इमोशलन इटिंग पड़ सकती है सेहत पर भारी, जानिए क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारें

अधूरी नींद और अधिकतर बाहर भोजन करना आपकी सेहत को जोखिम में डाल सकता है। जानिए किन सावधानियोंं का आज खास रखना होगा ख्याल
rashifal
यहां है आपका 03 नवम्बर का राशिफल
  • 148

अपने शरीर को नजरअंदाज नहीं करें मेष राशि के जातक

आज स्वास्थ्य स्थिर होने की संभावना है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज करना शुरु कर दें। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने के साथ समय पर भोजन करने की कोशिश करें। आज के दिन आप अपने नए विचारों को दिशा देकर उसके परिणाम देख पाएंगी। काम पर लोग सहायक रहेंगे और आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। लेकिन आपको विचार और काम के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि परिवार का कोई सदस्य भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है। आखिरी समय पर सोशल आउटिंग करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति से फिर से जुड़ेंगी जिससे आप पहले भी मिल चुकी हैं लेकिन अब दोस्तों के रूप में मिलने और फिर से जुड़ने की योजना बना रही हैं।

एक्टिविटी टिप – कार्टून या कॉमेडी फिल्में देखने से आपको तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – जाने देना

रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करेंगी वृषभ राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर रहने के साथ आप अपने अनुशासन को जारी रख पाएंगी। अपनी रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करने से काम पर आपका दिन अच्छा हो पाएगा। आज आपको नया काम मिलेगा लेकिन पुराने काम के कारण प्राथमिकता देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसका कारण काम पर आपका व्यस्त दिन भी हो सकता है जिसके कारण आपको सामाजिक योजनाओं को दूसरे दिन आगे बढ़ाना होगा। परिवार के सदस्य सहायक रहेंगे और आपके लिए स्पेस की जरूरत समझेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आप नए लोगों या जिनसे आप पहले से जुड़ी हैं, उनका ध्यान बहुत ज्यादा आकर्षित करेंगी। लेकिन आज आपको सही चयन करने की आवश्यकता है।

एक्टिविटी टिप – वर्कआउट करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाइट पिंक
कर्म टिप – ज्यादा संचारी बरहें

अपने स्लीप पैटर्न का ख्याल रखें मिथुन राशि के जातक

अपनी पीठ और घुटनों का ख्याल रखने की कोशिश करें। साथ ही वर्कआउट करते समय ज्यादा परिश्रम नहीं करें। स्लीप पैटर्न में समस्या होने के कारण आज आप परेशान और चिड़चिड़ा महसूस कर सकती हैं। आज आपको काम से थोड़ा पीछे हटने की जरूरत है। क्योंकि आज जो कुछ भी आप करेंगी उसका आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। साथ ही आज आप काम पर लोगों के व्यहवार से खुश नहीं रहेंगी। लेकिन क्रिटिकल और जजमेंटल बनने की कोशिश नहीं करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा क्योंकि पिछले सप्ताह के सभी तनावों के बाद आप परिवार के सदस्यों के साथ खुल कर बातचीत कर पाएंगी। सामाजिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको इस बारे में सावधान रहने की जरूरत है कि आप किससे मिल रही हैं या किससे बात कर रही हैं।

एक्टिविटी टिप – मंत्रो का उच्चार करने या शांत संगीत सुनने से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें

देर रात तक जागने से परहेज करें कर्क राशि की लड़कियां

स्लीप पैटर्न डिस्टर्ब होने के कारण आज आप चिड़चिड़ी हो सकती हैं। इसलिए आज ज्यादा मेहनत नहीं करें और खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। देर रात तक जागने से परहेज करें। साथ ही दिन के दूसरे भाग में इटिंग पैटर्न को संतुलित रखने की कोशिश करें। आज आपके रास्ते में आने वाली हर चीज सुचारू रूप से चलती रहेंगी। साथ ही चल रहे कार्यो के परिणामों के साथ आज का दिन संतुलित भी रहेगा। काम पर लोगों के साथ मनमुटाव रखना आपको तनाव देगा लेकिन इससे आपका संतुलित दिन नहीं रुकेगा। आज परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलने की संभावना है। सामाजिक दायित्व आपको व्यस्त रखेंगे। साथ ही आज दोस्तों से बिजनेस के कुछ विचारों पर बातचीत शुरु हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप पुराने रिश्तों को फिर से जगाने के लिए अतीत के किसी व्यक्ति से फिर से जुड़ेंगी।

एक्टिविटी टिप – अपने ऑफिस के पेपर वर्क को व्यवस्थित रखें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – फ्युशिया पिंक
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें

