कमर के निचले हिस्से और गर्दन से संबंधित समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसी समस्याएं थकावट और अधिक परिश्रम करने से हो सकती हैं। इन क्षेत्रों पर ज्यादा स्ट्रेस न डालें। साथ ही मालिश और हल्के व्यायाम का अभ्यास करने से मांसपेशियों को रिलैक्स और दर्द कम करने में मदद मिलेगी। खासकर आज के दिन बाहरी भोजन से परहेज रखने की कोशिश करें। क्योंकि यह आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
काम पर एक तनावपूर्ण दिन रहेगा। वहीं कुछ परियोजनाओं में परिवर्तन और देरी होने से परेशान रह सकती हैं। यह आपके लिए अधिक निराशाजनक रहेगा। लेकिन ऐसी परिस्थिति से खुद को धैर्य के साथ बाहर निकाले और अपने ध्यान को कार्यभार पर केंद्रित रखने का प्रयास करें। हालांकि, आज व्यवसाय में नए ग्राहकों के जुड़ने की संभावना है, यह आपको परिस्थितियों को ठीक तरह से संभालने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यस्थल पर आर्थिक मामलों को लेकर सहकर्मियों को दोष देने से बचें। क्योंकि यह आप लोगों के बीच मनमुटाव का कारण बन सकता है। जो आगे चलकर कार्य में देरी का कारण बन सकता है।
पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। शाम का समय परिवार के सभी सदस्यों और दोस्तों के साथ संगीत सुनते हुए बिता सकती है। जहां कार्य और विचारों से संबंधित चर्चा भी करेंगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपके पास वित्तीय सलाह के लिए आ सकता है। दिन के दूसरे भाग में भी बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टनर पारिवारिक दायित्व में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में उन्हें उनका कार्य करने देना उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन सामाजिक तथा पारिवारिक रूप से व्यस्तता से भरा रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज सामाजिक कार्यों में सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।
एक्टिविटी टिप – रात को सोने से पहले कुछ पढ़ने मधुर संगीत सुनने से मदद मिलेगी।
कार्य के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – सभी परिस्थितियों में ढलने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: इस मौसम में भी चाहिए खिली-निखरी त्वचा, तो इन 5 नेचुरल क्लींजर से करें त्वचा की गहरी सफाई
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें