आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। वहीं पेट और पीठ के निचले हिस्से की समस्याओं के कारण आपका स्वास्थ्य नाजुक रह सकता है। समय अनुसार दवाइयां लेने का प्रयास करें। आज बाहरी भोजन से परहेज रखें, क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
आज आपका कार्य संतुलित रहेगा। हालांकि किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के कारण आप थोड़ी तनाव में रह सकती हैं। व्यवसायिक लोगों को आज ग्राहकों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में खुद को शांत रखने की आवश्यकता है। हालांकि आज वित्तीय समस्याओं से राहत मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
आज आपको बेवजह फैमिली ड्रामे में घसीटा जा सकता है। परंतु आपको अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना होगा। आज आपके पार्टनर अच्छे मूड में रहेंगे। ऐसे में भावनाओं को एक दूसरे के सामने प्रकट करने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में मदद करेगा। वहीं आज आप सामाजिक जीवन से दूर रहेंगी। हालांकि, आज शाम आप अपनी मन पसंदीदा पुस्तक के साथ बिता सकती हैं। यदि आप सिंगल है, तू आज किसी से मिलने की योजना बना सकती हैं। ऐसे निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेना उचित रहेगा।
एक्टिविटी टिप – कार्य शुरू करने के पहले खुद को रिलैक्स रखने के लिए योग का अभ्यास कर सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए लकी रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – सहनशील बनें।
यह भी पढ़ें: योगाभ्यास के साथ सवा सौ साल की उम्र में भी स्वस्थ दिखते हैं पद्मश्री स्वामी शिवानंद