आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। समय अनुसार चीजें करने का प्रयास करें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की सेहत में उतार चढ़ाव आने की संभावना है। अपना लंच स्किप करने से बचें। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों का सेवन करना उचित रहेगा। नियमित रूप से योग और व्यायाम का अभ्यास आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से संतुलित रहने में मदद करेगा। अपने भावनात्मक स्वास्थ्य का भी खयाल रखना आवश्यक है। हालांकि, आज काम में अत्यधिक व्यस्त रह सकती हैं।
सहयोगियों की मदद से आज नए कार्यों की योजना बना सकती है। इसमें आपको टीम लीडर की जगह दी जा सकती है। आज आप सीनियर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। अपने वित्त को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करें। वरना आगे चल के वित्तीय जोखिम उठानी पड़ सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए सकारात्मक दृष्टि का होना बहुत जरूरी है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने के कारण आज पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपको बेवजह की समस्याओं में घसीटा जा सकता है। पहले एक बेहतर श्रोता बने, इसके बाद ही किसी के बारे में कोई भी निर्णय लेने का प्रयास करें।
आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की कोशिश करें। क्योंकि आज वह भावनात्मक रूप से थोड़ी कमजोर रह सकते हैं। वहीं आज आप सामाजिक दायित्व को भी पूरा करने में व्यस्त रह सकती हैं। इस समय अपने पार्टनर के साथ किसी तरह के संवेदनशील विषय पर चर्चा करने से बचें, क्योंकि आज बहस होने की अधिक संभावना है। ऐसे में आप तनावग्रस्त रह सकती हैं। इसलिए सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करने की जरूरत है। यदि आप सिंगल हैं, तो आज खुद के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगी।
एक्टिविटी टिप – तैराकी या पानी के आसपास समय बिताने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए लकी रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – एक बेहतर श्रोता बनें।
यह भी पढ़ें: इस साल 40 लाख से ज्यादा हो सकते हैं टीबी के मरीज, कोविड-19 के कारण बढ़ गया है जोखिम
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।