सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आपको अपने पीठ के निचले हिस्से और कंधे का ख्याल रखने की आवश्यकता हो सकती है। मांसपेशियों में कमजोरी आपको परेशान करेगी और आपको दिन-प्रतिदिन के कार्यो से ध्यान हटा सकती है। आपको समय पर भोजन करने और स्वस्थ खाना खाने की आवश्यकता है।
काम में तेजी आएगी, और आज आपकी सारी मीटिंग और असाइनमेंट ठीक उसी तरह से चलेंगे
जैसे आप चाहती है। नई साझेदारी लंबे समय में फलदायी साबित हो सकती है। दिन के दूसरे भाग में अतीत के मुद्दों को लेकर सहकर्मी के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। कुछ वित्तीय आधारित सलाह के लिए सहकर्मी आपसे बात कर सकते है। आज अटका हुआ पेपर वर्क आगे बढ़ने की संभावना है।
पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि लंबे समय तक नाराज चल रही होंगी और इससे लोगों या उनके व्यवहार में कोई फर्क नही पड़ेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज पार्टनर के साथ मनमुटाव से परहेज करें। खुद को या रिश्ते को लेकर उनके इरादों पर संदेह नही करें। अतीत के डर को अपने बीच नही आने दें। सामाजिक योजनाएं आपको अपने तनाव से ध्यान हटाने में मदद करेगी। आपके करीबी दोस्त आपके लिए अपना समय निकालने की कोशिश करेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आप अतीत के किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ेंगी जिससे आपने संबंध तोड़ लिया था।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग या मेडिटेशन करने से मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग- सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य रखें
यह भी पढ़े – शराब का अत्यधिक सेवन आपके लिवर ही नहीं मस्तिष्क को भी कर सकता है प्रभावित, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।