जरुरत से ज्यादा वादे नहीं करें सिंह राशि के जातक

स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आपको एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अत्यधिक वादे नहीं करें साथ ही कोई वादा अधूरा नहीं छोड़े अन्यथा यह लड़ाई-झगडें का कारण भी बन सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की कोशिश करें। आज आप नए ग्राहकों या नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकती हैं। कुछ भी करने से पहले उसकी योजना बनाकर तैयार रखें। साथ ही चीजों में जल्दबाजी नहीं करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से कुछ भी अच्छा नहीं होगा। दिन के आखिर तक आप बाहर जाने या लोगों को खुश करने के लिए थकावट महसूस कर सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आप दोनों के रिश्तें को लेकर चिंता कर सकता है। उनको लेकर ज्यादा धैर्यवान बनने और जजमेंटल नहीं होने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं, तो हाल ही में हुए अनुभव के कारण आप किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान रहेंगी जिससे आप बात कर रही थी। लेकिन जो हुआ उसके लिए खुद को दोष देने से परहेज करें।

एक्टिविटी टिप – उन चीजों को जर्नल करें जिनके लिए आप आभारी हैं
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान दें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

बाहर के खाने से परहेज करें कन्या राशि की लड़कियां

आप अपनी संतुलित दिनचर्या पर बने रहने पर काम कर पाएंगी। आज बाहर के खाने से परहेज करें। साथ ही मामूली सिरदर्द या आंखों में संवेदनशीलता आपको दिन के दूसरे भाग में परेशान कर सकती है। काम पर आपने परेशान करने वाले लोगों को नजरअंदाज करने की स्किल सीख ली है। आप अपना दिन कुछ नया करने की योजना बनाने या नींव रखने में व्यतीत करेंगी। दूसरों के मार्गदर्शन और सहायता को स्वीकार करने की कोशिश करें। लंबे समय तक काम करने के कारण आपके पास दोस्तों और परिवार के लिए समय नही होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको अपने लिए किसी की भावनाओं को लेकर स्पष्टता मिल सकती है। इस पर ध्यान देने की कोशिश करें

एक्टिविटी टिप – काम से पहले योग या स्ट्रेचिंग करने से आपको स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – पीला
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं दें

भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें तुला राशि की महिलाएं

दिन के दूसरे भाग में संवेदनशील आखें और पीठ के ऊपरी हिस्से का दर्द चिंता का विषय बन सकता है। काम के दौरान अपने पोस्चर पर ध्यान देने की कोशिश करें। साथ ही भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें अन्यथा दिन के दूसरे भाग में आपको एसिडिटी हो सकती है। साथ ही आज आपको अपने विचारों को व्यक्त करने की जरूरत है। आप संचार पर ध्यान केंद्रित कर रही होंगी लेकिन आज आपको सभी चीजों से हटकर खुद को साबित करने की जरूरत है। आपके आस-पास के लोग आपके विचारों से ज्यादा परिणाम चाहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। साथ ही आज परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना है। सामाजिक जीवन पीछे छुट सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको कोई ऐसा व्यक्ति नजरअंदाज कर सकता है, जिसे आप पहले से जानती हैं। अपनी एनर्जी पर ध्यान दें और खुद ही कुछ कदम पीछे हट जाएं।

एक्टिविटी टिप – भविष्य के लक्ष्यों पर काम करने पर समय व्यतीत करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – मौव
प्यार के लिए शुभ रंग – पेस्टल ग्रीन
कर्म टिप – ज्यादा चौकस बनी रहें

डेटिंग से ब्रेक लें वृश्चिक राशि की लड़कियां

स्वास्थ्य स्थिर होने के साथ आप नींद और एक्सरसाइज पैटर्न पर अनुशासन बनाएं रखने के साथ अच्छी दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। आज आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और आप अपनी सहनशक्ति का निर्माण करने पर काम करेंगी। साथ ही आपको नए विचारों को लेकर स्पष्टता भी मिलेगी। आप नए लोगों के साथ योजना बनाएंगी और काम भी करेंगी या नए लोगों को काम पर रखेंगी। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन किसी के भावनात्मक कारण आपको चिंतित कर सकते हैं। आपके दोस्त किसी सलाह के लिए आपसे बात कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आप नए लोगों से जुड़ने के लिए थकावट और मूडी महसूस करेंगी साथ ही डेटिंग से ब्रेक लेने की कोशिश करें।

एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच समय बिताएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
कर्म टिप – ज्यादा जमीनी बनी रहें

