – लाल

प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट

कर्म टिप – लोगों की भावनाओं को समझें।

यह भी पढ़ें:  क्या आपकी सलाद की प्लेट में प्याज है? जानिए गर्मियों में क्यों जरूरी है प्याज का सेवन

  • 100
लेखक के बारे में

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख