स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आप अपनी शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दे पाएंगी। साथ ही अपना स्टेमिना बढ़ाने पर काम करेंगी। आपको ज्यादा तरल पदार्थ लेने और स्वस्थ खाने की कोशिश करनी चाहिए। नींद के पैटर्न में गड़बड़ी होने के कारण दिन के दूसरे भाग में आपको ज्यादा थकान महसूस हो सकती है
काम के मोर्चे पर काम पर लोगों की आलोचना और राजनीति के कारण परेशानी हो सकती है। सीनियर्स से अत्यधिक जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अपनी बात साबित करने की कोशिश न करें। क्योंकि समय के साथ चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। अपने लिए हुए फैसलो का कारण न बताए। देरिया कैंसिल होने के कारण मीटिंग रीशेड्यूल हो सकती है। लेकिन इसे व्यक्तिगत तौर पर नही लें। अपने पेपर वर्क काम को व्यवस्थित करें।
पारिवारिक ड्रामा लगातार चलता रहेगा और आप भी इसमें घसिटी जा सकती हैं। चाहे इसमे आपकी कोई गलती नहीं है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समस्याओं को बढ़ने से रोके। मानसिक थकान के कारण आप अपने आसपास के लोगों से ज्यादा उम्मीदे कर सकती हैं। अपने विचारों पर काम करने के लिए समय निकालें। कोई अनुमान लगाकर अपने पार्टनर को छोड़ने के बजाय उनसे ज्यादा संवाद करें। क्योंकि
सिर्फ धारणाएं करने से गलतफैमियां ज्यादा बढ़ेगी।सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके अपने दोस्तों के साथ मिलने के प्लेन बन सकते है, जिनसे आप लंबे समय से नहीं मिली है। यह आप के लिए सभी पारिवारिक तनाव से एक अच्छा ब्रेक साबित होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आप चिड़चिड़ा और मूडी महसूस कर सकती हैं। इसके लिए नए लोगों से बातचीत करने से बचना सबसे अच्छा उपाय है, अन्यथा आपको गलत भी समझा जा सकता है।
ऐक्टिविटी टिप – काम के बाद मेडिटेशन करने से आपको राहत मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का नीला
प्रेम के लिए शुभ रंग– लाल
कर्म टिप – अधिक धेर्य रखे
यह भी पढ़े – मॉनसून में अपने रूखे और उलझे बालों को दें हॉट ऑयल चंपी और पाएं नई सी चमक