बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी खासी जैसे संक्रमण के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में घरेलू उपचार से राहत मिल सकती है। अधिक नमकीन औए खट्टे भोजन से बचें। वहीं कुछ जरूरी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से आपको बेहतर महसूस होगा। खड़े होकर पानी न पिएं क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। साथ ही पूरे दिन एक्टिव रहने के लिए समय अनुसार सोने का प्रयास करें।
काम के मोर्चे पर आज का दिन संतुलित रहेगा। अपने कागजी कार्यों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में सहकर्मियों से कुछ अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वही आज आप अपने टीम का विस्तार करने और नए लोगों को काम पर रखने का विचार कर सकती है। सीनियर्स आज आपके काम की प्रशंसा करेंगे। साथ ही इधर-उधर की बातों पर कम ध्यान देते हुए, कार्य की ओर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। परिवार के बड़े सदस्य किसी निर्णय को लेने में आपकी राय लें सकते हैं। आज भाई-बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकन चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं परिवार के सदस्य जो आपसे दूर हैं उनसे जुड़ सकती है। आपके पार्टनर काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। लेकिन आज आप लंबे समय बाद पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने की योजनाएं बना सकती हैं। आज की शाम बहुत प्यारी होगी। सभी अपने मन की बात एक दूसरे के सामने रख सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं, तो आज नए लोगों से मिलने की जगह अकेले समय बिताना चाहेंगी।
एक्टिविटी टिप – सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – एक बेहतर श्रोता बनें।
यह भी पढ़ें: सेहत ही नहीं, आपके पैरों के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी! इसके साथ दें अपने पैरों को बेस्ट पेडीक्योर
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।