आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। व्यायाम और जरूरी शारीरिक गतिविधियों को वापस से शुरू कर सकती है। वहीं दिन के समय मिल स्किप करने से बचें। क्योंकि यह आपको एसिडिटी की समस्या से ग्रसित कर सकता है। दिन के दूसरे भाग में काम के थकान के कारण सिर दर्द होने की संभावना है। ऐसे में आंखों पर अधिक जोर देने से बचें। साथ ही संतुलित आहार में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करने से मदद मिलेगी। बढ़ती गर्मी में हाइड्रेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
आज कार्य संतुलित रहेगा। वहीं व्यर्थ के मुद्दों के कारण परेशान रह सकती हैं। आज आपका संवेदनशील स्वभाव आपके विरुद्ध काम करेगा। लोगों की गलतियों का भुगतान आपको भरना पड़ सकता है। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों के ऊपर ध्यान केंद्रित रखें, दूसरों को उनका काम करने दें। लोगों पर दोष लगाने से किसी तरह की मदद नही मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कई अवसर लेकर आएगा।
परिवार के सदस्य किसी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी सलाह ले सकते हैं। अन्य लोगों की राय को लेकर आलोचनात्मक होने से बचें। आज पेट संबंधी समस्याओं के कारण पार्टनर का स्वास्थ्य संवेदनशील रहेगा। उनकी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं आप सामाजिक दायित्वों में व्यस्त रह सकती हैं। ऐसे में रात को समय अनुसार सोने की कोशिश करें। यदि आप सिंगल हैं, तो आजा अतीत की यादों के कारण भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगी। किसी मित्र से बात करने से मदद मिल सकती है।
एक्टिविटी टिप – व्यायाम का अभ्यास कर सकती हैं।
कार्य के लिए शुभ रंग – हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – वर्तमान को अतीत से न जोड़ें।
यह भी पढ़ें: World Health Day 2022 : हेल्दी रहने के लिए कुछ बड़ा करने की ज़रूरत नहीं है, बस इन 5 बातों का रखें ख्याल
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।