योग या मेडिटेशन करने की आदत बनाएं धनुराशि की महिलाएं

हल्का सिर दर्द और आंखों में समस्या होने के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। इसका कारण रिलेक्सिंग नींद नहीं लेने या सिर्फ काम के ज्यादा तनाव के कारण हो सकता है। योग या मेडिटेशन जैसी कुछ गतिविधि करना आपके लिए अच्छा रहेगा जो आपको मानसिक तनाव से दूर रखने में मदद करेगा। आपको लोगों के साथ हुए मतभेदों को लेकर संतुलन बनाने की आवश्यकता है। अपने काम को लेकर लोगों के प्रति चिड़चिड़ी होने से परहेज करें। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से आप खुद को दुसरों से अलग महसूस कर सकती हैं और किसी दोस्त से परेशान भी हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपका परिवार के माध्यम से किसी से परिचय होने की संभावना है।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को प्रसारित करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – एक अच्छी श्रोता बनें

खुद को डिटॉक्स करें मकर राशि की लड़कियां

पेट और कमजोर आंत के कारण सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। अगर आप ज्यादातर बाहर जाती रहती हैं, तो आज आपको संवेदनशीलता होने के साथ ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए आपको खुद को डिटॉक्स करने और ज्यादा फाइबर लेने की आवश्यकता है। आज जागने के बाद आप मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकती हैं। जिससे आपका करियर और पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। दुनिया को उनके हाल पर छोड़ कर आगे बढ़ जाना सही होगा। क्योंकि आप हर चीज पर नियंत्रण नहीं रख सकती हैं। लोगों को खुश करने के लिए खुद पर जोर नहीं डालें। अन्यथा इस डील में आप खुद ही निराश हो सकती हैं। कोई दोस्त आज आपके साथ समय बिताकर आपको इस उदास स्थिति से बाहर निकालने के लिए आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी शाम अतीत के किसी व्यक्ति के साथ व्यस्त हो सकती है, ज्यादा खास नहीं लेकिन यह एक प्लेटोनिक कनेक्शन हो सकता है।

एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले कुछ एक्सरसाइज करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज
कर्म टिप – समस्याओं को बढ़ने न दें

इमोशनल इटिंग करें अवॉइड कुंभ राशि के जातक

इमोशनल इटिंग से दूर रहने की कोशिश करें। अगर आप किसी फूड एलर्जी से ग्रस्त हैं, तो आज आपको भोजन को लेकर ज्यादा सतर्क होने की आवश्यकता है। आज आप काम पर नए विचारों और रचनात्मक ऊर्जा से चार्ज रह पाएंगी। साथ ही आप काम पर लडाई- झगड़े से बचने की कोशिश करेंगी। आज रुकी हुई मीटिंग सुचारू रूप से चलेंगी। आपको अतीत में किए गए कार्यो को लेकर सम्मान मिलने की संभावना है। ज्यादा जमीनी बनने की कोशिश करें। आज पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा साथ ही आप पुराने दोस्तों से जुड़ने के लिए सामाजिक जीवन से पीछे हटेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आप भविष्य के काम के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना सारा ध्यान हटा लेंगी।

एक्टिविटी टिप – आप जो कुछ सीखना चाहती हैं, उसके बारे में पढ़ने में समय बिताने की कोशिश करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – ब्लू
कर्म टिप – दृढ़ रहें

खुद पर ध्यान देनें की कोशिश करें मीन राशि की महिलाएं

आज दिन के दूसरे भाग में आप अत्यधिक थकावट और कमजोरी महसूस कर सकती हैं। साथ ही आपको पेट में क्रेम्प्स की समस्या हो सकती है। चल रही कुछ चीजों को लेकर आज आप नाखुश हो सकती हैं। लोगों इसके लिए लोगों को दोष नहीं दें और खुद पर ध्यान देनें की कोशिश करें। आपको काम पर एक बेहतर श्रोता बनने और संगठित होने की बेहद आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा, साथ ही कुछ भी रोमांचक नहीं होने की संभावना है। लेकिन सामाजिक दोस्तों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अपने पार्टनर के साथ सहनशील बनने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं और शादी करना चाहती हैं। तो आप किसी से सीरीअस होकर बात करना शुरू करेंगी।

एक्टिविटी टिप – कोई ऐसी गतिविधि करें जो आपको जमीन बनने में मदद करें जैसे कि खाना बनाना या अपने घर की सफाई करना।
कार्य के लिए शुभ रंग – पीच
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – खुद के लिए कोमल बनें

  • 148

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख